Amritsarपत्रकार रवि गिल के सुसाइड मामले में पुलिस जल्द दिखा सकती है...

पत्रकार रवि गिल के सुसाइड मामले में पुलिस जल्द दिखा सकती है आरोपियो की गिरफ़्तारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर : ऑनलाइन वेब चैनल के संपादक रवि गिल ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली थी और पुलिस ने मृतक के भाई राहुल ने बयानों के आधार पर कीर्ति गिल, शुभम गिल, साजन नरवाल उर्फ गोरा और राजेश कपिल चार लोगों के खिलाफ आईपीसी धारा 306 के तहत मुक़दमा दर्ज कर लिया था और मुक़दमा दर्ज होने के बाद चारों आरोपित घर से फ़रार हो गए थे, जिनकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस अलग अलग टीमों का गठन कर छापेमारी कर रही थी। 
 लेकिन गत दिवस पुलिस की कारगुजारी से संतुष्ट न होकर रवि गिल के समर्थको ने ज्योति चौक पर धरना लगा दिया था, जिसे गत रात्रि सेंट्रल हलके के एमएलए रमन अरोड़ा ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर स्थगित करवाया था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कीर्ति गिल और उसके भाई शुभम गिल को गिरफ़्तार कर लिया है लेकिन अभी भी मामले में नामज़द दो आरोपी फ़रार चल रहे  है जिनकी पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है । फ़िलहाल आरोपियों की गिरफ़्तारी को लेकर पुलिस ने अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

यह है मामला

शुक्रवार दोपहर शास्त्री मार्केट चौक स्थित निजी होटल में ऑनलाइन वेब चैनल के संपादक ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर दी। मृतक की पहचान ऋषि नगर निवासी रवि गिल के रूप में हुई है। मृतक के भाई राहुल ने बताया कि उसे  शाम चार बजे सूचना मिली कि उसके  भाई रवि ने निजी होटल में जहरीला पदार्थ निगल लिया है। वह अपने भाई को निजी अस्पताल ले गया , जहां डॉक्टरों ने रवि को मृत करार दे दिया। राहुल  ने बताया कि रवि ने सुसाइड नोट लिखा था, जिसमे रवि ने लिखा था कि उसकी  लंबे समय से कीर्ति गिल नामक लड़की से दोस्ती थी। उनकी दोस्ती टूट गई तो उसने अपने भाई शुभम गिल, साजन नरवाल उर्फ गोरा और राजेश कपिल के साथ मिलकर तंग और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसी कारण उसने ऐसा कदम उठाया। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...