Himachalखेलों में नशा मुक्त ऊना अभियान का असर

खेलों में नशा मुक्त ऊना अभियान का असर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

खेल प्रक्रिया को नशे के खिलाफ़ पहली बार शपथ लेकर किया शुरु

ऊना/सुशील पंडित : बंगाणा ब्लॉक के राजकीय मॉडल सीनियर सकैंडरी स्कूल धुंधला में आयोजित हुए सीनियर लेवल के जोनल टूर्नामेंट में बच्चों ने पहली बार नशे के खिलाफ़ शपथ ली। खेलकूद प्रतियोगिता का आरंभ कुटलैहड़ विधायक देवेन्द्र कुमार भुट्टो की अध्यक्षता में हुआ जिसमें बच्चों के साथ-साथ आए हुए अध्यापकांे ने स्थानीय पंचयात प्रधान, उप प्रधान व अलग-अलग स्कूलों से आए हुए प्रिंसिपल, हेडमास्टर, स्कूल इंचार्ज और स्थानीय लोगों ने भी शपथ लेकर इस नशे के खिलाफ़ चल रही मुहिम का साथ देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हम अपने घर का,े अपने गांव को व अपनी पंचायत को नशा मुक्त बनाकर नशा मुक्त ऊना अभियान को सफल बनाएंगे। इस टूर्नामेंट में करीब 25 स्कूलों के बच्चे भाग ले रहे हैं।
धुंधला स्कूल के प्रिंसीपल ने भी नशा मुक्त ऊना अभियान का साथ देने का आश्वासन दिया और कहा कि उनके स्कूल में भी नशा मुक्त ऊना अभियान के ऊपर जो ट्रैनिंग दी गई है उसके ऊपर बच्चों को सेफ टच, अनसेफ टच, पीयर्स प्रेशर, गो, ग्रो और ग्लो फूड के बारे में भी बच्चों को समझाया जा रहा हैं| इस मौके पर बीडीओ बंगाणा सुरिंदर जेटली, नशा मुक्त ऊना अभियान के स्कूलों के प्रोजेक्ट आफिसर संजीव पराशर और नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रॉजेक्ट कोऑर्डिनेटर सतपाल रणावत सहित विभिन्न स्कूलों के अध्यापकगण व कर्मचारी मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...