ट्रेलर और Bus में भीषण टक्कर, दंपती सहित बेटे की मौ’त, 11 की हालत गंभीर

शाहपुरा : जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह 4 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। शाहपुरा में अलवर कट के पास पुलिया पर रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रेलर में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ही परिवार के 3 लोगों (पति-पत्नी, बेटा) की मौत हो गई। जबकि 20 अन्य घायल हो गए। इनमें से 11 की हालत गंभीर है।

शाहपुरा थाने के हेड कॉन्स्टेबल सुभाष ने बताया कि रोडवेज बस सीमेंट से भरे ट्रेलर में पीछे से घुसी थी।हालात देख हम हक्के-बक्के रह गए। सभी सवारियों को बस से बाहर निकाल शाहपुरा हॉस्पिटल पहुंचाया।

बस दिल्ली से जयपुर जा रही थी। मेरी नौकरी के दौरान मैंने पहली बार ऐसा भीषण हादसा देखा। एक यात्री प्रीतम अग्रवाल का पैर कटकर अलग हो गया। ट्रेलर की सीमेंट के कट्‌टे उछलकर बस में गिरे। कट्‌टे के नीचे दबा पैर मिला। दो मोबाइल भी मिले हैं। शिनाख्त की कोशिश कर रहे हैं।

हादसे के वक्त अधिकतर यात्री नींद में थे। बस से लोगों को निकालने के लिए शाहपुरा से क्रेन मंगवानी पड़ी। क्रेन ड्राइवर कैलाश ने बताया- बस का ड्राइवर साइड का हिस्सा आगे से पीछे तक क्षतिग्रस्त हो गया। क्रेन से बस को हटाया और फिर लोगों को निकाला। लोग बेहोश पड़े थे। हालात ऐसे थे कि देखा नहीं गया। लगता है ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...