ऊना/सुशील पंडित : इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, ऊना के पाइपलाइन डिवीजन द्वारा गढ़शंकर के गांव मैरा में एक ऑफ-साइट फायर मॉक ड्रिल कराई गई। इस कार्यक्रम का उद्घाटन नायब तहसीलदार गढ़शंकर सुखमनिंदर सिंह ने किया। इस मॉक ड्रिल में पेट्रोलियम पाइपलाइनों से उत्पाद के रिसाव के परिणामस्वरूप आग लगने की स्थिति को प्रदर्शित किया गया। इस ड्रिल में पहले पैट्रोलियम उत्पाद में आग लगाई जाती है और बाद में उस आग को काबू करने के उपाय बताए जाते हैं। मॉक ड्रिल में होशियारपुर जिले के अलग अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
