Blog

  • Punjab: 48 घंटे से बिजली की सप्लाई बाधित होने से धान की फसल को हुआ नुकसान, देखें वीडियो 

    Punjab: 48 घंटे से बिजली की सप्लाई बाधित होने से धान की फसल को हुआ नुकसान, देखें वीडियो 

    गुरदासपुरः बटाला के पास अलीवाल गांव में बिजली दफ्तर पर बड़ी संख्या में लोगों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि उनके गांव अलीवाल में पिछले 48 घंटों से बिजली की सप्लाई बाधित हो रही है। शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पावरकॉम कार्यालय उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। वहां बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली की सप्लाई बाधित होने के कारण काफी परेशानी हो रही है और उनकी धान की फसल भी खराब हो रही है और जो बुआई होनी है उसमें भी देरी हो रही है। उधर, बिजली कार्यालय में मौजूदा एसडीओ सतिंदर पाल सिंह ने कहा कि इलाके में ट्रांसफर खराब था और आज सुबह इसे बदल दिया गया था, लेकिन अब बिजली की सप्लाई फिर से बंद हो गई है। उन्होंने कहा कि कुछ तकनीकी समस्या है और बिजली की सप्लाई जल्द शुरू कर दी जाएंगी। 

  • दादा के लॉकर से पोती ने निकाले 90 लाख, 1 लाख मंदिर में किया दान, ऐसे खुली पोल

    दादा के लॉकर से पोती ने निकाले 90 लाख, 1 लाख मंदिर में किया दान, ऐसे खुली पोल

    1.5 लाख रुपये में कार खरीदकर घूमा मनाली 

    भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पोती ने अपने ही दादा के घर से 90 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह वारदात भीलवाड़ा शहर के हरनी गांव की है। दरअसल, बकसू जाट नाम के एक व्यक्ति ने हाल ही में अपनी जमीन बेची थी। उन्होंने इस जमीन की रकम जो कि 90 लाख रुपये थी, अपने घर में रखी थी। बकसू जाट को क्या पता था कि उनकी रिश्ते में लगने वाली पोती पूजा चौधरी उन पर नजर गड़ाए बैठी है।

    पूजा को इस बात की भनक लग गई थी की बकसू जाट ने जमीन के पैसे घर में रखे हैं। एक रात मौका पाकर पूजा ने यह चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 90 लाख रुपए चोरी के बाद पूजा चौधरी अपने तीन साथियों के साथ सैर-सपाटे पर निकल गई। इस दौरान उसने तीन दिन में ही करीब 7 लाख रुपए उड़ा दिए। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो पूजा चौधरी पर शक गया। पुलिस ने जब पूजा से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस जांच में यह भी पता चला की पूजा ने इस चोरी में अपने तीन साथियों सुरेश जाट, नारायण जाट और हंस राज जाट को भी शामिल किया था।

    पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि चोरी के पैसों से पूजा और उसके साथियों ने पहले तो खाटू श्याम मंदिर में 1 लाख रुपये का दान दिया। फिर 1.5 लाख रुपये में एक पुरानी कार खरीदी और मनाली घूमने भी चले गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 83 लाख 25 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं और साथ ही चोरी में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस अभी इस मामले की और गहनता से जांच कर रही है।

  • Punjab: कपड़े की दुकान में लगी आग, देखें वीडियो

    Punjab: कपड़े की दुकान में लगी आग, देखें वीडियो

    होशियारपुरः हलका दसूहा में सोनू गारमेंट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग निचली दुकान से ऊपर के तीसरे मंजिल तक जा पहुंची। दुकान में आग लगी देखकर आस पास के दुकानदारों ने दमकल विभाग सहित दुकान के मालिक को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की 2 गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    पुलिस की माने तो यह कपड़े की दुकान सोनू गारमेंट्स के नाम पर दसूहा के रेलवे फाटक नजदीक है। दुकान का मालिक मालिक सुरिंदर हैं। फिलहाल उनसे दुकान में हुए नुकसान ओर आग लगने के कारण को लेकर बातचीत की गई है। लेकिन अभी तक आग लगने से दुकान में हुए नुकसान के बारे में दुकान के मालिक से संपर्क कर स्टेटमेंट दर्ज की जाएगी। फिलहाल आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

