Blog
-

नशा माफिया की चेन तोड़ रहे हैं: राकेश सिंह
ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस कप्तान राकेश सिंह ने कहा कि नशा माफिया की चेन तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें पुलिस को कुछ हद तक कामयाबी मिली है। इसके अलावा सीमावर्ती जिले में अवैध खनन तथा आपराधिक मामलों में कमी लाने के लिए भी धरातल पर काम हो रहा है। बुधवार को अपने कार्यालय में एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि चिट्टा एक भयानक समस्या है खासकर ऊना जिला पंजाब की सीमा के साथ सटा हुआ है पिछले कुछ दिनों में पुलिस द्वारा बड़ी मात्रा में चिट्टा के कुछ कैस पकड़े हैं इस केस में एक चिट्टा सप्लायर को पुलिस होशियारपुर से पकड़ कर लाई है। यह ड्रग्स सप्लायर अन्य मामलों में भी शामिल है। पुलिस अब ड्रग्स की डिमांड को भी कम करने के उपायों में लगी है। इसमें युवाओं को खेल तथा अन्य सामाजिक कार्यों से जोड़ने की दिशा में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभिभावकों को भी अपने बच्चों को खेल और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया जा रहा है। साथ ही ड्रग्स से जुड़े लोगों के बैकवर्ड लिंक की भी जांच की जाएगी ताकि चिट्टा के कारोबार करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा की अवैध माइनिंग भी एक बड़ा मामला है। चुनाव से पहले अवैध माइनिंग पर नकेल कसने के लिए दो रिजर्व्स पहले जिला को मिली थीं, लेकिन अब हिमाचल सरकार से दो रिजर्व माइनिंग के लिए फिर से दिए जाने की मांग की है। दो रिजर्व अगर मिल जाती है तो अवैध माइनिंग पर नकेल कसने में आसानी होगी। सभी चोर रास्तों को सील करने का प्रयास होगा। एसपी ने कहा कि अवैध माइनिंग पर नकेल कसने के लिए मंगलवार देर रात उन्होंने खुद अवैध माइनिंग साइट पर भी जाकर चेक आउट किया है, लेकिन उसे दौरान वहां पर उन्हें कोई सफलता तो हाथ नहीं लगी है। उन्होंने अवैध माइनिंग के जो पॉइंट है उनको नोट किया है। उन्होंने कहा कि अक्सर पंजाब से कुछ लोग क्राइम की घटना को अंजाम देने के लिए बॉर्डर पार कर हिमाचल आते हैं खासकर ऊना जिला पंजाब की सीमा के साथ सटा हुआ है ऐसे में पुलिस द्वारा हरोली के बॉर्डर एरिया को सीसीटीवी से लैस किया गया है। हरोली क्षेत्र के बॉर्डर एरिया में 100 सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं जिनकी क्वालिटी बहुत ही अच्छी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 24 और जगह चिन्हित की हैं जहां पर 50 और कैमरे लगाए जाएंगे बॉर्डर एरिया सीसीटीवी से पूरी तरह लैस हो जाएगा। परिवहन विभाग भी यहां 50 कैमरे स्थापित करने जा रहा है। वहीं दूसरे चरण में उन्होंने ऊना ,अब गगरेट और चिंतपूर्णी में भी सीसीटीवी कैमरा की संख्या बढ़ाए जाने की बात की है। उन्होंने बदलते समय में डिजिटल फ्रॉड से बचने के लिए लोगों को किसी से भी ओटीपी शेयर न करने की जानकारी दी है। -

स्टेट वोकेशनल समिति के डायरेक्टर संजीव बस्सी ने किया गारमेंट स्टोर का शुभारंभ
बद्दी/सचिन: बैंसल औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी स्थित गोल मार्केट में आधुनिक राधे-राधे गारमेंट स्टोर का शुभारंभ स्टेट वोकेशनल समिति के डायरेक्टर संजीव बस्सी ने किया । उन्होंने कहा कि इस प्रकार के गारमेंट स्टोर खुलने से उद्योगों में कार्यरत कामगारों को जहां उनकी जरूरत के हिसाब से कपड़ा मिलेगा वही रेट में भी काफी अंतर होगा। राधे-राधे गारमेंट के एम डी फौजी सुच्चा सिंह ने बताया कि उनके स्टोर पर जहां मल्टीनेशनल ब्रांड मुहैया होंगे वहीं लोगों को सस्ते कपड़े उनकी जरूरत के हिसाब से मिलेंगे । इसके अलावा स्टोर के अंदर ही बुटीक की व्यवस्था होगी जो ग्राहकों को मुफ्त सेवाएं प्रदान करेंगे । इस मौके पर डॉक्टर जयपाल चौहान , महेंद्र सैनी , मनोज, रेनू, वीरू , बग्गा , जितेंद्र बग्गा बोगेंद्र कुमार समेत अनेक लोगों उपस्थित थे । -

