Blog

  • जिला के निजी स्कूलों की मान्यता व नवीनीकरण हेतू 5 मार्च तक करें ऑनलाईन अप्लाई – देवेंद्र चंदेल

    जिला के निजी स्कूलों की मान्यता व नवीनीकरण हेतू 5 मार्च तक करें ऑनलाईन अप्लाई – देवेंद्र चंदेल

    ऊना]सुशील पंडित :उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना द्वारा जिला के सभी निजी स्कूलों के लिए शैक्षणिक सत्र 2024-25 की मान्यता एवं नवीनीकरण प्रक्रिया संबंधी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने बताया कि शिक्षा का अधिकार 2009 के अंतर्गत पहली से आठवीं कक्षा वाले सभी निजी स्कूलों के लिए हिमाचल प्रदेश प्रारम्भिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्राइवेट स्कूलों को मान्यता नवीनीकरण एवं नई मान्यता के लिए अनलाइन आवेदन करना होगा। 
    उन्होंने निजी पाठशालाओं के प्रमुखों को निर्देश दिए े है कि वे अपनी पाठशाला की मान्यता/नवीनकरण मान्यता शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए ऑनलाइन पोर्टल के लिंक मउमतहपदहीपउंबींसण्ीचण्हवअण्पद पर 5 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके उपरांत किसी भी निजी स्कूल का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। 
    उन्होंने बताया कि कार्यालय उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना द्वारा पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक की मान्यता ऑनलाइन प्रदान की जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ऊना देवेंद्र चंदेल ने बताया कि नई मान्यता शुल्क कक्षा पहली से आठवीं तक 10 हज़ार तथा कक्षा छठी से 8वीं तक 5 हज़ार और मान्यता नवीनीकरण शुल्क 500 रुपए रहेगा।
    मान्यता शुल्क सभी आवेदनकर्ताओं को ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करवाना होगा। जिन निजी शिक्षण संस्थानों की मान्यता को पांच वर्ष पूर्ण हो गए हैं उन्हें नई मान्यता के लिए आवेदन करना होगा और अन्य निजी शिक्षण संस्थानों को मान्यता नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करवाना अनिवार्य है। इस बारे अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष 01975- 223088/223586 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
  • 7.55 ग्राम चिट्टे सहित दो युवक काबू

    7.55 ग्राम चिट्टे सहित दो युवक काबू

    ऊना /सुशील पंडित:पुलिस थाना चिंतपूर्णी के मुलाजिमों ने 7.55 ग्राम चिट्टे सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना चिंतपूर्णी के मुलाजिम शाम के समय किन्नू शिव मंदिर के पास यातायात चैकिंग कर रहे थे। चैकिंग के दौरान एक कार संख्या (एचपी 84-2231) को जांच के लिए रोका।कार में दो युवक सवार थे जोकि पुलिस को देखकर घबरा गए।

    शक के आधार पर जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से 7.55 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया I दोनों  युवकों को तुरंत प्रभाव से हिरासत में ले लिया गया।आरोपित युवकों की पहचान अभिलाष ठाकुर निवासी गाँव बल्ला राठियाँ, तहसील सुजानपुर, जिला हमीरपुर तथा सावन अग्निहोत्री निवासी बाबा स्वरूपगिर मोहल्ला, तहसील सुजानपुर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना चिंतपूर्णी में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।
  • राज्यपाल ने उप मुख्यमंत्री के घर पहुंच कर शोक व्यक्त किया

    ऊना/सुशील पंडित:राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल आज ऊना जिला के गोंदपुर जयचंद स्थित उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पैतृक निवास पहुंचे और उनकी धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।


    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री का अकस्मात निधन न केवल परिवारजनों बल्कि इस क्षेत्र व पूरे प्रदेश के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि दिवंगत सिम्मी अग्निहोत्री सामाजिक कार्यों के प्रति अत्यंत संवेदनशील थीं तथा जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहती थीं।

    प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए जिला ऊना के हरोली से शुरू किये गये विशेष जागरूकता अभियान में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।इस अवसर पर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, उपायुक्त जतिन लाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

  • इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्रा.लि. शिमला में भरें जाएंगे 160 पद

    इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्रा.लि. शिमला में भरें जाएंगे 160 पद

    ऊनासुशील पंडित :मैसर्ज़ इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राईवेट, लिमिटेड शिमला द्वारा 160 पद (नियमित) अधिसूचित किए गए हैं जिसमें 130 पद सिक्योरिटी गार्ड और 30 पद सुपरवाइज़र के शामिल हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 19 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना, 20 फरवरी कोे उप रोजगार कार्यालय अम्ब, 21 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय हरोली व 22 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में आयोजित किया जा रहा है।

    सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं,12वीं व ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 20 से 36 वर्ष व प्रतिमाह वेतन 12 से 22 हज़ार रूपये निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए पुरूषों की हाईट 5 फुट 7 इंच और महिलाओं की 5 फुट 4 इंच होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि,रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड व दो पासपोर्ट साइज़ फोटो व मूल प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 94182-17918 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
  • ऊना कॉलेज में कैरियर काउंसिलिंग सत्र का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित:राजकीय उतकृष्ट महाविद्यालय ऊना में शुक्रवार को करियर काउंसिलिंग सत्र का आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने बताया कि इसमें एचसीएल टेकबी कंपनी ने छात्रों को नौकरियों की पेशकश की। कंपनी के राज्य प्रमुख बलविंदर चिब ने छात्रों को कंपनी में आवोदन और परीक्षा से जुड़ी जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी में कार्य करने वाले कर्मचारियों को अच्छा वेतन और अच्छा करियर मिलता है।

    साथ ही कंपनी देश भर के टैलेंट को मौका देने के लिए कॉलेज और विश्वविद्यालयों में जा रही है ताकि प्रत्येक योग्य छात्र को उन्नति का मौका दिया जा सके। कार्यक्रम में प्रो. प्रोमिला, प्रो. मोनिका खन्ना, प्रो. सुमित शर्मा, प्रो. सुनील दत्त, प्रो. रंजू बनोटा, प्रो. जगमोहन, प्रो. वरुणृ व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
  • 0 से 5 वर्ष आयु तक के बच्चों को पोलियो की खुराक देने हेतू 718 टीमें गठित

    जिला के 47,333 बच्चों को 3 मार्च को पिलाई जाएगी पोलियो की दवाई – एडीसी
    ऊनासुशील पंडित :राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस को लेकर एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान एडीसी ने बताया कि तीन मार्च को नेशनल ईमुनाइजेशन-डे के अवसर पर 0 से 5 वर्ष तक के 47,333 बच्चों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए बूथों के माध्यम से पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि बच्चों को सुबह 8 से सांय 4 बजे तक पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। इसके अलावा यदि कोई बच्चा किसी कारणवश पोलियो की दवाई पिलाने से वंचित रहता है तो उन बच्चों को 4 व 5 मार्च को फाॅलोअप राउंड में घर-घर दवाई पिलाई जाएगी। 

    उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष अभियान के तहत जिला में स्लम ऐरिया, कंस्ट्रक्शन साईट व ईट भट्टों पर कार्य करने वाले मजूदरों के 0 से 5 वर्ष आयु तक के बच्चों को मोबाईल टीमों के माध्यम से पोलिया की खुराक देना सुनिश्चित करें।

    एडीसी ने कहा कि प्रतिवर्ष पोलियो की दवा पिलाने के लिए पल्स पोलियो अभियान छेड़ा जाता है, जिसके तहत जिला आज ऊना में 47,333 शिशुओं को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 5 वर्ष आयु तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 718 टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने बताया कि पोलियो की दवाई पिलाने के लिए 359 पोलियो बूथ व 14 ट्रांजिट प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा 231 मोबाईल टीमों के माध्यम से जिला के झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी।

    एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने समस्त जिलावासियों से अपने 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग तक के बच्चों को स्वास्थ्य विभाग के नजदीकी पोलियो बूथ पर दवाई पिलाने की अपील की है ताकि शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने संबंधित विभागों को इस पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग करने के निर्देश दिए।

    इस अवसर जिला चिकित्सा अधिकारी डाॅ सुखदीप सिंह सिधू, डाॅ रिचा, डीपीओ आईसीडीएस नरेंद्र कुमार, आरएम एचआरटीसी सुरेश धीमान, तहसील कल्याण अधिकारी जतिंद्र कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
  • जालंधरः पासपोर्ट दफ्तर में CBI की रेड, 25 लाख की नगदी और 2 अधिकारियों सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक शिकायत पर पासपोर्ट जारी करने से संबंधित रिश्वत मामले में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी (आरपीओ) और दो सहायक पासपोर्ट अधिकारियों (एपीओ) सहित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, जालंधर के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने एक शिकायत पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, जालंधर के एक सहायक पासपोर्ट अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया। यह आरोप लगाया गया था कि शिकायतकर्ता ने अपनी पोती और पोते के संबंध में नए पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। जब शिकायतकर्ता, उक्त दो पासपोर्ट की स्थिति की जांच करने के लिए आरोपी एपीओ से मिला, तो आरोपी ने पासपोर्ट जारी करने के लिए कथित तौर पर 25,000/- रुपये की रिश्वत की मांग की।

