Blog

  • पशुओं में बांझपन के निवारण हेतु धुंधला में लगा जांच शिविर 

    पशुओं में बांझपन के निवारण हेतु धुंधला में लगा जांच शिविर 

    ऊना/सुशील पंडित : पशुपालन विभाग ऊना द्वारा पशुओं के बांझपन के निवारण के लिए चल रहे शिविरों के अंतर्गत उपनिदेशक डॉक्टर जय सिंह सेन के मार्गदर्शन में पशु औषधालय धुंधला तहसील बंगाणा में वांझपन  शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम जिसमें डॉ पंकज राणा, डॉक्टर दीपशिखा सैनी, डॉक्टर शगुन महाजन शामिल हुए और लगभग 40 पशुपालकों को पशुओं में वांझपन से निपटने की जानकारी दी गई। और लगभग 20 पशुपालकों के पशुओं की जांच व ईलाज किया गया ।

    इस दौरान पशुपालकों को निशुल्क कीटनाशक दवाइयां व खनिज मिश्रण भी बांटे गए। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी वंगाणा डॉ सतिंदर ठाकुर ने लोगों को टैगिंग के महत्त्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भविष्य में पशु पालन विभाग की सेवाओं के लिए पशुओं की टैगिंग अनिवार्य होगी यदि वह पशुओं की खरीद-फरोख्त करते हैं तो टैग को काटने की बजाए नजदीकी पशु चिकित्सालय में उसकी जानकारी दें। और उन्होंने लोगों से आह्वान किया की बछिया या बछड़ा पैदा होने के 15 दिन के भीतर उसकी टैगिंग नजदीकी पशु चिकित्सालय से करवाएं। 

    पशुपालन विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड को बढ़ावा देने के लिए भारतीय स्टेट बैंक के एक दल को भी साथ जोड़ा गया जिन्होंने पशुपालकों को इस शिविर में आकर जानकारी दी। वहीं पशुपालकों ने भी इस शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया।

  • आपका विधायक आपके द्वार,, कार्यक्रम, खुरवाई से घडाबल तक, भुट्टो ने सुनी जनसमस्याएं

    आपका विधायक आपके द्वार,, कार्यक्रम, खुरवाई से घडाबल तक, भुट्टो ने सुनी जनसमस्याएं

    कुटलैहड़ की जनता सेवा के लिए रहूंगा तत्पर:देवेंद्र भुट्टो 

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र में ,आपका विधायक आपके द्वार, जन सम्पर्क अभियान के तहत कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने खुरवाईं समूर से लेकर घडावल तक जनता के रूबरू हुए ओर जनता की समस्याओं को सुना।  उन्होंने कई छोटी छोटी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।  भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता मेरे लिए देव तुल्य है जिन्होंने कुटलैहड़ बिस क्षेत्र में 32 वर्षों के सूखे को खत्म करके 1985 के बाद कुटलैहड़ विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को जिता कर विधानसभा भेजा है। उन्होंने कहा कि जो विश्वास जो प्यार मुझे कुटलैहड़ की जनता ने दिया है उस विश्वास और प्यार को डिगने नहीं दूँगा ओर कुटलैहड़ की जनता की सेवा के लिए ततपर रहूंगा। 

    भुट्टो ने कहा कि पहले वर्ष में सड़क शिक्षा स्वास्थ्य पर बल देकर जनता को सुविधाएं प्रदान करना मेरा लक्ष्य है और इसके लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है। भुट्टो ने कहा कि अब तक कुटलैहड़ विस क्षेत्र में पानी पर बहुत राजनीति हो चुकी। अव कुटलैहड़ में पानी पर राजनीति खत्म करने के लिए हमने अधिकारियों को कड़े आदेश दिए हैं कि हमें कुटलैहड़ में हर घर नल ओर हर नल जल की उचित व्यवस्था चाहिए व गर्मियों में पानी की सप्लाई सुचारू रूप से जनता को मिले। उसके लिए अधिकारी अभी से कदमताल करना शुरू कर दें। 

    देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत हमें हर व्यक्ति से सीधे तौर पर मिलना हो रहा है ओर हर व्यक्ति की समस्या को सुनकर उसका समाधान भी करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द हर पँचायत स्तर पर पँचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके हर पँचायत के विकास कार्यों पर चर्चा और समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन के साथ बैठक एवं हर पँचायत किस प्रकार विकास का मॉडल बनकर उभरे। इस का मैप तैयार किया जाएगा। इस मौके पर राम प्रकाश सेक्टरी, पूर्व उपप्रधान हुसन चंद, मोहिंदर सिंह, राजेश एक्स प्रधान लमलैहड़ी, रामपाल कुंडलास, नितीश, चमनलाल, रामदेव, तिलक राज, सुरेश इकबाल सिंह, उपाध्यक्ष नीरज ठाकुर, पँचायत प्रधान उपप्रधान बीडीसी सदस्य एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

  • पंजाबः मनप्रीत बादल के भाजपा में शामिल होने पर खतरे में आई मेयर की कुर्सी!

