HimachalKiratpur-Manali Highway बंद होने से रास्ते में फंसे सैकड़ों वाहन, गिरी इमारत,...

Kiratpur-Manali Highway बंद होने से रास्ते में फंसे सैकड़ों वाहन, गिरी इमारत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
कांगड़ाः हिमाचल में लगातार हो रही बारिश और लैंडस्लाइड के कारण लोगों के जन-जीवन पर भारी असर देखने को मिला। वहीं एक और लैंडस्लाइड के कारण सड़कें बंद पड़ी है। दूसरी ओर पौंग बांध से छोड़ा गया पानी आफत बनता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके चलते जिला कांगड़ा के मंड क्षेत्र के मंड भोग्रवां गांव में बहुमंजिला भवन का हिस्सा टूटकर पानी में समा गया। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि बहुमंजिला भवन का हिस्सा पानी में समा गया। दूसरी ओर पंडोह में लगातार हो रही भारी बारिश ने एक बार फिर किरतपुर–मनाली फोरलेन की रफ्तार रोक दी है। मंडी से थलोट तक का मार्ग शनिवार सुबह से पूरी तरह बाधित हो गया है। कई स्थानों पर पहाड़ों से भारी मलबा व पत्थर सड़क पर गिरने से सैकड़ों वाहन फंस गए हैं और लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सबसे अधिक प्रभावित स्थानों में 9 मील, जागर नाला, पंडोह डैम के पास कैंची मोड़, दयोड़, जोगणी माता मंदिर और दवाड़ा फ्लाईओवर शामिल हैं। यहां भूस्खलन और नालों का पानी सड़क पर आने से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। 14 अगस्त की रात को भारी बारिश के चलते पंडोह डेम से आगे कैंची मोड़ और जोगणी मोड़ के पास भारी भूस्खलन हुआ था। रातभर रास्ता बंद रहा और सुरक्षा कारणों से मलबा हटाने का काम शुरू नहीं किया जा सका। 15 अगस्त की सुबह 5 बजे से कार्य शुरू हुआ और करीब 9 बजे किरतपुर–मनाली फोरलेन बहाल हो पाई। लगभग 14 घंटे बाद इस मार्ग से गाड़ियां गुजर सकीं। 15 अगस्त की दोपहर औट सुरंग के पास एक जीप और ट्रक की जोरदार टक्कर हुई, जिसमें जीप सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद मार्ग करीब एक घंटे तक बंद रहा। जाम की स्थिति इतनी भयावह थी कि मंडी से औट पहुंचने में वाहनों को लगभग 5 घंटे का समय लग गया। 16 अगस्त सुबह 5 बजे से लगातार हो रही बारिश के चलते एक बार फिर मंडी–कुल्लू मार्ग पर किरतपुर–मनाली फोरलेन बंद हो गई है। फिलहाल बारिश रुकने का इंतजार किया जा रहा है क्योकि गीले मौसम में मलबा हटाना जोखिम भरा माना जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि बारिश थमने के बाद ही राहत कार्य शुरू किया जा सकेगा। बारिश और भूस्खलन के चलते सैकड़ों यात्री और वाहन फंसे हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें और फिलहाल अनावश्यक यात्रा से बचें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...