Unaनिजी बस और टिप्पर में जबरदस्त भिड़ंत, टिप्पर चालक की मौत

निजी बस और टिप्पर में जबरदस्त भिड़ंत, टिप्पर चालक की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के थाना मैहतपुर के अंतर्गत आते गांव बाड़े में निजी बस और रेत से भरे टिप्पर में टक्कर होने से टिप्पर चालक की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला ऊना के रायपुर सहोड़ां बाड़े गांव में गैस प्लांट से आगे मोड़ पर करीब 1.35 बजे नैस्ले कंपनी टाहलीवाल के कर्मचारीयों को लेकर जा रही बस संख्या (एचपी 02 एस ए 0422)और टिप्पर संख्या एचपी 20 जी 2311) जोकि मिट्टी लेकर आ रहा था, आपस में  टकरा गए। इस हादसे में टिप्पर चालक की मौत हो गई है जबकि बस का सहायक चालक सुरिंदर भी इस एक्सीडेंट में घायल हो गया है। बस में बैठे फैक्ट्री कर्मचारी अनिल के अनुसार बस में 20 के करीब लोग बैठे हुए थे यह सभी लोग टाहलीवाल स्थित नैस्ले कंपनी में काम करने के लिए जा रहे थे। बस भी निजी कंपनी द्वारा हायर की गई है। जैसे ही यह बस मोड़ के पास पहुंची तो सामने से एक तेज रफ्तार टिप्पर द्वारा बस को टक्कर मार दी।
कंपनी कर्मी अनिल के अनुसार टिप्पर तेजी से आ रहा था और उसकी टक्कर इतनी तेज थी कि उसने बस को कई फीट पीछे धकेल दिया। टिप्पर चालक की नाजुक हालत को देखते हुए उसको क्षेत्रीय अस्पताल ऊना इलाज के लिए लाया गया लेकिन वहां पर जख्मों की ताव न सहते हुए उसकी मौत हो गई है। टिप्पर चालक की पहचान हरदीप (32) पुत्र बलदेव सिंह निवासी अप्पर देहलां जिला ऊना के रुप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई आरंभ कर दी है। पुलिस द्वारा टिप्पर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...