Amritsarअहम खबर, पंजाब भर में आज रेलवे ट्रैक रोकेगें किसान, कई ट्रेनें...

अहम खबर, पंजाब भर में आज रेलवे ट्रैक रोकेगें किसान, कई ट्रेनें कैंसिल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करने के लिए जा रहे है तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, आज किसान-मजदूर संगठन अपनी मांगों को लेकर पंजाब भर में रेल रोको आंदोलन शुरू करने जा रही है। यह रेल रोको आंदोलन 30 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान आज पंजाब भर में किसान रेलवे लाइनों पर बैठ कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। ऐसे में किसानों के इस आंदोलन को देखते रेल यातायात पर प्रभाव पड़ सकता है। क्योंकि जिन लोगों ने पहले ही ट्रेनों में टिकट बुकिंग करवा रखी है, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ट्रेनों में चलने वाले डेली पैसेंजर को बसों में सफर करना पड़ सकता है। हालांकि बताया जा रहा है कि रेलवे द्वारा किसान आंदोलन काे देखते हुए पहले ही कई ट्रेनों को कैंसिल कर चुका है, जबकि कई गाड़ियों के रूट शॉर्ट कर दिए गए हैं। किसानों की मांग है कि खेत-मजदूरों की कर्ज पूरी तरह माफ किया जाए, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाए, किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले पंजाब के लोगों के परिवारों को मुआवजा और एक-एक नौकरी दी जाए।

बाढ़-बारिश में बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिया जाए, केंद्र सरकार MSP को तुरंत कानून बनाए और मनरेगा में हर साल 200 दिन का रोजगार देना सुनिश्चित करें। किसानों का कहना है कि बाढ़ और बरसात से फसलों का भारी नुकसान हुआ है। बहुत सारे किसानों की न तो अभी तक गिरदावरी हुई है और न ही उन्हें मुआवजा मिला है। जिन्हें मिला भी है, वह बहुत कम है। किसान संगठनों का कहना है कि कम से कम प्रति एकड़ 50 हजार रुपए मुआवजा किसानों को दिया जाए। साथ ही केंद्र सरकार भी बाढ़ से हुए नुकसान के लिए 50 हजार करोड़ रुपए पंजाब को दे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...