ऊना/सुशील पंडित : गांव सलोह के प्राचीन बाबा भरथरी मंदिर में रविवार को विशाल भंडारे का अयोजन किया गया। इस दौरान हवन यज्ञ डाल कर शांति की कामना की गई। कुटिया के संत बाबा यशगिरी महाराज समेत अन्य संतो ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने झंडे की रस्म अदा की । बाबा के जयकारे के बीच संगतों ने बाबा भरथरी जी की महिमा का गुणगान किया। धार्मिक समागम में विशाल भंडारे में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।
