Breaking Newsघर में लगी भीषण आग, 6 की मौ'त, जाने वजह

घर में लगी भीषण आग, 6 की मौ’त, जाने वजह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : पीतमपुरा इलाके में आग लगने का मामला सामने आया है। पीतमपुरा इलाके में एक घर में आग लगने से 4 महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हो गई थी। सूत्रों ने बताया है कि आग लगने के बाद दरवाजों में लगे इलेक्ट्रॉनिक लॉक के खराब होने के कारण इन फ्लैट्स में रहने वाले लोग बाहर निकल ही नहीं पाए और उनकी जान चली गई। पीड़ितों की पहचान  62 साल के राकेश गुप्ता, 62 वर्षीय उनकी पत्नी रेनू गुप्ता और उनकी 30 वर्षीय बेटी श्वेता एवं चौथे फ्लोर पर रहने वाली 25 वर्षीय कीर्ति वर्मा, उनकी 27 वर्षीय बहन शानू वर्मा और उनके 25 वर्षीय कुक संतोष के रूप में की गई है।मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने का संभावित कारण पहली मंजिल पर लगा हुआ रूम हीटर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस हीटर का इस्तेमाल गीले कपड़े सुखाने के लिए किया जाता था। घर में किसी की गैरमौजूदगी के बीच हीटर से आग की लपटें उठीं और उसने तेजी से डुप्लेक्स हाउस को अपनी चपेट में ले लिया।

सूत्रों के मुताबिक पहली मंजिल पर रहने वाली एक बुजुर्ग महिला दवा खरीदने के लिए घर से निकलने से पहले रूम हीटर चालू कर गई थी। ऐसी आशंका है कि उनकी गैरमौजूदगी में हीटर के पास कपड़ों में आग लग गई, जिससे पूरी इमारत में आग तेजी से फैल गई। जानकारी के अनुसार जैसे ही तीसरी और चौथी मंजिल पर रहने वालों ने अपनी खिड़कियां खोलकर भागने की कोशिश की, हवा में घना धुआं भर गया और उनके लिए भागना नामुमकिन हो गया। तीसरी और चौथी मंजिल के फ्लैट्स के इलेक्ट्रॉनिक लॉक के खराब होने से इन दोनों ही फ्लैट्स में रहने वाले लोग बाहर नहीं निकल पाए और घने धुएं में दम घुटने की वजह से उनकी जान चली गई। जांच में खुलासा हुआ कि पहली मंजिल पर दरवाजे और कंट्रोल बॉक्स को जोड़ने वाले तार आग में जल गए, जिससे इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग सिस्टम बेकार हो गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...