Unaएचपीईआरसी का जन संवाद कार्यक्रम ऊना विद्युत बोर्ड सर्कल में आयोजित

एचपीईआरसी का जन संवाद कार्यक्रम ऊना विद्युत बोर्ड सर्कल में आयोजित

ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के तत्वावधान में विद्युत बोर्ड सर्कल ऊना द्वारा मंगलवार को एक जन संवाद (पब्लिक इंटरैक्शन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को विद्युत क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं, सुविधाओं एवं समस्याओं के समाधान के बारे में जागरुक करना रहा।

इस अवसर पर रूफटॉप सोलर के लाभों पर विस्तृत जानकारी दी गई तथा उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। अधीक्षण अभियंता दर्शन सिंह ने केंद्र सरकार की आरडीएसएसयोजना के अंतर्गत लाइन लॉस में कमी, स्मार्ट मीटरिंग एवं अन्य चल रही योजनाओं की जानकारी देकर जनता को जागरुक किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी विद्युत संबंधी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनका मौके पर ही समाधान एवं शीघ्र निवारण का आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता दर्शन सिंह, वरिष्ठ अधिशासी अभियंता वरिष्ठ अधिषासिय अभ्यिन्ता ईं0 यशविंदर सिंह तथा सहायक अभियन्ता कमल किशोर के अतिरिक्त जन प्रतिनिधि एवं उद्योग जगत से गांव बसदेहरा से  बोध राज, नगर परिषद सदस्य अमरिक सिंह, औद्योगिक क्षेत्र मेहतपुर के प्रधान चमन सिंह कपूर, औद्योगिक क्षेत्र मेहतपुर से उद्योगपति बलतेज सिंह एवं नरेंद्र जोसेन ने भाग लिया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...