Breaking NewsScorpio और Truck में हुई भीषण टक्कर, 4 की मौ'त

Scorpio और Truck में हुई भीषण टक्कर, 4 की मौ’त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सूरत : स्कॉर्पियो और ट्रक में भीषण टक्कर का मामला सामने आया है। स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में दंपती और उनकी 5 साल की बेटी समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर घायल हो गई। एक्सीडेंट श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में करडु फांटे के पास NH- 62 पर रविवार शाम 6:30 बजे हुआ। स्कॉर्पियो सवार परिवार सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहा था।

सब इंस्पेक्टर हरबंस लाल ने बताया कि श्रीगंगानगर निवासी गगनदीप सिंह और उसका दोस्त लोकेश कुमार परिवार के साथ शनिवार रात स्कॉर्पियो से खाटूश्यामजी गए थे। सुबह उन्होंने बाबा श्याम के दर्शन किए। वहां से वे सालासर बालाजी गए। वहां दर्शन कर वापस श्रीगंगानगर लौट रहे थे।

लौटते समय स्कॉर्पियो आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो पूरी क्षतिग्रस्त हो गई। लोकेश कुमार, उसकी पत्नी और पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वहीं गगनदीप सिंह ने भी दम तोड़ दिया। गगनदीप सिंह की पत्नी प्रोमिला को गंभीर हालत में भर्ती करवाया गया है। प्रोमिला प्रेग्नेंट है। पुलिस ने बताया कि गगनदीप सिंह और लोकेश कुमार श्रीगंगानगर में रहकर एक वर्कशॉप में काम करते थे। गगनदीप सिंह सूरतगढ़ का रहने वाला था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...