Blog

  • आंतकवादियों ने युवक को मारी गोली, मौत

    नई दिल्ली : कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी।यह मामला पुलवामा के एक गांव का है, जहां यूपी के रहने वाले मुकेश कुमार को आतंकियों ने निशाना बनाया।

  • जानिए आज के पेट्रोल-डीजल के दाम

    जानिए आज के पेट्रोल-डीजल के दाम

    नई दिल्ली :  भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार वाहन ईंधन के रेट में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि यह हालात करीब 1.5 साल से बने हुए हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर है

    तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है। मप्र की आर्थिक राजधानी इंदौर में पेट्रोल 108.64 रुपए और डीजल 93.92 रुपए प्रति लीटर है। वहीं भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपए और डीजल 93.90 रुपए प्रति लीटर है।

  • पंजाबः पुलिस और नगर निगम की टीम ने की बाज़ारों में कार्रवाई, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः त्यौहार का सीजन शुरू हो गया है। इस दौरान जहां बाजार में रौनक लगनी शुरू हो गई है वहीं नगर निगम की तहबाजारी टीम और पुलिस की टीम द्वारा दुकानों के बाहर सामान लगाकर कब्जे करने को लेकर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है। इसी के तहत निगम अधिकारी से जब एनकाउंटर न्यूज ने बात की गई तो उन्होंने बताया कि त्यौहारी सीजन में दुकानदारों द्वारा सड़कों पर सामान लगाकर कब्जे किए जा रहे है। इस दौरान सड़कों से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    जिसके चलते ट्रैफिक की समस्या आ रही है। इस दौरान अधिकारी ने कहा कि वह दुकानदारों को परेशान नहीं करना चाहते। इस दौरान उन्होंने सामान लगाने के साथ दुकानों पर आ रहे ग्राहकों द्वारा सड़क पर वाहन खड़े करने के कारण आ रही समस्या को हल करने के लिए कहा है। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से ग्राहकों को लेकर आ रही समस्या को लेकर अपील की गई है। प्रशासन द्वारा अक्रोचमेंट को बाजारों से हटाया गया।

  • पंजाबः स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

    चंडीगढ़: सर्दी का मौसम शुरू होते ही से स्कूलों के समय को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा 1 नवंबर से सभी सरकारी स्कूलों के समय बदलाव किया गया है। जारी आदेशों के मुताबिक 1 नवंबर से 28 फरवरी तक स्कूलों का समय बदला गया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए पत्र अनुसार सभी प्राइमरी स्कूल का नया समय सुबह 9.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक होगा जबकि मिडल, हाई और सीनियर स्कूलों का समय सुबह 9.00 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक होगा। यह समय 28 फरवरी तक लागू रहेगा। 

  • जालंधरः इस इलाके में पति-पत्नी की मौ’त

    जालंधर, ENS: महानगर के गदईपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात पति-पत्नी में झगड़ हो गया। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने खौफनाक कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि इस झगड़े के दौरान पत्नी ने जहरीली वस्तु निगल ली। जिसके कुछ देर बाद ही पति ने पंखे से लटककर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतकों की पहचान प्रेम बहादुर और उसकी पत्नी भावना के रूप में हुई है।

    जानकारी के मुताबिक प्रवासी प्रेम बहादुर वेटर का काम करता था। दपंति का कोई बच्चा नहीं है। घटना की सूचना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना 8 की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी ने रखवा दिया है।

    पुलिस के अनुसार दोनों के शव देखने में 3 दिन पुराने लग रहे हैं। दोनों के शव काले पड़ चुके थे और बदबू आ रही थी।दोनों गदईपुर में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। दोनों के पास से अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना के बारे में सोमवार सुबह पता चला। मिली जानकारी के अनुसार दोनों करीब 2 माह पहले ही नेपाल से जालंधर आए थे। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार को दोनों के कमरे से बदबू आने लगी थी। आसपास के लोगों ने भी उन्हें 3 दिन से नहीं देखा था। जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी गई।
     

  • पंजाबः कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा को हाईकोर्ट से लगा झटका

