Unaकुटलैहड़ और हमीरपुर लोकसभा में खिलाकर ही लूंगा दम: वीरेंद्र कंवर

कुटलैहड़ और हमीरपुर लोकसभा में खिलाकर ही लूंगा दम: वीरेंद्र कंवर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
मेरा मिशन कमल का फूल

ऊना/सुशील पंडित : मर जाऊंगा,लेकिन भाजपा के अलावा किसी दूसरे दल में नहीं जाऊंगा। भाजपा ने मुझे बहुत मान सम्मान दिया हैं। इसलिए मेरा मिशन केवल कमल निशान है। हमीरपुर लोकसभा और कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र हर हाल में कमल खिलाकर ही दम लूंगा। यह शब्द पूर्व मंत्री एवम राज्य भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन में संबोधन में कहे। कंवर ने कहा कि हर नेता को थोड़ा दुख जरूर होता है। लेकिन जब भाजपा के बारे और खासकर कमल के फूल के बारे में सोच आती है। तो फिर सब कुछ भूल जाते है। हमारा मिशन उस समय से कमल के फूल के साथ रहा है। जब हम छात्र राजनीति से जुड़े थे। कंवर ने कहा कि व्यक्ति विशेष किसी से भी मन भेद हो सकते हैं। लेकिन अगर बात पार्टी के आए, तो मरना मंजूर लेकिन भाजपा को छोड़ने का प्रश्न भी मन में नहीं आ सकता है।
कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ में भाजपा संगठन को दोबारा हमने खड़ा किया और पहले धूमल सरकार फिर जयराम सरकार में हमने कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता की समस्याओं को खत्म करने का प्रयास किया। कुटलैहड़ में उना से ज्यादा सरकारी कार्यलय हमने पूर्व सरकार में खिलाए थे। लेकिन राज्य के सुक्खू सरकार ने आते ही उन्हें बंद किया। कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में हर भाजपा कार्यकर्ता प्रचार प्रसार में डटा हुआ है। कंवर ने मंच से कुटलैहड़ विस क्षेत्र के सभी मोर्चे प्रकोष्ठ मंडल एवं बड़े स्तर के नेताओं को हिदायत देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी के बारे में कोई अभद्र भाषा का प्रयोग न करें और न ही प्रत्याशी को भटकाएं। हमारी जहां जरूरत होगी हम वहीं पहुंच जाएंगे। क्योंकि हमारा मिशन कमल का फूल है और उसे हम खिलाकर ही दम लेंगे। कंवर ने जनता से अनुराग ठाकुर और कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो को भारी मतों से जीत दर्ज कराने का आवाह्न किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...