Internationalभारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर शिखर धवन का हुआ तलाक

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर शिखर धवन का हुआ तलाक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर शिखर धवन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। धवन का अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक हो गया है। दिल्ली में पटियाला हाउस परिसर में स्थित फैमिली कोर्ट ने शिखर धवन के तलाक की मंजूरी दे दी है। साथ ही कोर्ट ने माना कि शिखर धवन की पत्नी ने धवन को अपने इकलौते बेटे से वर्षों तक अलग रहने के लिए मजबूर करके मानसिक पीड़ा दी है। फैमिली कोर्ट के जज हरीश कुमार ने तलाक याचिका में धवन द्वारा अपनी पत्नी के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप स्वीकार किए। अपने आदेश में फैमिली कोर्ट ने कहा कि धवन की पत्नी ने या तो उक्त आरोपों का विरोध नहीं किया या खुद का बचाव करने में विफल रही।

धवन ने अपनी तलाक याचिका में कहा था कि उनकी पत्नी ने उन्हें मानसिक क्रूरता का शिकार बनाया था। कोर्ट ने धवन दंपति के बेटे पर स्थायी अधिकार यानी कस्टडी पर कोई भी आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने धवन को भारत और ऑस्ट्रेलिया में उचित अवधि के लिए अपने बेटे से मिलने और उसके साथ वीडियो कॉल पर बातचीत करने का अधिकार भी दिया। कोर्ट ने धवन की पत्नी आयशा को शैक्षणिक कैलेंडर के दौरान स्कूल की छुट्टियों की कम से कम आधी अवधि के लिए बच्चे को धवन और उसके परिवार के सदस्यों के साथ रात भर रहने सहित मुलाकात के उद्देश्य से भारत लाने का आदेश दिया।

कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता शिखर धवन एक फेमस इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं। एक नागरिक और जिम्मेदार पिता के तौर पर भी उनके अधिकार हैं। साथ ही कोर्ट को बच्चे के पिता और परिवार के सान्निध्य के अधिकार का भी ध्यान है। 37 साल के शिखर धवन को वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। उनके लिए इस समय क्रिकेट में अच्छा समय नहीं चल रहा है। वो टीम में जगह बनाने के लिए जूझ रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...