मथुरा: पूरे देश में ठंड ने अपना कहर जारी रखा हुआ है। इसी के चलते मथुरा में ठंड की वजह से स्कूल बंद हो गए हैं। 4 और 5 जनवरी को नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूल को बंद रखने का आदेश दिया गया है। ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने ये आदेश जारी किया है। मथुरा जिले में भी ठंड की वजह से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मथुरा में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुँच गया है। अभी स्कूलों को 5 जनवरी तक के लिए बंद किया गया है। हालांकि स्कूल तभी खोले जाएंगे जब मौसम सामान्य होगा। अगर ठंड और कोहरे का असर बढ़ता है तो फिर से स्कूलों की छुट्टी आगे की तारीखों के लिए बढ़ाई जा सकती है।
जिला अधिकारी ने कहा कि बच्चों के स्वस्थ और मौसम की वजह से यह फैसला लिया गया है। जिसके चलते मथुरा के सभी बोर्ड के स्कूलों में नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. यह अवकाश फिलहाल 4-5 जनवरी के लिए लिया गया है। यदि आगे भी मौसम इसी प्रकार रहा तो छुट्टियों को बढ़ाया भी जा सकता है।

ठंड के चलते 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.