Himachalएचपीयूजे बंगाणा ब्लॉक के चुनाव संपन्न, विपिन साजन सर्वसहमति से चुने गए...

एचपीयूजे बंगाणा ब्लॉक के चुनाव संपन्न, विपिन साजन सर्वसहमति से चुने गए ब्लॉक अध्यक्ष

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
सभी सदस्यों को साथ लेकर चलना व संगठन की मजबूती के लिए ईमानदारी से करूंगा काम: बिपिन साजन 
ऊना/सुशील पंडित: सभी सदस्यों को साथ लेकर चलना व संगठन की मजबूती के लिए ईमानदारी से करूंगा काम: बिपिन साजन: नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जोगिंदर देव आर्य की निगरानी में जिला ऊना के बंगाणा ब्लॉक के चुनाव संपन्न हुए। जिसमें करीब 15 से ज्यादा मीडिया कर्मियों ने भाग लिया। जिसमें विपिन साजन को ब्लॉक बंगाणा का अध्यक्ष चुना गया। वहीं राजेश ठाकुर को महासचिव विनोद शर्मा को मुख्य संरक्षक अजय ठाकुर को कानूनी सलाहकार अभिषेक कुमार को उपाध्यक्ष राम सिंह को सचिव रणधीर सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। ब्लॉक बंगाणा के नव नियुक्त अध्यक्ष विपिन साजन ने प्रदेश एवं राष्ट्रीय यूनियन ओर जर्नलिस्ट यूनिट के सभी पदाधिकारियों एवं समस्त वरिष्ठ सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हम ब्लॉक बंगाणा की पूरी कमेटी को साथ लेकर संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा उद्वेश्य संगठन को मजबूत करना और ब्लॉक बंगाणा का यह मीडिया यूनिट कैसे आगे बढ़े, इस पर ईमानदारी से कार्य करेंगे। जिलाध्यक्ष भारत भूषण धीमान ने कहा कि पत्रकारों के हित के लिए गठित नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के बैनर तले हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट प्रदेश में रणेश राणा के नेतृत्व में कार्य कर रही है। जिसके तहत जिला ऊना में चल रही चुनावी प्रकिया के तहत जिला के सभी ब्लॉकों में चुनाव प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इससे पहले दौलतपुर-गगरेट ओर अंब ब्लॉक में चुनावी प्रकिया पूरी को जा चुकी है। इसी कड़ी के तहत आज बंगाणा ब्लॉक में भी एचपीयूजे की इकाई गठित की गई। जिसमें विपिन  साजन को अध्यक्ष चुना गया है।
चुनाव उपरांत 23 जनवरी को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) के स्थापना दिवस मनाने को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार करने के लिए आगामी बैठक करने का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में आगामी गतिविधियों को लेकर भी रूपरेखा बनाई गई। जोगिंदर देव आर्य ने कहा कि सभी पत्रकारों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को एकजुट होकर सरकार के समक्ष अपने मुद्दों को रखना होगा।  नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष विपिन साजन ने अपने संबोधन में कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष के नाते संगठन की नीतियों के तहत संगठन को और मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सभी पत्रकारों को साथ लेकर आगे बढ़ा जायेगा। पत्रकारों के हितों के मुद्दों को प्रशासन  और सरकार के ध्यान में लाकर हल करवाने की कोशिश की जाएगी। इस अवसर पर राज्य उपाध्यक्ष पंकज कतना, जिलाध्यक्ष भारत भूषण, जिला महासचिव स्पर्श शर्मा, संगठन मंत्री जितेंद्र शर्मा, मोहित, राम पाल, मुकेश कुमार, अभिषेक कुमार, रिंकू सिंह आदि उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...