Internationalयुद्ध में Iran के Supreme Leader Khamenei सहित परिवार के कई लोगों...

युद्ध में Iran के Supreme Leader Khamenei सहित परिवार के कई लोगों की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
Flight Operation Suspend, दुबई एयरपोर्ट में फंसी Olympic medalist PV Sindhu, बाल-बाल बचा बुर्ज खलीफा नई दिल्ली: ईरान और इजराइल में महायुद्ध छिड़ गया है। दरअसल, मिडिल ईस्ट में चल रहे महायुद्ध ने सभी की टेंशन बढ़ा रखी है। ईरान, इजरायल, तेहरान युद्ध के चलते सोशल मीडिया पर खलबली मची हुई है। कई डरावने वीडियो सामने आ रहे हैं। ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु शनिवार दुबई एयरपोर्ट पर फंसी हुई हैं। उन्होंने डरावना पोस्ट किया है। सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसी हुई हैं क्योंकि फ्लाइट ऑपरेशन सस्पेंड कर दिए गए हैं। सिंधु सोशल मीडिया पर लगातार अपडेट दे रही हैं। सिंधु ने इंस्टाग्राम पर आधी रात एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें एक भीड़भाड़ वाला एयरपोर्ट दिख रहा था। उस दौरान उन्होंने लिखा था, ‘दुबई एयरपोर्ट के स्टाफ और दुबई अथॉरिटीज की लगातार कोशिशों की वजह से अब हम सब सुरक्षित हैं। दुबई में इंडियन हाई कमीशन को भी उनके जबरदस्त सपोर्ट और हमें सुरक्षित रखने में लगातार मदद के लिए खास धन्यवाद। अभी के लिए, हम थोड़ा आराम करने और उम्मीद बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि हम चीज़ों के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।’ दोनों देशों की ओर से लगातार मिसाइलें दागी जा रही है। वह इस घटना में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई के साथ उनकी बेटी और दामाद समेत परिवार के कई लोगों की मौत हो गई है। ईरान के सरकारी मीडिया के हवाले से बताया गया कि इजराइल-अमेरिकी हमलों में अली खामेनेई की बेटी, पोती, बहू और दामाद मारे गए। एक्स पर आयतुल्लाह अली खामेनेई की आखिरी पोस्ट है, ईमान वालों में ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने अल्लाह से जो वादा किया था, उसे सच कर दिखाया। फिर उनमें से कोई तो अपनी मन्नत पूरी कर चुका (शहीद हो गया) और उनमें से कोई इंतजार कर रहा है और उन्होंने (अपने इरादे में) जरा भी तब्दीली नहीं की। इससे पहले, इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने ईरानी रक्षा नेतृत्व के 7 टॉप लीडरों के मारे जाने की लिस्ट जारी की। इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, “इजरायली वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने पूरे ईरान में सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए, जिसमें ईरानी रक्षा नेतृत्व के 7 वरिष्ठ अधिकारियों को मार गिराया गया है। यह दुनिया उनके बिना एक बेहतर जगह है।” मारे जाने वाले ईरानी रक्षा नेतृत्व के लीडरों में अली शमखानी, मोहम्मद पाकपुर,सालेह असदी, मोहम्मद शिराजी, अजीज नासिरजादेह, हुसैन जबल अमेलियन और रजा मुजफ्फर-निया का नाम है। ईरान की मीडिया ने कहा, “देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का निधन हो गया है।” खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने 40 दिनों के शोक की घोषणा की है। सरकार ने खामेनेई की हत्या के बाद 40 दिनों के सार्वजनिक शोक की घोषणा की है। साथ ही, 7 दिनों के सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की गई है।  

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...