सतीवाला के युवा रणदीप ठाकुर बने नालागढ़ के नायब तहसीलदार
स्थानीय युवा के नायब तहसीलदार बनने से क्षेत्र मे खुशी का माहौल बद्दी/सचिन बैंसल: बरोटीवाला के सतीवाला गांव के युवा रणदीप ठाकुर ने नालागढ़ में नायब तहसीलदार का पद भार संभाल लिया है। ग्रामीम परिवेश में पले पढ़े इस युवा के नायब तहसीलदार बनने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है। रणदीप ठाकुर ने अपनी पढ़ाई बरोटीवाला स्कूल में पूरी की और उसके बाद नालागढ़ कालेज के स्नातक की डिग्री हासल की। इससे पहले जिला उपायुक्त सोलन व बद्दी मे वरिष्ठ सहायक के पद पर काम किया। रणदीप ठाकुर के कार्य कुशलता के आधार पर उनकी पदोन्नति हुई और वह नालागढ़ में बतौर नायब तहसीलदार कार्यभार संभाल लिया है। रणदीप ठाकुर ने बताया कि लोगों के राजस्व से जुड़े सभी कार्य प्राथमिकता के पूरे किए जाएंगे। सभी लोगों के काम को समय पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।उनके नायब तहसीलदार बनने पर दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने भी उन्हे बधाई दी है। राज मोटर्स के एमडी रमन कौशल, बरोटीवाला पंचायत के पूर्व उपप्रधान गुरबख्श खन्ना, उपप्रधान हिंतेंद्र सोनू, भाजपा जिला महामंत्री बलबीर ठाकुर, बलविंद्र ठाकुर, कमल कुमार ज्ञानी, बीडीसी सदस्य राम रतन चौधरी, पंचायत हंस राज कैंथ, बीडीसी सुदामा राम ने उनके नायबदार बनने पर खुशी जाहिर की है। -

बी.बी.एन.डी.ए आवासीय कालोनी अड़ानी गैस से जुड़ी
घरेलू गैस से जुडी पाईपलाईन का सीईओ ने किया शुभारंभबददी/सचिन बैंसल: बददी उपमंडल के तहत बीबीएनडीए आवासीय कालोनी अब एपीजी घरेलू गैस पाईप लाईन से जुड गई है। आवासीय कॉलोनी नजदीक सनसिटी बददी में इंडियन आयल व अडानी ग्रुप की और से बददी बरोटीवाला नालागढ़ विशेष क्षेत्र में एपीजी घरेलू गैस पाइप लाइन का शुभारम् सोनाक्षी सिंह तोमर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.बी.न.डी.ए द्वारा किया गया। इंडियन आयल और अडानी समूह की और से अखिल गुप्ता प्लांट हेड व उनके अन्य कर्मचारी भी वहां पर मौजूद थे। अखिल गुप्ता ने बताया की एपीजे घरेलू गैस पाइप लाइन का बीबीएनडीए आवासीय कालोनी के बाद बददी क्षेत्र में विस्तार किया जाएगा। उन्होने यह भी बताया की यह गैस एलपीजी गैस के मुकाबले सस्ती दरों व बिना किसी झंझट के उपलब्ध रहेगी। जिससे गैस सिलेंडर से होने वाली परेशानियों से बचा जा सकेगा। सोनाक्षी सिंह तोमर(भा. प्र. से ) मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.बी.न.डी.ए ने इंडियन आयल व अडानी ग्रुप के अधिकारियों से आग्रह किया किया की एपीजी गैस पाइप लाइन को जल्द से जल्द हर घर तक पहुंचने का प्रयास करें । इस मौके पर बी.बी.न.डी.ए के े अधिकारी, कर्मचारी व कॉलोनी वासी मौजूद रहे । अभी कालोनी पाईप लाईन से जुडी है जबकि यहां पर गैस का संचालन दो माह बाद होगा। -

