जालंधर में हुई मेगा इवेंट में इनरव्हील ऊना उमंग क्लब को सात पुरस्कारों से नवाजा गया
ऊना/सुशील पंडित: इनरव्हील क्लब जालंधर रॉयल जिला 307 ने इंटरसिटी मेगा इवेंट बुरुधनी एवं आइएससी मीट का आयोजन किया। जिस में डांस कंपटीशन, फैंसी ड्रेस कंपटीशन, पोस्टर मेकिंग, एवं जीरो वेस्टेड सामान से बना हुआ समान थे। इस इस आयोजन में डॉक्टर सुरजीत कौर चीफ गेस्ट, एवं जिला चेयरमैन रीटा शर्मा, पास्ट डिस्ट्रिक चेयरमैन डॉक्टर सतिंदर कौर निजर, और सारे क्लब मेंबर भी उपस्थित थे। जिसमें सभी आए हुए अतिथियों ने और मेंबरों ने बड़ा ही इंजॉय किया। और जिस जिस मेंबर ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लिया था, उन्हें इनाम देकर सम्मानित किया गया। इनरव्हील ऊना उमंग क्लब की प्रेसिडेंट मैडम अनुराधा वर्मा को मिरकल प्रेसिडेंट के अवार्ड से सम्मानित किया गया, और एजुकेशन एवं वूमेन इम्पावरमेंट के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

