Blog

  • राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में मनाया 10 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में मनाया 10 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    ऊना/ सुशील पंडित : अटल बिहारी वाजपेई  राजकीय महाविद्यालय बंगाणा एनएसएस व एनसीसी  इकाई के द्वारा आज महाविद्यालय में 10 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश ठाकुर थे। इस अवसर पर कार्यक्रम सचिव व एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि आज एनएसएस व एनसीसी  कैडेटस ने योग के दो सत्र में बढ़ चढ़कर भाग लेकर लोगों को स्वस्थ्य का संदेश दिया। एनसीसी के केयर टेकर डॉ. विनोद कुमार  ने योगासान के प्रमुख  विधियां ,जिनमे ताड़ासन, त्रकोणासन, पर्वतासन, सर्वगंसन,तितलियासन, शवासन, कपालभर्ती अनुलोंबिलोम आदि का आदि क्रिया किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष 2024 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “महिला सशक्तिकरण के लिए योग रखी गई है।

    पूरी दुनिया में स्वास्थ्य को चुनौती देने वाली बीमारियों को कम करने में मदद करता है। यह एक प्रैक्टिस है जो लोगों को एक दूसरे से जोड़ता है। साथ ही ध्यान का अभ्यास करने में मदद करता है और तनाव से राहत दिलाता है। योग स्वास्थ्य की सुरक्षा और सतत स्वास्थ्य विकास के बीच एक कड़ी प्रदान करता है। इसलिए हमें नियमित रूप से योग का अभ्यास करना चाहिए और इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।निश्चित ही योग पूरी दुनिया में स्वास्थ्य को चुनौती देने वाली बीमारियों को कम करने में मदद करता है। यह एक प्रैक्टिस है जो लोगों को एक दूसरे से जोड़ता है। साथ ही ध्यान का अभ्यास करने में मदद करता है और तनाव से राहत दिलाता है। योग स्वास्थ्य की सुरक्षा और सतत स्वास्थ्य विकास के बीच एक कड़ी प्रदान करता है। इसलिए हमें नियमित रूप से योग का अभ्यास करना चाहिए और इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
  • मंदिर की सीढ़ियों के पास बना रहा था मांस, भक्तों ने पकड़ कर की पिटाई 

    मंदिर की सीढ़ियों के पास बना रहा था मांस, भक्तों ने पकड़ कर की पिटाई 

    मथुरा: राधा रानी मंदिर की सीढ़ी पर देर रात मांसाहारी खाना बनाने की घटना सामने आई। जैसे ही श्रद्धालुओं को इस बारे में पता चला, उन्होंने इस आदमी की पिटाई कर दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई। इस घटना से निवासियों में आक्रोश फैल गया क्योंकि क्षेत्र में मांस और शराब पर प्रतिबंध है। 

    मथुरा पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि मंदिर की सीढ़ियों के पास मांस पकाने के आरोप में कुछ भक्तों ने एक व्यक्ति की पिटाई की, जिसके बाद संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, यह घटना गुरुवार शाम बरसाना शहर के लाडली मंदिर में हुई। आरोपी राजस्थान का रहने वाला है। 

    मामले के बारे में बताते हुए इंस्पेक्टर अरविंद निर्वाल ने बताया कि राजस्थान का रहने वाला संजय कई सालों से बरसाना में रह रहा है और मंदिर के आसपास भीख मांगता है। शाम को वह मंदिर की ओर जाने वाली सीढ़ियों के पास मांसाहारी भोजन बनाता था। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

    आरोपी के खिलाफ इस्लामिक दंड संहिता की धारा 295 के तहत मामला शुरू किया गया था। इसे न्यायिक अधिकारियों को सौंप दिया गया। पहले भी कई लोग उसे पीट चुके थे। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट और वहां से न्यायिक अधिकारियों के सामने पेश किया गया। 