तीन करोड़ की लागत से होगी क्षतिग्रस्त दभोटा पुल की मुरम्मत
पुल को लेकर हुआ था धरना प्रदर्शन व चक्का जाम हरदीप बावा ने पंजाब सरकार के अधिकारियों के साथ मिलकर करवाया कार्य प्रारंभ बददी/सचिन बैंसल: 9 माह में बनकर तैयार होगा पुल-अशोक राणा: नालागढ़ उपमंडल के तहत पंजाब को हिमाचल से जोडऩे वाले दभोटा पुल की पंजाब सरकार ने ड़ेढ साल बाद सुध ली है। जुलाई 2023 में बरसात में क्षतिग्रस्त हुए दभोटा पुल के नवनिर्माण की शुरुआत आज पंजाब सरकार के लोक निर्माण विभाग ने कर दी है। इस पुल को लेकर प्रदेश के उद्योग संगठन लघु उद्योग संघ ने दभोटा व भरतगढ़ पंचायत के ग्रामीणों के साथ मिलकर इसी पुल पर धरना दिया था और तब जाकर पंजाब व हिमाचल सरकार की नींद खुली थी। पंजाब सरकार के अधिकारियों ने बुधवार को मौके पर आकर पुल के काम के शुरुआत की वहीं हिमाचल सरकार की ओर से नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा उपस्थित रहे। इस पुल का निर्माण तीन करोड रुपये की राशि से हो रहा है जिसमें हिमाचल व पंजाब ने डेढ़-डेढ़ करोड रुपये की राशि जारी की है क्योंकि यह पुल पंजाब व हिमाचल के हिस्से में पड़ता है। पंजाब सरकार के लोक निर्माण विभाग के अधिकारी अपनी टीम व ठेकेदार के साथ दभोटा गांव पहुंचे और उन्होने विधायक हरदीप सिंह बावा के साथ मिलकर क्षतिग्रस्त पुल का काम शुुरु करवाया वहीं लंबे समय से पुल के लिए लड़ाई लडने वाले लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक कुमार राणा व महासचिव अनिल मलिक ने भी विशेष तौर पर शिरकत की। पंजाब से आए अधिकारियों ने बताया कि इस पुल का निर्माण कार्य 9 माह में किया जाएगा और ठेकेदार को टेंडर अवार्ड कर दिया गया है। वहीं हरदीप सिंह बावा ने कहा कि हिमाचल सरकार ने बहुत देर पहले अपने हिस्से का ड़ेढ करोड़ पंजाब सरकार को दे दिया थावहीं पंजाब ने भी इतने ही पैसे डाले हैं। उन्होने कहा कि पहले नालागढ़ विधानसभा उपचुनाव और बाद में लोकसभा की आचार संहिता लगने के कारण पुल निर्माण में कुछ बिलंब हुआ है लेकिन अब रिकार्ड तोड 9 माह में इसके टूटे हुए पिल्लरों की मुरम्मत करके इसको चालू कर दिया जाएगा। इसके अलावा जो पुल का सुरक्षित हिस्सा है उसके दोनो ओर मजबूत कंक्रीट वाल भी लगाई जाएगी। वहीं इंडस्ट्रीज एसोसिएशन लघु उद्योग संघ के राज्य अध्यक्ष अशोक राणा ने कहा कि हमने इस पुल को लेकर अप्रैल में एक बड़ा धरना दिया था और हम कई बार एसडीएम आंनदपुर साहिब तथा पंजाब के लोक निर्माण विभाग को भी मिले थे। कई बार लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भी ज्ञापन भेजा गया। उन्होने कहा कि हरदीप बावा ने जो काम शुभारंभ करवाया है उससे उद्योग संगठन संतुष्ट है। राणा ने कहा कि हर काम में देरी हो ही जाती है लेकिन अब आशा है कि यह पुल रिकार्ड तोड 9 माह में बनकर जनता को समर्पित होगा। -

