Himachalयुवाओं को खेलकूद के लिए प्रेरित करना देश के भविष्य के लिए...

युवाओं को खेलकूद के लिए प्रेरित करना देश के भविष्य के लिए बेहतर: अभिषेक राणा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र (ज़िला ऊना) में कुश्ती प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया जहां पर प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया चेयरमैन और प्रवक्ता अभिषेक राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।इस अवसर पर अभिषेक राणा ने कहा की आज रायपुर मैदान कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कुश्ती प्रतिस्पर्धा में मुख्य अतिथि बनने का अविस्मरणीय सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मैं हमारे पहलवानों और आयोजकों पर गर्व महसूस करता हूं और उनके ऐसे प्रोत्साहन भरे प्रयास की सराहना करता हूं।
अभिषेक ने अपने विचार रखते हुए कहा की युवा पीढ़ी को नशों से दूर रखना और खेलकूद एवं पहलवानी के क्षेत्र में उनका प्रमुख ध्येय बनाना हमारे हिमाचल की उन्नति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।  प्रदेश के युवाओं ने इस कुश्ती प्रतिस्पर्धा में अपनी माहिरता और प्रतिभा का परिचय दिया है।आने वाले वक्त में हिमाचल प्रदेश केवल पर्यटन और सुंदरता के लिए ही नहीं बल्कि खेलकूद के लिए भी प्रसिद्ध हो ऐसा हमारा कठिन प्रयास रहेगा और हम इस लक्ष्य को जरूर पूरा करके रहेंगे।हम अपने युवा सदस्यों को आदर्श बनाने के लिए ऐसे अनेकों आयोजन करते रहना चाहिए।
अभिषेक राणा ने दंगल के आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि आप सबकी उपलब्धि दिखा रही है कि हिमाचली युवा नशों से दूर रहकर समर्पितता और मेहनत से उन्नति कर सकते हैं। आपका योगदान युवाओं के उज्जवल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण है। मेरी शुभकामाएं आप सबके साथ हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम होते रहें इसके लिए हम सदैव अग्रणी और तत्पर हैं। इस कुश्ती प्रतिस्पर्धा में स्थानीय वीडीसी  मनु, कारण,राहुल,विक्की और अन्य युवा मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...