भारत ने पाक के 8 मिलिट्री ठिकानों पर किया हमला, Sialkot में आतंकी लॉन्च पैड तबाह, देखें वीडियो

नई दिल्लीः भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। वहीं देर रात पाकिस्तानी हमले का जवाब उसके 8 मिलिट्री ठिकानों पर हमला करके दिया। इनमें पाकिस्तानी एयरबेस, हथियार डिपो शामिल हैं। बीएसएफ ने भारत की सीमा के अंदर से ही सियालकोट में बने आतंकी लॉन्च पैड को तबाह कर दिया है। बीएसएफ की ओर से इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें पाकिस्तान के सियालकोट के लूनी में बने आतंकियों के ठिकाने तबाह होते दिख रहे हैं।

इस हमले की खास बात ये है कि बीएसएफ ने अखनूर में बैठे-बैठे ही सियालकोट के आतंकी लॉन्ट पैड को तबाह किया है। अखनूर क्षेत्र के सामने, पाकिस्तान के सियालकोट जिले के लूनी में आतंकवादी लॉन्च पैड को बीएसएफ ने पूरी तरह से नष्ट कर दिया। वहीं रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय की शनिवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी ने यह जानकारी दी। इससे पहले BSF ने वीडियो जारी कर कहा कि पाकिस्तान के सियालकोट में लूनी में आतंकी लॉन्चपैड तबाह कर दिया गया है।

पाकिस्तान ने शुक्रवार को रात 7.47 से रात 10.57 के बीच पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के 26 शहरों में 550 से ज्यादा ड्रोन दागे थे। इस हमले को भारतीय आर्मी ने नाकाम कर दिया। दूसरी ओर पाकिस्तान ने शनिवार सुबह फिर जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात में हमला किया। राजौरी के प्रशासनिक अफसर समेत 5 लोगों की गोलाबारी में मौत हो गई। जम्मू शहर में भी भी हवाई हमला जारी है। कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...