ऊना में प्रचार वाहन से HIV जागरूकता की मुहिम

ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिले में एच.आई.वी./एड्स को लेकर जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा प्रदेशभर में संचालित एच.आई.वी. जागरूकता गतिविधियों के तहत चलाए इस अभियान में जिले में प्रचार वाहन के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अधिकारी राहुल चौहान ने बताया कि इस अभियान के तहत स्थानीय गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर निशुल्क जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें ऊना, टाहलीवाल, विभिन्न डि-एडिक्शन केंद्र, जेल, ट्रांसपोर्ट वर्कर्स और अन्य संवेदनशील आबादी को लक्षित कर जागरूकता बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 1 मार्च से प्रारंभ हुआ यह अभियान 15 मार्च तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस क्रम में आज जिला ऊना के रायपुर क्षेत्र में विशेष जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें निशुल्क एच.आई.वी. जांच की सुविधा भी प्रदान की गई। इस दौरान 150 लोगों को एच.आई.वी. के प्रति जागरूक किया गया, जबकि 73 व्यक्तियों की निशुल्क एच.आई.वी. जांच की गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. वर्मा ने कहा कि एच.आई.वी. संक्रमण को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना अत्यंत आवश्यक है। सरकारी अस्पतालों में यह जांच पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध है और जांच करवाने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाती है। समय पर जांच और उचित परामर्श से इस संक्रमण को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे इस जागरूकता अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और नियमित जांच के लिए आगे आएं, ताकि इस संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...