Punjab News: Murder Case मे वांछित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो
अमृतसर: पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के दिशा निर्देशों पर स्थानीय पुलिस ने मर्डर केस मे वांछित दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। आरोपियों की पहचान आशीष कुमार पक्की गली, महा सिंह गेट, सन्नी कुमार निवासी फतेह सिंह कॉलोनी अमृतसर के रूप मे हुई है।
इस संबंध मे जानकारी देते हुए DCP विजय आलम सिंह ने बताया कि 22 नवंबर को गौरव कुमार का युवकों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। थोड़ी देर बाद गौरव घर से अपने दोस्त सागर के साथ हिंदुस्तान बस्ती लोहगढ़ चौक पर दूध लेने गया था। इस दौरान पीछे से आए अज्ञात युवको ने सड़क पर उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी और गौरव को चाकुओं से गोदकर मौके से फरार होने लगे। तो वहा मौजूद राहगीरों ने आरोपी दर्पण को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई की और अस्पताल ले जाते समय गौरव की मृत्यु हो गई।
पुलिस ने मृतक गौरव की मां रानी पत्नी अशोक कुमार निवासी गली नंबर 2, साउथ विहार बोहरी साहिब रोड, प्रेम नगर के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को जांच मे पता चला कि तीनो आरोपी गोल्डन टेंपल के नजदीक हेरीटेज स्ट्रीट पर टूरिस्टों की फोटोग्राफी का काम करते थे।
इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गौरव पर चाकुओं से हमला करने वाले आशीष कुमार और सन्नी को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस इस मामले मे आरोपियों को माननीय अदालत मे पेश कर रिमांड हासिल कर क़त्ल की असली वजह जानने की कोशिश कर रही है।
-

Punjab News : अवैध पिस्टलों और जिंदा कारतूसों सहित 1 गिरफ्तार, देखे वीडियो
बठिंडा: CIA 1 की पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध हथियारों और जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रवीन कुमार वासी गांव चंडवाला बिश्नोइया नजदीक डब्बवाली जिला हरियाणा के रूप मे हुई है। पुलिस को आरोपी की प्राथमिक जांच मे पता चला कि वह कोई काम नहीं करता था इसलिए उसने तस्करी का रास्ता चुना।
इस मामले में जानकारी देते हुए डीएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि सीआईए के नवदीप सिंह की टीम ने उक्त आरोपी को किसान चौक से काबू किया है। पुलिस ने आरोपी से 2 पिस्टल, 2 मैगज़ीने और 5 जिंदा कारतूस बरमाद किए है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह असला मध्य प्रदेश से लेकर आया था। पुलिस ने आरोपी के ऊपर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

हरोली: आपस में टकराईं दो कारें
ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव कांगड़ में दो कारें आमने-सामने टकरा गई परंतु कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार राजिंदर सिंह पुत्र भ्रम सिंह गांव कड तहसील घनारी जिला ऊना की कार संख्या (यूके 06 एवी 9555) का सामने से आ रही कार जिसमें नवजोत सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह जिला लुधियाना की गाडी संख्या (पीवी 10 इ क्यू 9513) से टक्कर हो गई जिसमें दोनों गाड़ीयों को कुछ नुकसान हुआ है।
-

लठियाणी-कोडरा सड़क पर वाहनों की आवाजाही 7 दिनों के लिए बंद, वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा यातायात
ऊना/सुशील पंडित: लठियाणी-कोडरा सड़क के किलोमीटर 5/580 से 5/630 तक के हिस्से पर वाहनों की आवाजाही 3 दिसम्बर तक बंद रहेगी। इस अवधि के दौरान यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 116 के तहत इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं।यह आदेश सड़क मार्ग पर इंटरलोक कंक्रीट ब्लॉक बिछाने के उन्नयन कार्य को लेकर जारी किए गए हैं ताकि कार्य त्वरित और सुचारू रूप से किया जा सके। उन्होंने बताया कि यातायात को वैकल्पिक मार्ग लठियाणी-कोडरा वाया पडयोला-धरेट मार्ग की ओर मोड़ा गया है।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।
-

मनरेगा के अन्तर्गत लोकपाल की नियुक्ति के लिए मांगे आवेदन
ऊना/सुशील पंडित: ज़िला ऊना में मनरेगा के अन्तर्गत लोकपाल की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। यह जानकारी निदेशक एवं आयुक्त (मनरेगा) ग्रामीण विकास विभाग, राघव शर्मा ने देते हुए बताया कि राज्य के ज़िला चम्बा, कुल्लु, ऊना व सोलन में मनरेगा के तहत लोकपाल की नियुक्ति की जानी है। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति आवश्यक योग्यता की जानकारी एवं आवेदन फार्म विभाग की वेवसाइट से डाउनलोक कर सकते हैं।