होशियारपुरः माइनिंग विभाग का SDO और उसका ड्राइवर गिरफ्तार, जानें मामला

चंडीगढ़ः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान आज होशियारपुर में तैनात माइनिंग विभाग के एसडीओ सरबजीत और उसके ड्राइवर मनी राम को 40,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिमों को रजिन्दर सिंह निवासी गांव पुर हीरां ज़िला होशियारपुर की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुंच करके बताया कि वह प्लाटों/ निर्माणधीन मकानों में भरत(मिट्टी) डालने हेतु मिट्टी से भरी ट्रालियों को लाने और लेजाने का काम करता है।

शिकायतकर्ता ने आगे दोष लगाया कि उक्त एसडीओ और उसके ड्राइवर ने उसे अपना कामकाज निर्विघ्न चलता रखने के लिए 40,000 रुपए प्रति महीना रिश्वत की माँग की है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत जालंधर रेंज की विजीलैंस ब्यूरो की यूनिट ने जाल बिछाया और दोनों मुलजिमों को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 40,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये मौके पर ही काबू कर लिया। विजीलैंस टीम ने रिश्वत की रकम भी मौके पर ही बरामद कर ली। इस सम्बन्धी उक्त दोनों मुलजिमों के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और इस सम्बन्धी आगे जांच जारी है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...