    आरोप लगाया गया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को सूचित किया कि रिश्वत की राशि आरपीओ और एक अन्य एपीओ के निर्देश पर स्वीकार की जाती है और इसे उनके बीच साझा किया जाता है। सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी एपीओ को 25,000/- रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, जालंधर के आरपीओ और एक अन्य एपीओ को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी व्यक्तियों के आवासीय और कार्यालय परिसरों में तलाशी ली जा रही है। अब तक लगभग 20 लाख रुपये नकद (लगभग) और आपत्तिजनक दस्तावेज़ जब्त किए गए हैं।

  • पंजाबः 66 किलो अफीम, स्कॉर्पियों सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत एसटीएफ की टीम ने नशा 2 तस्करों को काबू करके उनके कब्जे से 66 किलों अफीम बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए एसटीएफ लुधियाना के एआईजी ने बताया कि उनकी टीम के इंचार्ज हरबंस सिंह की टीम दोराहां से साहनेवाल आती स्कॉर्पियों सवार आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 66 किलो अफीम और गाड़ी बरामद की है। आरोपियों की पहचान गुरदेव सिंह पुत्र जसबीर सिंह और तेजिंदर सिंह उर्फ मोनू पुत्र बलदेव सिंह को गिरफ्तार किया है।

  • पंजाब : पुलिस ई-रिक्शा चालकों पर कसेगी शिकंजा, देखें वीडियो

    लुधियाना : पुलिस ने ई-रिक्शा बेचने वाले डीलरों और ई-रिक्शा चालको के प्रधान के साथ की एक मीटिंग की है। इसमें उन्होंने ई-रिक्शा चालक और डीलरों को अपना जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की बात की है। उनका कहना है कि लुधियाना में ट्रैफिक लगातार ई-रिक्शा चालको की बढ़ोतरी होती हुई दिखाई दे रही है। जिसके चलते ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। क्योंकि आए दिन ई-रिक्शा की वजह से ट्रैफिक होता है और कई दुर्घटनाएं भी देखने को मिलती है। यही नहीं ई-रिक्शा अपराध करने वाले व्यक्तियों द्वारा भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

    जिसके चलते उन्होंने ई-रिक्शा डीलर और चालकों के साथ मीटिंग की। उन्होंने ई-रिक्शा डीलर से उनका रिकॉर्ड भी मांगा कि उन्होंने आज तक किन-किन लोगों को ई-रिक्शा बेची है। ताकि यह पता लग सके कि ई-रिक्शा चालको की संख्या इस समय लुधियाना में कितनी है। उन्होंने कहा कि 15 मार्च तक सभी ई-रिक्शा की रजिस्ट्रेशन करवाएं और चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस बनाए। इसी के साथ उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी की 15 मार्च के बाद जो कोई ई-रिक्शा चालक पुलिस के द्वारा दिए गए नियमों की उल्लंघना करेगा, तो लुधियाना पुलिस ई-रिक्शा चालक ऊपर सख्त कार्रवाई करेगी।

  • पंजाबः कल फिर से टोल होंगे फ्री किसानों ने किया ऐलान, देखें वीडियो 

    कहा- भाजपा प्रधान और कैप्टन अमरिंदर सिंह के घर बाहर लगाएंगे धरना

    संगरूरः पंजाब में बीकेयू यूनियन के नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने एक बार फिर से बड़ा ऐलान किया है। भारतीय किसान यूनियन एकता (BKU) ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कल से पंजाब के सभी टोल प्लाजा फ्री होंगे सभी गाड़ियां बिना टोल दिए वहां से गुजरेंगी। दरअसल,  बीकेयू ने अगले 2 दिन पंजाब के टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन करने की बात कही है। वहीं इस बार किसान नेता ने भाजपा प्रधान सुनील जाखड़, केवल सिंह ढिल्लों और पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के घर के बाहर धरना देने का ऐलान किया है। 

    उन्होंने कहा कि 3 भाजपा नेताओं के घर के बाहर 2 दिन के लिए यह धरना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ मीटिंग क्या फैसला लिया जाता उसका इंतजार के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा एक व्यक्ति वहां पर गया उसकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। ऐसे में वह वहां पर गालियां खाने के लिए नहीं जाना चाहती। उगराहां ने कहा कि हम किसी जत्थेबंदी के समर्थन का इंतजार नहीं करेंगी। जो किसानों के साथ केंद्र कर रही है, आज उनके साथ कर रही है, कल वह हमारे साथ कर सकती है, इसलिए हमने यह ऐलान किया है।