    पंजाबः मनप्रीत बादल के भाजपा में शामिल होने पर खतरे में आई मेयर की कुर्सी!

    बठिंडाः जिले में कांग्रेस के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल हाल ही में पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए है। वहीं उनके भाजपा ने शामिल होने के 2 दिन बाद फिर से कांग्रेस पर खतरा मंडराना शुरू हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के 20 पार्षदों का समर्थन मनप्रीत सिंह बादल को मिल रहा है। ऐसे में अगर यह पार्षद भाजपा का दामन थाम लेते है तो जिल में कांग्रेस के मेयर और डिप्टी मेयर की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है। 

  • सोशल मीडिया को लेकर नई गाइडलाइन जारी, नहीं तो होगी कार्रवाई

    सोशल मीडिया को लेकर नई गाइडलाइन जारी, नहीं तो होगी कार्रवाई

    नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने अपने कर्मियों के वास्ते सोशल मीडिया के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसमें उनसे विवादास्पद या राजनीतिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करने को कहा गया है, क्योंकि ये बातें बाद में उन्हें परेशान कर सकती हैं। इस संबंध में सीआरपीएफ हेडक्वार्टर द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि ‘साइबर बुलिंग और उत्पीड़न” के खिलाफ बल के जवानों को जागरूक करने और उन्हें संवेदनशील बनाने के लिए नए  दिशानिर्देश जारी किए जा रहे हैं। इसमें अर्धसैनिक बल के कर्मियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कोई भी टिप्पणी करने से बचने की सलाह दी गई है। इसके अलावा इन निर्देशों में संवेदनशील मंत्रालय या संगठन में काम करने पर सटीक पोस्टिंग और काम की प्रकृति का खुलासा नहीं करने की बात भी कही गई है। 

    जारी किए गए निर्देश 

    • ऐसा कुछ भी न करें जो इंटरनेट सोशल नेटवर्किंग पर सरकार या आपकी खुद की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाए।
    • सरकार की नीतियों पर प्रतिकूल टिप्पणी न करें या किसी सार्वजनिक मंच पर राजनीतिक/धार्मिक बयान न दें विवादास्पद, संवेदनशील या राजनीतिक मामलों पर टिप्पणी न करें।  
    • बल के कर्मियों को गुस्से,  द्वेष या शराब के प्रभाव में कुछ भी लिखना या पोस्ट नहीं करना चाहिए।
    • अज्ञात व्यक्तियों से मित्र बनाने, जोड़ने, अनुसरण करने या अनुरोध स्वीकार करने पर सावधानी से विचार करें।

    इसके अलावा, इन निर्देशों में उन्हें संवेदनशील मुद्दों, लैंगिक मुद्दों और विवादास्पद मुद्दों पर ऑनलाइन टिप्पणी करते समय अत्यंत विवेक का उपयोग करने की सलाह दी गई है। साथ ही यह साफ तौर पर कहा गया है कि सोशल नेटवर्किंग साइट्स आधिकारिक मामलों/शिकायतों पर चर्चा करने के लिए एक उपयुक्त मंच नहीं हैं। अगर यह जरूरी है तो बल के कर्मी अपनी शिकायतों को संस्थागत मंचों पर रख सकते हैं। 

    बीते सप्ताह सीआरपीएफ हेडक्वार्टर ने जारी किया था सर्कुलर

    राजधानी दिल्ली में सीआरपीएफ हेडक्वार्टर ने बीते सप्ताह दो पन्नों के निर्देश जारी किए थे। सीआरपीएफ की यह प्रतिक्रिया तब आई थी जब यह देखा गया था कि बल के जवान अपनी व्यक्तिगत शिकायतों को दूर करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा ले रहे थे। बता दें कि कुछ साल पहले बल द्वारा इसी तरह के दिशानिर्देश जारी किए गए थे।

    इस नियम के तहत हो सकती है कार्रवाई

    गौरतलब है कि सीआरपीएफ कर्मियों द्वारा सोशल मीडिया पर टिप्पणी करना सीसीएस आचरण नियम 1964 का उल्लंघन है। इसके एवज में उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जा सकती है।  लगभग 3.25 लाख कर्मियों वाला मजबूत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्य रूप से देश के तीन युद्ध क्षेत्रों – पूर्वोत्तर क्षेत्रों में वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद विरोधी अभियानों और जम्मू-कश्मीर में कानून और व्यवस्था के कर्तव्यों और आतंकवाद विरोधी कार्यों में तैनात है।  

