Internationalट्रैक्टर ट्रॉली और Bus की भीषण टक्कर, 19 की मौत

ट्रैक्टर ट्रॉली और Bus की भीषण टक्कर, 19 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली :  मेक्सिको में एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि मेक्सिको के केंद्रीय राज्य जकाटेकास में गत दिवस बस हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा सुबह उस समय हुआ जब पीड़ितों को ले जा रही बस मक्का ले जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रेलर के पिछले हिस्से से जा टकराई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रैक्टर दोनों ही वाहन खाई में जा गिरे।

जकाटेकास के गवर्नर डेविड मोनरियल ने शुरुआती जानकारी में पहले 24 लोगों की मौत की सूचना दी थी, लेकिन राज्य के अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने बाद में एक बयान में इस संख्या को संशोधित किया और बताया कि 19 लोगों की मौत हुई है जबकि 6 लोग घायल हैं। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रेलर के ड्राइवर को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटा है। जानकारी के  अनुसार हादसे का शिकार हुई बस सिउदाद जुआरेज़ जा रही थी, जो अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर चिहुआहुआ राज्य में स्थित एक शहर है। अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने यह भी बताया कि पीड़ितों में प्रवासी शामिल नहीं थे।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...