Honey Singh की स्टेज पर धमाकेदार एंट्री, Yo Yo के गानों पर झूमे फैंस, देखें वीडियो

जयपुरः मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह ‘मिलियनेयर इंडिया टूर’ पर हैं। इसी के तहत उन्होंने जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में परफॉर्म किया। यो यो ने ‘खमा घणी’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारे के साथ मिलियनेयर गाने से शो की शुरुआत की। इस दौरान हनी ने ‘डॉप शॉप’ गाने पर हुए विवाद का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लोगों ने कहा कि मैं नशे को प्रमोट कर रहा हूं, लेकिन मैं तो गाने में कह रहा था कि डॉप शॉप मत मारिया करो। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात में भी नशे पर चर्चा हुई और राजस्थान को नशा मुक्त बनाने का प्रण लिया गया है। शो में हनी ने अपने गुरु ए.आर. रहमान को याद करते हुए ‘प्रेमिका ने प्यार से’ गाना गाया। चंडीगढ़ से नहीं आ पाए दोस्त अल्फाज के लिए ‘हाय मेरा दिल’ गाया और बताया कि वे जल्द ही ताऊ बनने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया घूमने का प्लान बनाया था, जयपुर में सेकेंड लॉस्ट शो है और मुझे मजा आ गया। हनी सिंह के कॉन्सर्ट के लिए बॉलीवुड स्टार्स अर्जुन बिजलानी, निया शर्मा और शालिन भनोट जैसे पॉपुलर एक्टर्स भी जयपुर पहुंचे। हनी सिंह बाइक चलाकर स्टेज पर पहुंची। उनकी स्टेज पर एंट्री काफी धमाकेदारी थी। कॉन्सर्ट को इंटरनेशनल स्टाइल में आयोजित किया गया है। इसमें शानदार विजुअल इफेक्ट्स, दमदार म्यूजिक बैंड और बेहतरीन लाइटिंग का इस्तेमाल किया गया। 3 सिक्योरिटी एजेंसियों के करीब 300 बाउंसर तैनात किए गए थे, वहीं जयपुर पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। यो यो ने कहा कि मैंने दहेज के खिलाफ गाना लिखा है, दो जोड़ी कपड़े में लड़की भेजो, लेकिन कभी सम्मान नहीं मिला, तारीफ नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने लव डोज गाना सुनाया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...