Internationalभूकंप के तेज झटकों से भारी तबाही, पहले 7.3 फिर 5.5 की...

भूकंप के तेज झटकों से भारी तबाही, पहले 7.3 फिर 5.5 की तीव्रता से लगे झटके, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भूकंप के बाद सरकारी वेबसाइट, पुलिस और सार्वजनिक एजेंसियों के फोन हुए बंद

पोर्ट विला: दक्षिण प्रशांत महासागर में वानुआतु के तट पर मंगलवार को 7.3 तीव्रता का भूकंप आया है। USGS के अनुसार, भूकंप का केंद्र वानुआतु के सबसे बड़े शहर पोर्ट विला से 30 किलोमीटर पश्चिम में 57 किलोमीटर की गहराई पर था। इसके बाद इसी स्थान के पास 5.5 तीव्रता का आफ्टरशॉक भी आया। भूकंप से कितना नुकसान हुआ, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका है। भूकंप बहुत तेज होने की वजह से वानुआतु सरकार की वेबसाइट भूकंप के बाद बंद हो गईं। पुलिस और सार्वजनिक एजेंसियों के फोन नंबरों भी काम नहीं कर रहे हैं। ऐसे में फिलहास भूकंप से हुए नुकसान की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। आशंका है कि यह भूकंप वानुआतु के लिए एक बड़ी प्राकृतिक आपदा साबित हो सकता है। डिजास्टर डेली की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में एक गैराज में कारों को हिलते हुए देखा जा सकता है। कुछ अन्य तस्वीरों में कई राजनयिक मिशन और दूसरी इमारतों को नुकसान दिख रहा है। कई इमारतों की खिड़कियों के टूटना और कुछ हिस्से टूटकर गिरना देखा जा सकता है। USGS ने वानुआतु के कुछ तटों के लिए सुनामी लहरों की चेतावनी जारी की। एजेंसी ने कहा कि लहरें ज्वार के स्तर से 0.3 मीटर से 1 मीटर (1 से 3 फीट) तक ऊंची पहुँच सकती हैं। USGS ने पापुआ न्यू गिनी, फिजी और सोलोमन द्वीप समूह सहित आसपास के कई प्रशांत द्वीप देशों के लिए भी ज्वार के स्तर से 0.3 मीटर (1 फुट) से कम की सुनामी लहरों की चेतावनी जारी की। सुनामी की चेतावनी को बाद में इसे वापस ले लिया प्रशांत महासागर में स्थित ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उनके देशों को सुनामी का कोई खतरा नहीं है। वानुआतु 80 द्वीपों का एक समूह है, जहां लगभग 3,30,000 लोग रहते हैं। द्वीपों का निचला भौगोलिक स्वरूप उन्हें सुनामी के प्रति अतिसंवेदनशील बनाता है। भूकंप के बाद फिलहाल संचार व्यवस्था के बाधित होने से राहत और बचाव में कठिनाई हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें वानुआतु पर टिकी हैं और मदद के लिए हाथ बढ़ाए जा रहे हैं। न्यूजीलैंड जैसे पड़ोसी देश अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। अगले कुछ दिनों में स्थिति की पूरी जानकारी सामने आने के बाद नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...