हर घर फहराएं तिरंगा ध्वज, मगर झंडे से जुड़े नियमों का भी रखें ध्यान

ऊना/सुशील पंडित: देश की आन बान शान और गौरव का प्रतीक तिरंगा ध्वज लोगों में राष्ट्रवाद की भावना पैदा करता है। इस बार आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत तिरंगा ध्वज लगाने के लिए हर घर तिरंगा नाम से राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है, ऐसे में तिरंगे ध्वज से जुड़े नियमों का पूरी तरह से ध्यान रखना भी आवश्यक है। 
उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि पहले झंडे को लगाने से संबंधित नियम काफी सख्त थे, लेकिन फ्लैग कोड के कुछ नियमों को बदला गया है, जिसके बाद अब राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को दिन और रात, दोनों समय फहराया जा सकता है। पहले तिरंगा सिर्फ सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराया जा सकता था। इस बदलाव के बाद अब आम लोग, निजी संगठन या संस्थान दिन और रात तिरंगा फहरा सकते हैं। 
उन्होंने कहा कि तिरंगा फहराते हुए इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि ध्वज जमीन या पानी के संपर्क में न आए। झंडे पर कुछ भी नहीं लिखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त, कटे-फटे या फिर उड़े रंगों वाला अस्त-व्यस्त ध्वज नहीं फहराना चाहिए। जब राष्ट्रध्वज क्षतिग्रस्त या बदरंग हो जाए या फिर कट फट जाए, तो उसे एकांत में पूर्ण सम्मान के साथ जलाकर या दफना कर नष्ट करना चाहिए, ताकि तिरंगे की गरिमा बनी रहे। 
राघव शर्मा ने कहा कि किसी वाहन, रेलगाड़ी, नाव या हवाई जहाज में तिरंगा ध्वज नहीं लगाया जा सकता। सिर्फ संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के वाहन में ही इसे लगाने की अनुमति है। ऐसे में ध्वज से जुड़े इन नियमों का ध्यान रखना अति आवश्यक है। तिरंगे ध्वज का अपमान करने पर तीन साल की कैद अथवा जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...