Internationalएशिया कप में 3 बार होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर?

एशिया कप में 3 बार होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर?

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: क्रिकेट फैंस को लंबे समय से जिस चीज का इंतजार था वो खत्म हो गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एशिया कप-2023 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। ये टूर्नामेंट 31 अगस्त से 17 सितंबर के बीच पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा। इसी के साथ फैंस को जो भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का इंतजार रहता है वो भी खत्म हो जाएगा। ये दोनों टीमें या तो आईसीसी टूर्नामेंट्स में टकराती हैं या फिर एशिया कप में। एशिया कप में दोनों ही टीमें काफी मजबूत टीमों के तौर पर उतरेंगी। लेकिन इस एशिया कप में दोनों टीमों के बीच तीन मैच खेले जा सकते हैं।

एशिया कप का फॉर्मेट देखा जाए तो इसमें हिस्सा लेने वाली छह टीमों को दो-दो ग्रुप में बांटा जाएगा। कुल 13 मैच खेले जाएंगे जिसमें से चार मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे और नौ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। भारत और पाकिस्तान का इस एशिया कप में भिड़ना लगभग तय है। पीसीबी ने हालांकि पूरा कार्यक्रम जारी नहीं किया है और सिर्फ तारीखें बताई हैं। अगर भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा जाता है तो फिर इन दोनों टीमों का मैच होना तय है। लीग राउंड के बाद हर ग्रुप से दो टीमें सुपर-4 स्टेज में जाएंगी और इस स्टेज की टॉप-2 टीमें फाइनल खेलेंगी। अगर भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में रहेंगी तो एक मैच लीग राउंड में हो जाएगा। इसके बाद अगर दोनों टीमें सुपर-4 में आती हैं तो फिर दोनों टीमों एक बार फिर भिड़ेंगी।

पिछले एशिया कप के कार्यक्रम के मुताबिक सुपर-4 में पहुंचने वाली टीम हर टीम से मैच खलेती है। यानी अगर भारत और पाकिस्तान सुपर-4 में आती हैं तो फिर एक मुकाबला यहां तय है। इसके बाद अगर ये दोनों टीमें सुपर-4 में टॉप-2 में रहती हैं तो फाइनल में पहुंचेगी और इस तरह से इस एशिया कप में ये टीमें तीसरी बार भिड़ेंगी। पिछली बार भारत एशिया कप के फाइनल में नहीं पहुंच सका था। ये टीम सुपर-4 से ही बाहर हो गई थी। इस बार टीम इंडिया हर हाल में ये एशिया कप अपने नाम करना चाहेगी। इस एशिया कप से भारत और बाकी की सभी टीमें इसी साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी करेंगी। वहीं पाकिस्तान पिछले साल की कसर पूरी करना चाहेगा। पिछले साल बाबर आजम की कप्तानी वाली इस टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन श्रीलंका से मात खा गई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...