Himachalआधुनिक युग में इंटरनेट मीडिया भी पढ़ाई के लिए बेहतर विकल्प :...

आधुनिक युग में इंटरनेट मीडिया भी पढ़ाई के लिए बेहतर विकल्प : दविंदर चंदेल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मेधावी छात्रों को मुख्यातिथि ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित


स्कॉलर यूनिफाइड स्कूल ऊना में रही एनुअल एम्यूजमेंट डे की धूम


ऊना/ सुशील पंडित: आधुनिक युग में इंटरनेट मीडिया भी पढ़ाई के लिए बेहतर विकल्प के रूप में सामने आया है। स्कॉलर यूनिफाइड स्कूल के समूर कलां स्थित केंद्र के समारोह के पहले भाग में मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत करते हुए डिप्टी डरेक्टर दविन्द्र चंदेल ने कहा कि स्कॉलर यूनीफाइड स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सेवाएं दे रहा है। इस स्कूल के छात्र हर क्षेत्र के लिए तैयार हो रहे है ताकि आने वाले समय मे बड़े-बड़े ओहदों पर पहुंचकर अपनी सेवाएं दे सके। वहीं उन्होंने वहां पहुचे अभिभावकों  को सलाह देते हुए कहा कि अपने आसपास  के वातावरण को स्वच्छ रखें। जिससे बीमारियों का खतरा कम हो सके। साथ ही उन्होंने छात्रों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने का भी आह्वान किया। 

छात्र मन लगाकर करें पढ़ाई: सतपाल रायजादा 


छात्र मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने लक्ष्य को हासिल कर देश का कुशल नेतृत्व करें, यह बात पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने स्कॉलर यूनीफाइड स्कूल में दूसरे भाग में बतौर मुख्यातिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए छात्रों को कही, उन्होंने कहा कि  लक्ष्य को प्राप्त करने में किसी प्रकार की घबराहट महसूस नहीं करनी चाहिए। आधुनिक युग में इंटरनेट मीडिया भी पढ़ाई के लिए बेहतर विकल्प है। यू-ट्यूब की वीडियो से हम बहुत कुछ सीख सकते हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले अपने मन की सुनो, जो मन कहे और खुद को अच्छा लगे उसी कार्य में ध्यान लगाओ। जो भी कार्य करें, उसको पूरे मनोयोग से करें। अखबार भी रोजाना पढ़ना जरूरी है। इससे सामान्य ज्ञान के साथ ही सामाजिक ज्ञान भी बढ़ता है।

उंन्होने कहा कि छात्र शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी हिस्सा लें। जिससे पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक वातावरण से भी अवगत हो सकें।  इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्यातिथि  सतपाल सिंह रायजादा ने ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल प्रबंधन समिति ने मुख्यातिथि सतपाल सिंह रायजादा को शॉल, टोपी, स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। स्कॉलर यूनीफाइड स्कूल अपना 7वां वार्षिक पारितोषिक मना रहा है इसे तीन चरणों मे पूरा किया । जिसमें आज दूसरी कक्षा से सातवीं कक्षा के छात्रों ने पहले भाग में मंच से अपनी प्रस्तुति देकर वहां आये अतिथिगणों का दिल जीत लिया। वही दूसरे भाग में 8वीं कक्षा से 12वीं कक्षा के छात्रों ने नाटक,गिद्धा भागड़ा जैसी प्रस्तुतियों से अभिभावकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...