  • बैंक कर्मचारी की लैपटॉप पर काम करते समय गई जान, जाने वजह

    बैंक कर्मचारी की लैपटॉप पर काम करते समय गई जान, जाने वजह

    उत्तर प्रदेश: महोबा जिले में एक बैंक कर्मचारी की कुर्सी पर बैठे-बैठे मौत हो गई। पूरी घटना बैंक में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। सहकर्मी उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

    जानकारी के मुताबिक, घटना 19 जून की है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। कबरई में निजी बैंक की महोबा शाखा में दर्जनों कर्मचारी अपनी कुर्सियों पर बैठे थे। राजेश शिंदे अपने लैपटॉप पर काम करते समय बेहोश हो गए। वह एक कुर्सी पर गिर पड़ा। जब उसके बगल में बैठे दोस्त ने उसे देखा तो उसने तुरंत बाकी लोगों को बुलाया। 

    सहकर्मी राजेश को उठाकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि कुछ मिनट पहले बात करने वाला शख्स अचानक मर कैसे सकता है। बैंक कर्मचारी राजेश शिंदे की कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक जिले के बिवनार गांव का रहने वाला था।  

  • Punjab: 2 ट्रकों की टक्कर में सड़क पर बिखरे हजारों चूजों की मौत, देखें वीडियो

    Punjab: 2 ट्रकों की टक्कर में सड़क पर बिखरे हजारों चूजों की मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः होशियारपुर के हलका मुकेरियां क्षेत्र में दिल्ली-जम्मू नेशनल हाइवे पर अलीपुर नजदीक मुर्गी के चूज़ों से भरे ट्रक को एक बस ने टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगने से ट्रक में भरे हजारों चूजे सड़क पर बिखर गए। जिस कारण कई हजार चूज़ों की सड़क पर अन्य वाहनों की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर साहिल कुमार ने बताया कि वह हरियाणा से अपने ट्रक में चूजे भरकर जम्मू के श्रीनगर जा रहा था।

    गुलजार ढाबे के पास पीछे से आ रही किसी एक बस ने साइड मार दी जिस कारण उसका ट्रक सड़क किनारे खड़े किसी अन्य ट्रक से टकरा गया। टक्कर जोरदार होने के वजह से मेरे ट्रक की जालीदार बाड़ी पूरी पूरी तरह से उखड़ गई और ट्रक में रखे मुर्गी के चूजों के डिब्बे सड़क पर फैल गए। इस कारण हजारों की संख्या में चूज़ों ने सड़क पर ही दम तोड़ दिया। साहिल का कहना है जो चूज़े जीवित बचे है उन्हें इकठ्ठा कर सड़क के किनारे रखवाया जा रहा है।

  • New Tax Bill के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, Police ने की फायरिंग, 5 की मौत, देखें वीडियो 

    New Tax Bill के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, Police ने की फायरिंग, 5 की मौत, देखें वीडियो 

    केन्याः अफ्रीकी देश केन्या में नए टैक्स बिल के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। वे संसद के बाहर लगे बैरिकेड्स को पार कर अंदर घुस गए, जहां सांसद बिल पर चर्चा कर रहे थे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने संसद में आग लगा दी। इस दौरान पुलिस की फायरिंग में 5 लोगों को मौत हो गई, वहीं करीब 31 लोग घायल हो गए। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इस प्रदर्शन में ज्यादातर युवाओं ने हिस्सा लिया। संसद में हिंसा के दौरान सांसदों के एक अंडरग्राउंड टनल के जरिए बाहर निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने संसद के परिसर में तोड़फोड़ भी की।

