Breaking Newsइंसानियत शर्मसार : पिता ने 20 दिन की बच्ची को झाड़ियों में...

इंसानियत शर्मसार : पिता ने 20 दिन की बच्ची को झाड़ियों में फेंका, ऐसा हुआ खुलासा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : नवजात बेटी को घर में मां ने नहलाकरपलंग पर सुला दिया। इसके बाद वह घर के दूसरे कामकाज निपटाने में जुट गई। इसी दौरान पिता रोहित यादव अपनी बेटी को झोले में रखकर इंदौर-उज्जैन रोड पर बन रही जेल के पास झाड़ियों में फेंक आया। बेटे की चाहत में अपनी 20 दिन की बेटी को झाड़ियों फेंकने के आरोप में एक पिता को इंदौर पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस अब कलियुगी पिता की काउंसलिंग कर रही है। हीरा नगर पुलिस थाने के प्रभारी पीएल शर्मा ने बताया कि रोहित यादव (30) नामक व्यक्ति एक कंप्यूटर ऑपरेटर है। यादव की 2 साल की बेटी है और दूसरी बार पत्नी के प्रेग्नेंट होने पर बेटे की उम्मीद कर रहा था।

करीब 20 दिन पहले उसकी पत्नी ने दूसरी बेटी को जन्म दिया था। गुरुवार को नवजात बेटी को घर में मां ने नहलाकर और काजल लगाकर पलंग पर सुला दिया। इसके बाद वह घर के दूसरे कामकाज निपटाने में जुट गई।  इसी दौरान पिता रोहित यादव अपनी बेटी को झोले में रखकर इंदौर-उज्जैन रोड पर बन रही जेल के पास झाड़ियों में फेंक आया। नवजात बेटी के लापता होने पर घबराई मां यानी रोहित की पत्नी भागी भागी थाने पहुंची। मां को लगा कि उसकी बेटी को कोई जानवर दबोचकर ले गया।फौरन महिला एसआई और पुलिस की टीम नवजात बच्ची की खोज में जुट गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो रोहित यादव एक झोला ले जाते हुए दिखा।

झोले से बाहर निकलती हुई वही शॉल भी दिखी जो सुलाते वक्त मां ने अपनी बेटी को ओढ़ाई थी। पुलिस ने रोहित से पूछताछ की तो उसकी जेब से बच्ची का एक मोजा मिला। इसके बाद आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। इसके बाद आनन फानन में भागी पुलिस ने झाड़ियों से नवजात को बचाया। बच्ची जोर जोर से चीख रही थी। गनीमत रही कि कोई जानवर मौके पर नहीं पहुंचा था। पुलिस ने बताया कि बच्ची को परिवार को सौंप दिया गया है।  आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि बेटे की चाहत पूरी नहीं होने पर उसने अपनी दूसरी बेटी को झाड़ियों में फेंक दिया था। अब पुलिस आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई कर रही है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...