भारतीय सेना ने दुश्मन देश को दिन में ही तारे दिखा दिए: शिव सेना

ऊना/सुशील पंडित: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जहां भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम की विश्व भर में चर्चाएं हो रही हैं। वहीं शिवसेना ने भारतीय सेना की तीनों टुकड़ियों की आक्रमणता की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने दुश्मन देश को दिन में ही तारे दिखा दिए। रविवार को शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट एसडी वशिष्ठ ने भारतीय सेना के शौर्य को सलूट करते हुए बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी अड्डों को तबाह करके व पाकिस्तान की सेना को मुंहतोड़ जवाब देकर भारत माता का सिर गर्व से ऊंचा किया है। जिसका सभी भारतवासियों को हमारी सेना पर गर्व व गौरव की बात है। दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध को लेकर एकदम सीजफायर की खबर आने पर उन्होंने इसको लेकर दबी जुबान से सीजफायर का स्वागत करते हुए बताया कि भारत देश व भारतीय सेना का अभी तक के जो लक्ष्य अधूरे हैं,उनको पूरा करना ही होगा। उन्होंने भारतीय सेना के वैभव व पराक्रम के साथ-साथ सेना के अत्याधुनिक  शस्त्रों व प्रहारों की भी जमकर तारीफ की है। उन्होंने इस ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए रणबांकुरों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...