    वहीं केन्या में मौजूद भारतीय दूतावास ने भी नागरिकों को सावधानी बरतने की अपील की है। भारतीयों से कहा गया है कि वे बेवजह घर से बाहर न निकलें और हिंसा वाली जगहों से दूर रहें। साथ ही लगातार दूतावास के संपर्क में रहें। केन्या की राजधानी नायरोबी में प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया। इन प्रदर्शनों में केन्या की सोशल एक्टिविस्ट और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की सौतेली बहन औमा ओबामा भी शामिल थीं। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नारे लगाते हुए कहा कि केन्या कभी आजाद नहीं हो पाया। यहां अब भी उपनिवेशवाद जारी है।

    केन्या में कई हफ्तों से टैक्स बिल के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। इस बिल के तहत राष्ट्रपति विलियम रूटो की सरकार देश में टैक्स बढ़ाने वाली है। इसके तहत देश में पढ़ाई से लेकर सभी जरूरी सेवाओं पर रेवेन्यू बढ़ाया जाएगा। इस बिल को मई में पेश किया गया था। संसद में मौजूद ज्यादातर सांसद इस बिल के समर्थन में हैं। उनका मानना है कि यह सरकारी कामों को पूरा करने के लिए जरूरी है। रेवेन्यू बढ़ाने पर होने वाली कमाई के जरिए सरकार देश में सड़कों का निर्माण, स्कूलों में टीचर्स को हायर और किसानों को फर्टिलाइजर के लिए सब्सिडी दे पाएगी। वहीं देश के ऊपर कर्ज का बोझ भी कम होगा। सांसदों के मुताबिक, अगर बिल लागू नहीं किया गया तो सरकारी संस्थाओं में काम ठप हो जाएगा। मंगलवार को बिल पर हुई वोटिंग के दौरान 195 में से 106 सांसदों ने इसके पक्ष में वोट किया।

    केन्या के नागरिकों का कहना है कि नए कानून की वजह से अंडे, प्याज और खाना बनाने के तेल जैसे जरूरी सामान भी महंगे हो जाएंगे। इसके अलावा सरकार गुड्स और सर्विसेज पर भी टैक्स बढ़ा रही है। ऐसे में जनता के लिए 2 वक्त का खाना भी मुश्किल हो जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति रूटो 2022 से सत्ता में हैं। उनकी सरकार लगातार भ्रष्टाचार करती रही है। सरकारी फंड को सही तरह से इस्तेमाल नहीं किया गया। विरोध के दौरान प्रदर्शनकारियों ने रूटो के इस्तीफे की भी मांग की।

    प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि अपने हक के लिए आवाज उठाने की वजह से उन्हें धमकी भरे फोन कॉल्स आ रहे हैं। उन्हें प्रदर्शन बंद न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। वहीं देश के दक्षिणपंथी संगठनों ने आरोप लगाया है कि सरकार अपने विरोधियों को किडनैप कर उन्हें टॉर्चर करती है। वहीं प्रदर्शन को देखते हुए राष्ट्रपति रूटो ने देश में सेना को तैनात करने की घोषणा की। एक टीवी एड्रेस के दोरान रूटो ने कहा कि कुछ खतरनाक लोगों की वजह से आज देश को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। हम इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा देंगे।

  • RC Renew को लेकर ट्रांसपोर्ट विभाग ने दी लोगों को अहम  सुविधा 

    RC Renew को लेकर ट्रांसपोर्ट विभाग ने दी लोगों को अहम सुविधा 

    चंडीगढ़: 15 साल पुराने वाहन मालिकों के लिए राहत भरी खबर है। जिन वाहनों की रजिस्ट्रेशन को 15 वर्ष पूरे हो चुके हैं और आर.सी. रिन्यू कराने की जरूरत है, अब उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ट्रांसपोर्ट विभाग ने लोगों की सहूलियत को देखते हुए परिवहन विभाग ने अब घर बैठे आर.सी. रीन्यू करवाने की सुविधा मुहैया करवानी शुरू कर दी है। लोगों की सुविधा को देखते हुए ट्रांसपोर्ट विभाग की ओर से आरसी रिन्यू करवाने की सुविधा अब घर पर ही मुहैया करवानी शुरू कर दी गई है।

