Hoshiarpurबदलते मौसम के कारण हो रहें हैं बीमार तो यह फल जरूर...

बदलते मौसम के कारण हो रहें हैं बीमार तो यह फल जरूर खाएं

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली :  बदलता मौसम हमारे शरीर को काफी प्रभावित करता है। मौसमी बदलाव के साथ ही कई तरह के संक्रमण फैलने लगते है। बदलते मौसम में हमारी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है जिससे हम आसानी से बीमार पड़ जाते है। नवंबर महीने में मौसम में काफी उतार-चढ़ाव आने लगता है कभी सर्द तो गर्म महसूस होता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। ऐसे में हमें अपने खान-पान में कुछ ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं और हमें स्वस्थ रखें। फल ऐसा ही एक आहार है जो हमारे शरीर को सही पोषक तत्व देता है और हमें बीमारियों से दूर रखता है। कुछ ऐसे ही फल हैं जो मौसमी बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं आइए जानते हैं इसके बारे में.

 संतरा

संतरा मौसमी बीमारियों से लड़ने में बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स को रोकते हैं जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते है। संतरे में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करते है।

अमरूद

अमरूद में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स, पोलीफेनोल्स और फ्लेवोनॉएड्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते है। विटामिन C हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते है। अमरूद के गुण इन्फ्लेमेशन को कम करने में भी मदद करते है।

सेब

सेब में विटामिन C, एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है. विटामिन C हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाते है। सेब के छिलके में क्वर्सेटिन नामक एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है जो वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। इसको खाने से शरीर में प्रीबायोटिक्स की मात्रा बढ़ती है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते है। इसे खाने से एनर्जी लेवल भी बना रहता है और थकान दूर होती है।

अना

अनार मौसमी बीमारियों से लड़ने में एक बेहतरीन फल है। अनार में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं और बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते है। अनार में विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइबर होता है जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...