  • पुलिस ने काटे 116 चालान, करीब 22 हजार जुर्माना वसूला

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 116 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 22,500/- रूपये वसूल किए गए । वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 02 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 200/- रूपये वसूल किए गए।
  • गगरेट पुलिस ने 12 बोतल अवैध देसी शराब पकड़ी

    ऊना/सुशील पंडित : गगरेट पुलिस ने यातायात चैकिंग के दौरान 12 बोतल अवैध देसी शराब पकड़ी और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना गगरेट के मुलाजिम द्वारा गश्त व यातायात चैकिंग के लिए गांव लोहारली में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर 12 बोतल देसी शराब बरामद की गई । इस संबंध में बलविन्द्र सिंह निवासी पंजावर तह. हरोली के विरुद्ध एच.पी. आवकारी अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • ठठल में मारपीट कर तोड़ दी बाज़ू

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल अम्व के अंतर्गत आते गांव ठठल में मारपीट से एक व्यक्ति की बाज़ू टूट गई, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में विनोद शर्मा पुत्र भगवान दास शर्मा निवासी गांव चक्क डा. ठठल ने बताया कि 02.06.2024 को  इसे फ़ोन आया कि किसी ने इसकी दूकान में आग लगा दी जब इसने अपने दोस्त के साथ जाकर देखा तो आग दूकान के पास लगी थी और नीरज कुमार, विशाल मैहता,रेखा निवासी गांव चक्क नशा करके वहां खड़े थे जब उनको आग के बारे में पूछा तो उन्होंने इसके दोस्त पर लोहे की राड से हमला कर दिया, जिससे उसकी बाजू टूट गई I पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • कांग्रेस चीज़े व्यवस्थित करने में नाकाम, कुर्सी बचाना ही सुक्खू सरकार का काम: जयराम ठाकुर

    कांग्रेस चीज़े व्यवस्थित करने में नाकाम, कुर्सी बचाना ही सुक्खू सरकार का काम: जयराम ठाकुर

    हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऑपरेशन लोटस को बताया गलतफहमी
    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में ऑपरेशन लोटस की प्रक्रिया की पीछे उनके होने की आशंका को कांग्रेस की गलतफहमी बताया है। ऊना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर निरंकारी भवन स्थित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ऑपरेशन लोटस नाम की किसी भी चीज से इनकार किया। जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर चीजों को व्यवस्थित करने में नाकाम होने का आरोप लगाया। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ने सुक्खू सरकार का लक्ष्य और विषय महज अपनी कुर्सी बचाने पर ही केंद्रित होने का दावा भी किया। उन्होने प्रदेश में हो रहे उपचुनावों में पार्टी की विजय का दावा भी किया। 
  • सानिया मिर्जा सच में करने जा रही हैं मोहम्मद शम्मी से शादी?, पिता ने बताई सच्चाई

    सानिया मिर्जा सच में करने जा रही हैं मोहम्मद शम्मी से शादी?, पिता ने बताई सच्चाई

    नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की शादी को लेकर सोशल मीडिया बाजार इस समय गर्म है। वहीं, पिछले दिनों मोहम्मद शमी और सानिया मिर्ज़ा की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से अफवाहें फैल रही हैं। खेल जगत से जुड़ी ये दोनों हस्तियां अपने-अपने पार्टनर से अलग हो चुकी हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रहा है। जिसमें शमी और सानिया शादी के जोड़े में साथ खड़े दिख रहे हैं। जिसको एक दूसरे को खूब शेयर कर रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर उड़ाईं जा रहीं हैं वो सिर्फ अफवाह 
    सानिया मिर्ज़ा के पिता इमरान मिर्ज़ा ने इन खबरों को बकवास बताते हुए कहा कि सानिया की मोहम्मद शमी से कभी मुलाकात तक नहीं हुई है। ये सब बकवास है। सानिया उससे कभी मिली भी नहीं हैं। दरअसल जो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है, वह सानिया मिर्ज़ा की असली शादी की तस्वीर है जिसमें सानिया मिर्ज़ा के पार्टनर शोएब मलिक थे। मगर किसी ने फोटो के साथ छेड़छाड़ करते हुए शोएब मलिक की जगह मोहम्मद शमी का चेहरा लगा दिया है।