    विभाग ने अपना पोर्टल अपडेट किया है। इसके तहत अब आरसी को रिन्यू करवाने के लिए आरटीओ के चक्कर नहीं काटने पड़ने। यह अपडेट रिन्यूवल ऑफ रजिस्ट्रेशन नाम से एक नया अपडेट लाया गया है। कोई भी आवेदक खुद ही अपनी आरसी को रिन्यू कर पाएगा। इससे पहले तक यह नियम था कि जिन वाहनों की रजिस्ट्रेशन के 15 साल हो गए हैं, उन्हें रिन्यू करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आरटीओ के चक्कर काटने पड़ते थे और परेशानी का सामना करना पड़ता है। आरसी रिन्यू करवाने के लिए विभाग के पोर्टल पर सबसे पहले अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके साथ ही ऑनलाइन भी फीस जमा करवानी होगी।

    इसके बाद फाइल सीधा मोटल व्हीकल इंस्पेक्टर के पास पहुंच जाएगी। आवेदक को अपना वाहन इंस्पेक्टर के पास वाहन ले जाकर चेक करवाना होगा और सब कुछ ठीक रहने पर आरटीओ से अप्रूवल अपने-आप मिल जाएगी। इससे आवेदक के समय की भी बचत होगी। आरटीओ में वाहन की आरसी रिन्यू करवाने की अलग-अलग फीस है। इसमें अगर चार पहिया वाहन है तो उसकी रिन्यू की फीस 5855 रुपये है। साथ ही 1100 रुपये की इंस्पेक्शन की फीस रहती है। इसी तरह दो पहिया वाहन की रिन्यू फीस 1485 रुपये और इंस्पेक्शन की फीस 385 रुपये रहती है। यह रहती है। अगर समय पर आरसी रिन्यू नहीं करवाई रकम बिना लेट फीस के जाती तो उसके साथ-साथ लेट फीस भी अलग से देनी पड़ती है।

  • Jalandhar: Transformer को लगी भीषण आग, दुकान जलकर हुई राख, देखें Video

    Jalandhar: Transformer को लगी भीषण आग, दुकान जलकर हुई राख, देखें Video

    जालंधर, ENS: इंडस्ट्रियल एरिया में बीती रात ट्रांसफार्मर को भयानक आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना के दौरान पास में लकड़ी की छोटी- सी दुकान जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि दुकान में प्रवासी चाय परांठे का काम करता था। जब आग लगी तो दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित दुकानदार गौरव ने कहा कि देर रात ट्रांसफार्मर को अचानक भयानक आग लग गई।

    जिस वजह से उसकी लकड़ी की छोटी-सी दुकान जल कर राख हो गई। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में दुकानदार के पैसे भी जल गए। पीड़ित ने बताया कि उसके पापा बीमार रहते है, देर रात 12.30 बजे अचानक ट्रांसफार्म को आग लगने से उनके चाय की दुकान में भी आग लग गई। पीड़ित ने बताया कि इस घटना में 50 से 60 हजार का नुकसान हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

  • Jalandhar: उप चुनाव दौरान पैसों के दुरुपयोग रोकने के लिए Income Tax विभाग ने स्थापित किया कंट्रोल रूम

    जालंधर, ENS: भारतीय चुनाव आयोग के आदेशों अनुसार इनकम टैक्स विभाग के जांच डायरैक्टोरेट धरमिन्दर सिंह पुनिया ने बताया कि विधान सभा उप चुनाव- 2024 में पैसे का दुरुपयोग को रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध किए है। उन्होंने बताया कि इस संबंधी जानकारी/ शिकायतें प्राप्त करने के लिए पंजाब राज्य के लिए इनकम टैक्स दफ़्तर, जालंधर में टोल- फ्री नंबर (1800- 180- 2141) और एक वटसएप नंबर (75891- 66713) वाला एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है और जो 24 घंटे काम करता है। 

