Himachalअगले 3 घंटों में पंजाब के इस इलाके सहित चंडीगढ़-पंचकुला सहित में...

अगले 3 घंटों में पंजाब के इस इलाके सहित चंडीगढ़-पंचकुला सहित में हो सकती है भारी बारिश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा में जारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आशंका जाहिर किया है कि हरियाणा के चंडीगढ़ और पंचकुला के साथ ही पंजाब के मोहाली में अगले तीन घंटों में भारी बारिश हो सकती है। बता दें कि इन दोनों राज्यों में जारी भारी बारिश के चलते दोनों राज्य पानी-पानी हो गए हैं। दोनों राज्यों में कुछ शहरों में जलजमाव के साथ ही बाद ही स्थित पैदा हो गई है। जिसे आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

चंडीगढ़ में पिछले 3 दिनों से हो रही भारी बारिश से हालत खराब होते जा रहे हैं। चंडीगढ़ से कुराली और बद्दी को जाने वाला हाईवे न्यू चंडीगढ़ के पास बह गया है। इस कारण बद्दी- चंडीगढ़ और कुराली- चंडीगढ़ मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। सुखना लेक का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण सोमवार को इसका पानी लेक क्लब में घुस गया। सुखना में बढ़ते जलस्तर के कारण गांव किशनगढ़ और आईटी पार्क में भी जलभराव की समस्या आ गई है।

वहीं प्रशासन के आला अधिकारी भी फील्ड में मौजूद हैं। वह आपात स्थिति से निपटने के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर ड्यूटी पर तैनात हैं। इस बीच चंडीगढ़ में 13 जुलाई तक सभी स्कूल बंद कर दिए हैं। जलभराव की वजह से चंडीगढ़ की कई सड़कों को बंद कर दिया गया। इनमें CTU वर्कशॉप इंडस्ट्रियल एरिया के पास रेलवे अंडर पास, डड्डूमाजरा से पटियाला की राव नदी के ऊपर से मुल्लांपुर की तरफ जाने वाला रास्ता और सेक्टर-14- 15 के बीच की डिवाइडिंग रोड शामिल है।

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए नगर निगम ने पूरे शहर को 18 जोन में विभाजित करके हर जोन के लिए टीम गठित कर दी है। यह टीम 24 घंटे अपने इलाके में तैनात रहेगी। वही सभी कर्मचारियों की छुट्‌टियां भी रद्द कर दी गई हैं। सभी इमरजेंसी कंट्रोल रूम को 24 घंटे खुले रखने के आदेश दिए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...