    सानिया मिर्जा ने 5 महीने पहले शोएब मलिक से तलाक लिया था 
    कुछ दिन पहले सानिया मिर्ज़ा ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि वे हज यात्रा पर जा रही हैं। उससे करीब 5 महीने पहले ही उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक लिया था। इन दोनों का एक बेटा भी है। ये दोनों तलाक ले चुके है, शोएब तो दूसरी शादी भी कर चुके हैं।

  • Anupam Kher के ऑफिस में घुसे चोर, तोड़ा दरवाजा, देखें वीडियो

    Anupam Kher के ऑफिस में घुसे चोर, तोड़ा दरवाजा, देखें वीडियो

    बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर को लेकर बड़ी खबर आ रही है। चोरों ने वीरा देसाई स्ट्रीट स्थित अभिनेता के ऑफिस में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। इस घटना का जिक्र खुद अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में किया। उन्होंने कहा कि 19 जून को दो चोर उनके ऑफिस में घुसे और वहां मौजूद फिल्म नेगेटिव चुरा लीं। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

    अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया है। वीडियो में दिखाया गया है कि उनके कार्यालय का दरवाजा खराब स्थिति में है। एक्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि बुधवार को चोर उनके मुंबई ऑफिस में घुस गए और ऑफिस का जरूरी सामान चुरा लिया। वह लिखते हैं: कल शाम दो चोर वीरा देसाई रोड पर मेरे कार्यालय में घुस आए और कार्यालय के दो दरवाजे तोड़ दिए। उन्होंने लेखा विभाग से पूरी तिजोरी चुरा ली और हमारी कंपनी द्वारा निर्मित फिल्म नेगेटिव, जो बॉक्स में थे। हमारे कार्यालय ने FIR दर्ज कराई है.’

    उन्होंने आगे लिखा कि पुलिस ने आश्वासन दिया है कि चोर जल्द ही पकड़े जाएंगे। क्योंकि वे दोनों सिक्योरिटी कैमरे में अपना सामान लेकर कार में बैठे थे। यह वीडियो पुलिस के आने से पहले मेरे कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा लिया गया था। 

    अनुपम खेर की पोस्ट देखकर फैंस परेशान नजर आए। एक फैन ने कहा कि भगवान चोरों को सद्बुद्धि दे। कई लोग सोच रहे हैं कि क्या ऑफिस से पैसे चोरी हो गए? कई लोगों ने एक्टर का हौसला बढ़ाया और कहा, चिंता मत करो, चोर जल्द ही पकड़े जायेगे। अनुपम खेर के ऑफिस से चोरी ने सभी को चौंका दिया। आशा करते हैं कि चोर जल्द ही पकड़े जायेंगे।

  • Jalandhar: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ने ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ थीम के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

    Jalandhar: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ने ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ थीम के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