  • फैक्टरी में लगी आग की लपटों से व्यक्ति ने बचाई देश की शान, देखें वीडियो

    पानीपतः मेरी जान तिरंगा है…मेरी शान तिरंगा है। आपने ये गाना तो सुना ही होगा। इन्हीं पक्तियों को सार्थक किया हरियाणा के दमकल विभाग के ड्राइवर ने। वह धुआ के गुब्बार के बीच छत पर पहुंचे और फैक्ट्री के ऊपर लगे तिरंगे को निकाला।दरअसल, पानीपत काबडी रोड पर भारत नगर में एक धागे की फैक्ट्री में लगभग भयंकर आग लग गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री में रखा सारा धागा बुरी तरह से जलकर राख हो गया तो वही फैक्ट्री भी ध्वस्त होती नजर आ रही थी। इस आग में फैक्ट्री मालिक लगभग 5 करोड़ अनुमानित नुकसान होने की संभावना बता रहे है। इस दौरान भारत की आन-बान-शान तिरंगा झंडा भी आग की चपेट में आना लगा तो दमकल गाड़ी के ड्राइवर ने अपनी जान की परवाह किए बिना तिरेंगे को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैक्ट्री में आग लगी हुई है। फैक्ट्री की छत पर तिरंगा लगा हुआ था। वो जल ना जाए, ऐसे में दमकल गाड़ी के ड्राइवर ने अपनी जान दांव पर लगाकर उसे नीचे उतारा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा कि यही सच्ची देशभक्ति है।

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स अपनी जान की परवाह किए बगैर छत पर जाता है और तिरंगा को नीचे उतारता है। इस वीडियो पर कई लोगों के रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- सच्चा देशभक्त है। वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही शानदार वीडियो है। 

  • पंजाब: पुलिस ने चाइना डोर से बचने के लिए बाइकों पर लगाई तार

    पंजाब: पुलिस ने चाइना डोर से बचने के लिए बाइकों पर लगाई तार

    लुधियानाः पंजाब में चाइना डोर से आए दिन होने वाले हादसों से सबक लेते हुए पंजाब पुलिस ने नया जुगाड़ अपनाया है। दरअसल, पुलिस मुलाजिमों ने पीसीआर की बाइकों के हैंडिल पर दोनों तरफ करीब तीन फीट लंबी तार लगा दी गई है। यह नया जुगाड़ खन्ना की सरबत दा भला संस्था के द्वारा किया गया है। जोकि प्लास्टिक की चाइना डोर से बचाव करेगी। सरबत दा भला संस्था के इस उपराले दौरान डीएसपी करनैल सिंह ने संस्था की काफी तारीफ की है। इस तार के ऊपरी सिरे पर झंडी लगी हुई है और यह हिस्सा तेजधार है। बाइक चलाते वक्त अगर चालक के सामने कोई डोर आती है तो वह दोनों तारों से लग कर उनके ऊपरी हिस्से तक पहुंच जाती है और इस तेजधार तार से कट जाती है और बचाव हो जाता है।

    बता दें कि करीब 6 वर्ष पहले यह उपराला अमृतसर के काॅस्मेटिक की दुकान चलाने वाले हरजीत सिंह और उनकी पत्नी राजिंदर कौर ने भी किया था। इस दौरान उन्होंने बताया था कि रोजाना चाइना डोर से हादसों की खबर आती हैं। बच्चों को जब स्कूल लेकर जाते और आते समय अक्सर डोर का खतरा बना रहता है। इस दौरान उनके मन में विचार आया कि क्यों ऐसा कुछ करें जिससे डोर से बचाव किया जा सके। इसके बाद उन्होंने तार लेकर उससे यह जुगाड़ बना दिया। हालांकि उस दौरान लोग उन्हें देख कर हंसते थे। 

  • पंजाबः बाल अधिकार सुरक्षा आयोग को मिला नया चेयरमैन

    पंजाबः बाल अधिकार सुरक्षा आयोग को मिला नया चेयरमैन

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने कंवरदीप सिंह को राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग पंजाब का चेयरमैन नियुक्त किया है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होगा। नियम और शर्तें बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम, 2005 के तहत राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित नियमों के अनुसार होंगी। इस संबंध में पंजाब सरकार, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग ने 19 जनवरी 2023 को नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है।

  • जालंधरः सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी स्पोर्ट्स इंडस्ट्री, देखें वीडियो