    उन्होंने कहा कि लोग को इन नंबरों पर काल करने और चुनाव प्रक्रिया को गलत ढंग से प्रभावित करने के लिए इस्तेमाल की जाती नकदी या अन्य कीमती चीजों से सम्बन्धित विशेष जानकारी देने के लिए उत्साहित किया जाता है। उन्होंने बताया कि काल करने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में उप चुनाव सम्बन्धित शिकायतों के निपटारे के लिए अधिकारियों और इंस्पैक्टरों की टीमें तैनात की गई है। सूचना की प्रामाणिकता के आधार पर एंव जांच के बाद कानून अनुसार उचित मामलों में नकदी आदि ज़ब्त करने की कार्यवाही की जाएगी। यह टीमें ज़िला चुनाव अधिकारी ( डी. ई. ओ.) के ज़िला कंट्रोल रूम के साथ-साथ ज़िला स्तर पर अन्य एजेंसियों के साथ नज़दीकी तालमेल में काम करेंगी। 

    उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया दौरान बिना हिसाब के नकदी के प्रबंधन में संभावित तौर पर शामिल व्यक्तियों, स्थानों और गतिविधियों पर सख़्त नज़र रखी जा रही है। एयर इंटैलीजेंस यूनिट पंजाब राज्य के सभी हवाई अड्डों के साथ-साथ राज्य के लिए व्यापारिक उड़ानों की सेवा करने वाले हवाई अड्डों पर कार्यशील है। यह यूनिट हवाई के द्वारा नकदी की यातायात पर तीखी नज़र रख रहे हैं। इसी तरह रेलवे के द्वारा नकदी आदि की यातायात पर भी रेलवे आधिकारियों के साथ तालमेल करके निगरानी रखी जा रही है। 

    उन्होंने यह भी बताया कि बैंक खातों से एक निश्चित सीमा से अधिक नकदी निकलवाने संबंधी जानकारी प्राप्त की जा रही है और शक्की लेन- देन की पहचान करने और उचित कार्यवाही करने के लिए कार्यवाही की जा रही है। डायरैक्टोरेट उम्मीदवारों की जायदादों और देनदारियों को घोषित करने वाले हलफ़नामों की भी जांच करेगा और यदि इसके साथ सम्बन्धित कोई भी जानकारी छिपी हुई है, तो उस सम्बन्धित सूचना चुनाव आयोग को दी जाएगी। इसी तरह यदि उम्मीदवारों द्वारा चुनाव खर्च सम्बन्धित कोई ऐतराज़योग्य जानकारी इकट्ठी की जाती है तो उसकी सूचना चुनाव आयोग को भी दी जाएगी।

  • Punjab: Transformer को लगी आग, बिजली कट लगने से लोग हुए परेशान, देखें Video

    Punjab: Transformer को लगी आग, बिजली कट लगने से लोग हुए परेशान, देखें Video

    अमृतसर: भारत नगर इलाके में ट्रांसफार्मर में भयानक आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने के कारण ट्रांसफार्म जलकर राख  हो गया है। वहीं बिजली ना आने के कारण लोगों में आहाकार मच गया है। दरअसल, लोगों का कहना है कि एक ओर गर्मी का प्रकोप जारी है, दूसरी ओर बिजली के लंबे-लंबे कट लग रहे है।

    दरअसल, अमृतसर के बटाला रोड के भारत नगर इलाके में देर रात एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई और आग इतनी भीषण थी कि पूरा ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गया और इलाके में बिजली न होने से इलाके में हड़कंप मच गया। इलाके के लोगों ने बताया कि देर रात ट्रांसफार्मर में आग लगने से ट्रांसफार्मर सड़क जलकर राख हो गया। बिजली नहीं होने से पूरा इलाका परेशान दिखाई दे रहा है और उन्होंने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।