Himachalमंदली में विधायक भुट्टो ने 53 लाख से निर्मित मैरिज पैलेस का...

मंदली में विधायक भुट्टो ने 53 लाख से निर्मित मैरिज पैलेस का किया भूमि पूजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
एक वर्ष में बन कर जनता को होगा समर्पित

कुटलैहड़ में लगातार 20 वर्ष सत्ता सुख भोगने वाले कुटलैहड़ की जनता का अपमान की बजाए करें सम्मान;देवेंद्र भुट्टो

ऊना/ सुशील पंडित :कुटलैहड़ विस क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंदली में 53 लाख से निर्मित मैरिज पैलेस का विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने शुक्रवार को विधिवत भूमि पूजन किया। और एक वर्ष के भीतर उक्त मैरिज पैलेस बनाकर जनता को समर्पित करने का आश्वासन दिया। संबोधन में विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में आठ मैरिज पैलेस का शिलान्यास एक वर्ष में हुआ है। जिस में से 5 मैरिज पैलेस का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो चुका है। भुट्टो ने कहा कि जितने भी भूमि पूजन हम ने किए है।उन के कार्य शुरू हो चुके हैं। क्योंकि 20 वर्षो तक कुटलैहड़ की जनता झूठी घोषणाएं सुनकर तंग आ चुकी थी। भुट्टो ने कहा कि हमारा उद्देश्य राजनीति नहीं है। बल्कि राजनीति के माध्यम से कुटलैहड़ की जनता की सेवा करना है। 

भुट्टो ने कहा कि 20 वर्षो तक कुटलैहड़ में केवल पानी पर राजनीति करके और एक मौका और बोलकर जनता को विपक्ष ने ठगने का काम किया है। लेकिन झूठ की राजनीति ज्यादा दिनों तक नही चलती है। जब कुटलैहड़ विस क्षेत्र के साथ एशिया का सबसे बढ़ा भाखड़ा बांध लगता है। और राज्य और केंद्र में भाजपा सरकार होने पर भी बांध से पानी उठाने की स्वीकृति नहीं ले सके।  तो इस से ज्यादा और क्या नालायकी हो सकती है। भुट्टो ने कहा कि हम ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र की पानी की समस्या सीएम सुखबिंदर सिंह सुक्खू के पास उठाई। और साथ ही भाखड़ा बांध समस्या का हल भी बताया। और नावार्ड से जो मुझे 25 करोड़ मिले। उसमे से 15 करोड़ तुतडु कोहडरा पेयजल योजना के लिए प्रदान किए। जिसकी डीपीआर तैयार हो रही है। 

विधायक ने जनता की मांग पर 3 लाख मंदली शमशान घाट,एक लाख एघलोर शमशान घाट, मिनी स्टेडियम मंडली स्कूल में बनाने की घोषणा की। इस मौके पर एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, एक्सईन लोकनीवी देवराज ,खंड बिकास अधिकारी सुभाष चंद, एसडीओ विद्युत विभाग उदित ठाकुर,कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा,महासचिव अजय शर्मा स्थानीय प्रधान उपप्रधान बीडीसी सदस्य, कांग्रेस कार्यकर्ता कर्मचारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

 राज्य में आपदा आने पर कुटलैहड़ में हुए नुक्सान के लिए मदद के रूप में पहुंचे सवा करोड़

विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि आज तक किसानों के हुए लाखों के नुक्सान पर सरकार पांच हजार तक मदद देती थी। लेकिन राज्य के मुख्य मंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किसानों का दर्द जाना। और आपदा आने पर हुए नुक्सान की भरपाई के लिए पूरे क्षतिग्रस्त पीड़ित परिवारों को सात लाख 50 प्रतिशत के लिए पौने दो लाख एवं अन्य के लिए एक लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। जिस में कुटलैहड़ के 6 परिवारों के पूरे क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 7 लाख 31 परिवारों के लिए पौने दो लाख और करीब वाईस परिवारों के लिए एक एक लाख स्वीकृत हुए है। और बंगाणा प्रशासन के पास धनराशि पहुंच गई है। जल्द पीड़ित परिवारों को चैक प्रदान किए जाएंगे। 

कुटलैहड़ के मंदली में खोलेंगे डिग्री कॉलेज

विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि बहुत जल्द मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कुटलैहड़ प्रवास पर आ रहे है। और उनके प्रवास पर कुटलैहड़ में बिकास के नए आयाम स्थापित होगे। भुट्टो ने कहा कि सीएम साहब से कुटलैहड़ विस क्षेत्र में सबसे पहली मांग कुटलैहड़ के रायपुर मंदली में डिग्री कॉलेज खोलने की होगी। भुट्टो ने कहा कि इन पंचायतों की छात्राओं को या तो ऊना जाना पड़ता हैं। या फिर बंगाणा डिग्री कॉलेज के पढ़ने जाना पड़ता हैं। ऐसे में इस एरिया में डिग्री कॉलेज खोलना हमारा पूरा प्रयास रहेगा। ताकि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में उच्च शिक्षा के स्तर को और ऊंचा किया जा सके। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...