HaryanaHusband ने तेजधार हथियार से की पत्नी की हत्या, जाने वजह

Husband ने तेजधार हथियार से की पत्नी की हत्या, जाने वजह

हरियाणा : रोहतक में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रेखा (26) निवासी गांव मदीना के तौर पर हुई है। पति ने पत्नी की सिर्फ इसलिए हत्या की थी कि उसने अपने मोबाइल का हॉटस्पॉट ऑन नहीं किया। पति मोबाइल में नेट चलाना चाहता था, लेकिन पत्नी ने सफाई करने में व्यस्त होने की बात कही। यह सुनकर पति भड़क गया। जिसके बाद पति ने पड़ा तेजधार हथियार उठाकर लाया और पशु बांधने वाले स्थान पर पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को वहीं खून से लथपथ छोड़कर फरार हो गया। महिला का एक बेटा और एक बेटी है। बाद में पुलिस ने उसके गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पति बार-बार अपने बयान बदलता रहा। पहले उसने कहा कि तंत्र विद्या में उसने हत्या की है। बाद में फिर उसने अपने बयान बदल लिए। पुलिस ने महिला के मायके वालों की शिकायत पर पति अजय और ससुर बलबीर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। रेखा का शव घर में पशु बांधने वाले स्थान पर पड़ा हुआ मिला। उसके गले, हाथ और शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी तेजधार हथियार से काटने के निशान थे। शव के पास भी खून बिखरा पड़ा था। पति घर से फरार था।

घटना के दौरान दोनों स्कूल में गए हुए थे। गांव किसरेंटी निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन रेखा की शादी दिसंबर 2014 में मदीना गांव निवासी अजय के साथ हुई थी। मंगलवार दोपहर को उसके भाई छोटू ने फोन पर बताया कि उनके मौसा बलबीर सिंह का फोन आया है। उसने बताया कि पड़ोसियों ने रेखा को मार दिया। सूचना मिलते ही उनके परिवार के लोग मदीना गांव में पहुंच गए।

 वहां रेखा का शव पशु बांधने वाले स्थान पर पड़ा हुआ था। महम के DSP संदीप कुमार ने बताया था कि शुरुआती पूछताछ अजय अपने बार-बार बयान बदल रहा है। उसने पुलिस को बताया कि वह भैरव बाबा का भक्त है। उसने तंत्र विद्या में पत्नी रेखा की हत्या कर दी। इसके बाद भी अजय बयान बदलता रहा।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...