NationalIndiGo विमान में बम की सूचना मिलने पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo विमान में बम की सूचना मिलने पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नागपुरः कोच्चि से दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान को बम रखने की सूचना मिली। जिसके बाद विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। बताया जा रहा है कि विमान में बम के रखे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद विमान को नागपुर में उतारा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6ई 2706 ने कोच्चि से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। विमान को बम की धमकी के बाद नागपुर में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। पुलिस और अग्निशमन दल विमान की जांच कर रहे हैं। विमान में बम की धमकी की सूचना मिलने के बाद नागपुर एयरपोर्ट पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं और विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया है।

साथ ही विमान की जांच की जा रही है। पता चला है कि विमान की थोड़ी देर पहले ही नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। विमान से अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। इससे पहले, मंगलवार सुबह सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को कोलकाता में खाली कराया गया था। सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी आई।

जिसके कारण मंगलवार को शहर के एयरपोर्ट पर निर्धारित ठहराव के दौरान यात्रियों को विमान से उतारना पड़ा। कोलकाता एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के बाद पता चला कि एक इंजन में खराबी है। फ्लाइट एआई180 कोलकाता एयरपोर्ट पर रात लगभग 12.45 बजे पहुंची, लेकिन बाएं इंजन में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान में देरी हुई। लगभग सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर विमान में एक घोषणा की गई, जिसमें सभी यात्रियों को विमान से उतरने के लिए कहा गया। सोमवार को एयर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर में तकनीकी खराबी आई थी, जिसके कारण एआई 315 फ्लाइट को सोमवार को दिल्ली के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद आधे रास्ते से ही हांगकांग वापस लौटना पड़ा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...