NationalOperation Sindoor पर विवादित कमेंट करके फंसी Influencer शर्मिष्ठा पनोली, गिरफ्तार

Operation Sindoor पर विवादित कमेंट करके फंसी Influencer शर्मिष्ठा पनोली, गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरुग्राम: ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित कमेंट करने के मामले में पुलिस ने इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को गिरफ्तार किया है। दरअसल, इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को सोशल मीडिया पर एक विवादित वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एक महिला इन्फ्लुएंसर को गिरफ्तार किया है। इस वीडियो में ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड हस्तियों की चुप्पी की आलोचना करते हुए विवादित टिप्पणी की गई थी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शर्मिष्ठा पानोली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस पोस्ट के बाद उनकी बहुत आलोचना हुई। कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया और धमकी भरे कमेंट भी किए।

आलोचना होने पर पानोली ने वीडियो को हटा दिया और माफी भी मांगी। लेकिन कोलकाता में उनके खिलाफ पहले ही शिकायत दर्ज हो चुकी थी। इसके बाद उसे अरेस्ट किया गया। बता दें कि 22 साल शर्मिष्ठा पनोली पुणे की रहने वाली हैं। वह पुणे के एक लॉ विश्वविद्यालय की छात्रा है। ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए उसे गिरफ्तार किया गया। उसे गुरुग्राम की एक अदालत में पेश किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1) (ए) धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा, जाति या समुदाय के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना, 299 (नागरिकों के किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य करना), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 353(1)(सी) (सार्वजनिक शरारत भड़काने वाले बयान) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

विवाद के बाद पनोली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट बना लिया और अपने दूसरे हैंडल से सभी पोस्ट हटा दिए, लेकिन 15 मई की अपनी स्टोरी हाइलाइट में उन्होंने बिना शर्त माफी मांगते हुए कहा कि उनका कभी किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। पनोली को 31 मई को कोलकाता की एक अदालत में पेश किए जाने की उम्मीद है। जहां आगे की कानूनी कार्यवाही मामले की दिशा तय करेगी। उनकी कानूनी टीम उनकी माफी के संदर्भ का हवाला देते हुए गिरफ़्तारी की वैधता को चुनौती दे सकती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...