NationalIndia News: मां दुर्गा के पंडाल में शरारती अनंसरों ने तोड़ी देवी...

India News: मां दुर्गा के पंडाल में शरारती अनंसरों ने तोड़ी देवी की मूर्ति, फेंकी पूजा सामग्री, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Highlights:

  1. हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में दुर्गा माता की मूर्ति को अज्ञात बदमाशों ने तोड़ा और पूजा सामग्री बिखेर दी।
  2. घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है।
हैदराबाद: नवरात्र के अवसर पर नामपल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कुछ शरारती अंनसरों द्वारा माता की मूर्ति पर ही हमला किया गया। ये घटना हैदराबाद में हुई जहां नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं ने दुर्गा देवी की प्रतिमा को नामपल्ली प्रदर्शनी मैदान में स्थापित किया। बीते दिन आधी रात को कुछ लोगों ने यहां आकर तोड़फोड़ की और सब कुछ तहस-नहस कर दिया। देवी की मूर्ति को बुरी तरह से क्षति पहुंचाई और पूजा का सारा सामान इधर-उधर फेंक दिया। इस घटना की खबर चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और घटना की जांच कर रही है। रिपोर्टस के मुताबिक नवरात्रि के अवसर पर प्रदर्शनी सोसायटी के कर्मचारियों के मार्गदर्शन में देवी दुर्गा की स्थापना की गई थी। रात में डांडिया का माहौल था। कार्यक्रम खत्म होने तक पुलिस वहीं बनी रही। लेकिन आधी रात को जैसे ही आसपास कोई नहीं था कुछ अज्ञात लोगों ने वहां घूसकर मूर्ति को तोड़ा और उसे खंडित कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार बदमाशों ने पहले बिजली काट दी और सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। इसके बाद मूर्ति का हाथ भी तोड़ दिया जिसके कारण मूर्ति बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी चलते ही एबिड्स एसीपी चंद्रशेखर मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र की जांच की। इसके बाद बेगमबाजार पुलिस ने तुरंत एक्शन में आते हुए मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। इस घटना से आहत और गुस्साएं लोग आरोपियों को पकड़ने और कड़ी-कड़ी सजा देने की मांग कर रहे है। बुधवार देर रात हुई इस घटना से लोग आहत हो गए और जानकारी मिलते ही सड़क को जाम कर दिया और इस घटना के प्रति विरोध प्रदर्शन किया। इसकी खबर लगते ही लखनऊ के थाना कैंट थाने की पुलिस मौक पर पहुंची और गुस्साई भीड़ को काबू में किया। पुलिस ने लोगों को शांत कर समझाबुझा कर वहां से चलता किया और स्थानीय लोगो की मदद से वहां एक दूसरी मूर्ति की स्थापना करवाई। इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस तेजी से ढूंढने में लगी हुई है। स्थानीय लोग इस घटना के जिम्मेदारों को माफ नहीं करने की बात कह रही है।

इस घटना की देखे वीडियो

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...