    जालंधरः सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी स्पोर्ट्स इंडस्ट्री, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः पंजाब में आप सरकार को सत्ता में आए अभी 9 माह ही महीने हुए हैं, लेकिन आप सरकार के सत्ता में आने के बाद कई वर्ग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे है। वहीं सरकार की रीढ़ कहे जाने वाले व्यापारी वर्ग भी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतकर विरोध करने लगे है। इसी मामले में आज विश्व भर में खेल का सामान बनाने और सप्लाई करने वाले खेल उद्योग संघ ने स्पोर्ट्स मार्किट में थाली बजाकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

    इस दौरान खेल व्यापारियों ने थाली बजाओ पंजाब सरकार जगाओ अभियान के तहत सरकार के खिलाफ तीखा प्रदर्शन किया। इस मौके पर खेल उद्योग संघ के नेता रविंदर धीर ने बताया कि जो पार्टी सत्ता में आने से पहले नौकरशाही को खत्म करने की बात करती थी, उसके सत्ता में आने के बाद सबसे ज्यादा परेशान व्यापारी वर्ग है। खेल उद्योग रोजाना डर के माहौल में काम कर रहा है। रविंदर धीर ने कहा कि अगर यही हाल रहा तो वह दिन दूर नहीं, लुधियाना की तरह जालंधर खेल उद्योग भी पंजाब छोड़कर यूपी चला जाएगा।

  • जालंधरः हिंदू संगठन और सिख जत्थेबंदियां हुई आमने-सामने, देखें वीडियो

    जालंधरः हिंदू संगठन और सिख जत्थेबंदियां हुई आमने-सामने, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः गुरु नानक मिशन चौक से डीसी दफ्तर तक आज हिंदू संगठन द्वारा भगवा मार्च निकाला जा रहा था। इसकी जानकारी सिख संगठन को मिलते ही वे मार्च की जगह पहुंच गई। जिस दौरान हिंदू संगठन और सिख जत्थेबंदिया आमने सामने हो गई। जिससे वहां पर कुछ ही समय में माहौल तनावपूर्ण हो गया।

    सूचना मिलते ही डीसीपी जगमोहन सिहं पुलिस टीम के साथ वहां पर पहुंच गए। वहीं मीडिय से बातचीत दौरान हिंदू संगठन के लोगों ने बताया कि हम शांतिपूर्ण भगवा मार्च निकालने जा रहे थे लेकिन अचानक ही सिख तालमेल कमेटी वहां पर आ पहुंची और उन्होंने नारेबाजी करनी शुरू कर दी, जिसकी वजह से दोनों में तकरार हो गई। 

    वहीं दूसरी तरफ जब सिख तालमेल कमेटी के सदस्यों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जब भी यह हिंदू शिवसेना के लीडर कोई भी मार्च निकालते हैं तो वह उनके धर्म के खिलाफ अच्छा बुरा बोलते हैं जिसके चलते उन्होंने आज वह यहां पहुंचे हैं और वह इन्हें मार्च नहीं निकाले देंगे। वहीं डीसीपी जगमोहन से सिख जत्थेबंदियों और हिंदू संगठनों के नेताओं को समझाकर मामला शांत करवाया। जिसके बाद डीसीपी सिख जत्थेबंदियों को मार्च से दूर अपने साथ ले गए। इस दौरान पुलिस ने मार्च को डीसी दफ्तर तक जाने से रोक दिया। पुलिस ने वहीं पर हिंदू संगठन से मांग पत्र ले लिया।

  • पंजाबः नशे से 23 वर्षीय युवक की मौत

    पंजाबः नशे से 23 वर्षीय युवक की मौत

    मोहालीः शहर के मुल्लांपुर गांव में नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार जिला मोहाली के मुल्लांपुर क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय बहादुर सिंह की चिट्टे की अधिक मात्रा के कारण मौत हो गई है। गांव मियांपुर चांगर निवासी बहादुर का शव गांव से डेढ़ से दो किलोमीटर दूर खिजराबाद के उजड़े इलाके से बरामद हुआ है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसका रंग पीला और हाथ-पैर नीले पड़े हुए थे।

    बहादुर सिंह का फोन भी उसकी जेब में था और नशे का सामान व पानी की बोतल बगल में बिखड़ी पड़ी थी। मृतक बहादुर सिंह का 27 वर्षीय बड़ा भाई था जो काले पीलिये की गोलियां खाता था जबकि छोटे भाई को भी काला पीलिया हो गया था। मृतक खेतीबाड़ी का काम करता था। इस मौके पर रोती हुई मां ने कहा कि ड्रग्स ने उनके परिवार को तबाह कर दिया है। बहादुर सिंह परिवार में सबसे छोटा था, उससे पहले उनके दो भाइयों की भी मौत नशे की वजह से हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।