    जालंधर, ENS: बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘दिशा-एन इनिशिएटिव’ के तत्वावधान में दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के लिए इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां कैंपस में ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ विषय के तहत एक योग सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें इनोसेंट हार्ट्स के टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ ने भाग लिया। इस योग सत्र में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने भी भाग लिया। इस सत्र का संचालन सहायक प्रोफेसर मुस्कान गाबा और पुनीत सहजल द्वारा किया गया जो प्रमाणित योग प्रशिक्षक हैं। 
    उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि योग एक कला है, स्वस्थ जीवन जीने का विज्ञान है। यह शरीर में संतुलन बनाए रखता है, ताकत और लचीलापन लाता है। उन्होंने भुजंग आसन, वीरभद्र आसन, मारकत आसन और सूर्य नमस्कार जैसे विभिन्न आसन करने की उचित तकनीक सिखाई। फिर उन्होंने श्वास प्राणायाम पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने सभी को प्राणायाम ‘अनुलोम-विलोम और कपालभाति’ करके दिखाया और कराया। सुश्री पुनीत सहजल ने प्रत्येक आसन और प्राणायाम के लाभों के बारे में बताया। उन्होंने सभी को फिट रहने के लिए प्रेरित किया।
    इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन के रेड रिबन क्लब ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को शामिल करते हुए जीवन जीने की कला, जिसे भारतीय राज्यों में लगातार कायम रखा जा रहा है, विषय पर एक नाटक प्रस्तुत किया।” नाटक में दिखाया गया कि कैसे योग, प्राणायाम और ध्यान नशे की लत वाले व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
    इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य हर किसी की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसलिए हर किसी को फिट रहने के लिए कुछ न कुछ व्यायाम जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग विज्ञान एक आध्यात्मिक अनुशासन है जो मन और शरीर के बीच सामंजस्य लाने में मदद करता है।
  • धार्मिक स्थल को गिराने गई नगर निगम टीम, कार्रवाई रुकवाने के लिए बुलडोजर के आगे लेटे मेयर, उठा ले गई पुलिस

    धार्मिक स्थल को गिराने गई नगर निगम टीम, कार्रवाई रुकवाने के लिए बुलडोजर के आगे लेटे मेयर, उठा ले गई पुलिस

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही चंडीगढ़ नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। पहली बड़ी कार्रवाई मनीमाजरा पुलिस स्टेशन के सामने स्थित धार्मिक स्थल को गिराने से शुरू की गई। कार्रवाई रुकवाने के लिए मेयर कुलदीप कुमार, आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी डॉ. एसएस आहलूवालिया, कांग्रेस पार्षद सचिन गालव, एरिया पार्षद सुमन मौके पर पहुंच गईं। वे बुलडोजर के सामने लेट गए। मेयर कुलदीप के बुलडोजर के सामने से नहीं हटने पर पुलिस उन्हें हाथ-पांव से पकड़कर उठा ले गई।

    आप सह प्रभारी डॉ. एसएस आहलूवालिया को घसीटकर ले गई। अन्य को पुलिस बसों में भरकर दूसरे एरिया के थाने ले गई। उसके बाद अतिक्रमण हटाया गया। 40 वर्ष पुराने मंदिर के पास दो कमरे, साईं मंदिर, पूजा सामग्री की दुकान, गेट व चारदीवारी को तोड़ा गया। अब यहां हाल, शिवलिंग व मूर्तियों वाला स्थल ही बचा है। आप व कांग्रेस नेताओं ने इसे बदले की कार्रवाई बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा से चुनाव में हार नहीं पच रही है। कार्रवाई के दौरान कोई भाजपा नेता नहीं दिखा जबकि इससे पहले कई बार भाजपा नेताओं ने मुहिम रुकवाई थी। उधर, नगर निगम ने इसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर की गई कार्रवाई बताया।

    मेयर कुलदीप कुमार ने कहा कि वह खुद मौके पर गए थे। अधिकारियों से कहा कि समय दे दो, वह खुद अतिक्रमण हटा लेंगे लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। कमिश्नर से कई बार फोन पर बात हुई, पर उन्होंने भी कहा कि यह तो होगा ही। कहने को तो मेयर ‘हेड ऑफ डिपार्टमेंट’ तथा शहर का प्रथम नागरिक है लेकिन शक्तियां अधिकारियों के पास हैं। यही अधिकारी जब मार्बल मार्केट व इंदिरा हालीडे होम में भारत विकास परिषद पर कार्रवाई करने गए तो भाजपा के मेयर के कहने पर लौट गए थे। अधिकारी केंद्र सरकार के इशारों पर काम कर रहा हैं। 106 धार्मिक स्थलों के बाहर नोटिस लगा दिए गए हैं।