Patialaहोशियारपुरः दिन दहाड़े दिव्यांग लड़के से मोबाइल छीनकर लुटेरे हुए फरार, देखें...

होशियारपुरः दिन दहाड़े दिव्यांग लड़के से मोबाइल छीनकर लुटेरे हुए फरार, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुरः जिले में चोरी और डकैती की घटनाएं आम हो गई हैं। चोरों और लुटेरों के बुलंद हौसलों को देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें पुलिस का कोई डर नहीं है। जिसके कारण होशियारपुर में दिन-ब-दिन ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला होशियारपुर के वार्ड नंबर 6 के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला कृष्णा नगर से सामने आया है। जहां 2 लुटेरे सड़क पर जा रहे एक दिव्यांग लड़के से उसका मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घटना गली में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक लुटेरा पहले युवक की ओर दौड़ता हुआ आता है और फिर उससे मोबाइल फोन छीनने की कोशिश करता है।

हालांकि इस दौरान उक्त पीड़ित युवक ने लुटेरे का डटकर मुकाबला किया, लेकिन काफी दबाव डालने पर लुटेरे ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और इसी बीच लुटेरे का दूसरा साथी भी भागकर उसके पास आ गया। सीसीटीवी में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लुटेरे दिनदहाड़े किस तरह से अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। लुटेरों के बुलंद हौंसले पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। हालांकि, होशियारपुर की सिटी पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और कहा जा रहा है कि वह जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...