Breaking Newsफोम के गोदाम में लगी भीषण, देखें वीडियो

फोम के गोदाम में लगी भीषण, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जोधपुर : कायलाना क्षेत्र के कबीर नगर के निकट एक गोदाम में अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने के बाद शास्त्री नगर और आसपास की जगह से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इधर आग लगने के बाद धुएं का गुबार लगभग 1 किलोमीटर दूर से दिख रहा था। इस दौरान आसपास रहने वाले लोग भी डर के मारे घरों से बाहर आ गए। बताया जा रहा है कि आग जहां लगी वहां फोम का गोदाम है। फिलहाल फायर ब्रिगेड की दर्जन पर गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। गोदाम फायर सेफ्टी के उपकरण भी नहीं लगे हुए थे। इसके चलते फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची तब तक आग विकराल हो गई। ऐसे में आसपास रहने वाले लोग भी सहमे हुए नजर आए। बताया जा रहा है की कई ऐसे गोदाम और बिल्डिंग हैं जहां फायर सेफ्टी के उपकरण नहीं लगे हैं। 

 घटना के बाद फायर ब्रिगेड की लापरवाही भी सामने आई। आग निगम उत्तर के क्षेत्राधिकार में लगी लेकिन वहां से केवल दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। इसके चलते दक्षिण निगम के शास्त्री नगर और आस पास की जगहों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए पहुंची। फायर अधिकारी जय सिंह चौहान ने बताया आग लगने की सूचना 5:50 पर उन्हें मिली थी। इस पर फायर स्टेशन से गाड़ियों को रवाना किया गया। आग लगी वहां पर फोम और इससे संबंधित मेटेरियल बनाने का काम किया जाता है। यहां पर 5 हजार से स्क्वेयर फिट एरिया में गोदाम बना हुआ है। आग कैसे लगी इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। अब तक 30 से अधिक फेरे हो चुके हैं। इनमें नागोरी गेट, मंडोर, बोरानाडा, बासनी आदि जगहों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और स्टाफ आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है। फोम में सिंथेटिक पदार्थ होने की वजह से आग बुझाने में काफी दिक्कत भी आ रही है। इसके साथ ही हवा भी चल रही है ऐसे में रह रह कर आग वापस लग रही है इसके चलते समय लग रहा है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...