    चंडीगढ़ः कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक सुखपाल खैहरा को हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई 2 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी है। इस मामले में कोर्ट ने पंजाब सरकार से सवाल किया है कि इस केस में खैहरा की क्या भूमिका है और उनके खिलाफ क्या सबूत हैं। हाईकोर्ट ने इस बारे में सरकार से जानकारी मांगी है। बता दें कि सुखपाल खैरा को 2015 एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में खैहरा को 8 साल बाद हिरासत में लिया गया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਮੇਲੇ ‘ਚ ਸਟੰਟ ਦੌਰਾਨ ਸਟੰਟਮੈਨ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋਣ ‘ਤੇ DC ਨੇ ਲਿਆ ਸਖ਼ਤ ਨੋਟਿਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਬੀਤੇ ਦਿਨੀ ਜਿਲਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਕਸਬਾ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸਾਰਚੂਰ ਵਿੱਚ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਇੱਕ ਖੇਡ ਮੇਲੇ ਦੌਰਾਨ ਸਟੰਟ ਕਰਦਿਆਂ ਸੁਖਮਨਦੀਪ ਦੀ ਟਰੈਕਟਰ ਥੱਲੇ ਆ ਕੇ ਦਰਦਨਾਕ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਸੀ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੀ ਪੂਰੀ ਦੀ ਪੂਰੀ ਵੀਡੀਓ ਤੇਜੀ ਨਾਲ ਵਾਇਰਲ ਹੋਈ ਸੀ। ਦਰਦਨਾਕ ਹਾਦਸੇ ਬਾਰੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਜਾਂਚ ਦੇ ਹੁਕਮ ਕੱਢ ਦਿੱਤੇ ਹਨ ਅਤੇ ਖੁਲਾਸਾ ਕੀਤਾ ਹੈ ਕਿ ਮੇਲਾ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਸਟੰਟ ਦੀ ਮਨਜ਼ੂਰੀ ਨਹੀਂ ਲਈ ਸੀ।

    ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੇਲਾ ਕਮੇਟੀਆਂ ਨੂੰ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਕਿ ਜੇਕਰ ਅਜਿਹੇ ਸਟੰਟ ਕਰਵਾਣੇ ਹੋਣ ਤਾਂ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮਨਜ਼ੂਰੀ ਲੈਣ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਬਚਾਵ ਦੇ ਪੂਰੇ ਇੰਤਜ਼ਾਮ ਕਰਨ ਤੋ ਬਾਅਦ ਹੀ ਅਜਿਹੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਉਣ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਦਿਹਾੜਾ ਬੜੀ ਸ਼ਰਧਾ ਭਾਵਨਾ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ :  ਸਿੱਖ ਧਰਮ ਦੇ ਚੌਥੇ ਗੁਰੂ ਗੁਰੂ ਸ੍ਰੀ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਬੜੀ ਸ਼ਰਧਾ ਭਾਵਨਾ ਅਤੇ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਸੰਗਤਾਂ ਸਵੇਰ ਤੋਂ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਲਈ ਪੁੱਜ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਸਾਂਸਦ ਗੁਰਜੀਤ ਔਜਲਾ ਤੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਿੱਖ ਧਰਮ ਦੇ ਚੌਥੇ ਗੁਰੂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਦਿਹਾੜਾ ਬੜੀ ਸ਼ਰਧਾ ਭਾਵਨਾ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਮਹਾਰਾਜ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਚੌਥੇ ਪਾਤਸ਼ਾਹ ਦਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸੀ, ਲਾਹੌਰ ਦੇ ਚੂਨਾ ਮੰਡੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਆ ਕੇ ਅਵਤਾਰ ਧਾਰਿਆ ਅੱਜ ਤੋਂ 487 ਸਾਲ ਪਹਿਲੇ ਸਨ 1534 ਸਨ ਵਿੱਚ ਆਪ ਜੀ ਦਾ ਜੀਵਨ ਨਿਰੰਤਰ ਸੰਘਰਸ਼ ਵਿਚ ਬੀਤਿਆ। ਮਾਂ ਬਾਪ ਦਾ ਸਾਇਆ ਬਚਪਨ ਚ ਸਿਰ ਤੋਂ ਉਠ ਗਿਆ।

    ਆਪ ਜੀ ਨੇ ਆਪਣੇ ਪਵਿੱਤਰ ਭਾਵਨਾ ਦੇ ਨਾਲ ਉੱਤਮ ਪਰਮਪਦ ਚੌਥੇ ਗੁਰੂ ਉਤਮ ਪਰੰਪਰਕ ਚੌਥੇ ਗੁਰੂ ਦੀ ਪਦਵੀ ਧਾਰਨ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਨਗਰ ਵਸਾਏ। ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਦਾ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਰੱਖਿਆ ਸ੍ਰੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਸਥਾਪਨਾ ਕੀਤੀ। ਜਿਹੜਾ ਅੱਜ ਤੱਕ ਫਲੀਭੂਤ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਵਧ ਫੁੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਥੇ ਲੱਖਾਂ ਕਰੋੜਾਂ ਲੋਕ ਇੱਥੇ ਦਰਸ਼ਨਾਂ ਨੂੰ ਆਉਂਦੇ ਹਨ। ਆਪ ਨੇ ਬਾਬਾ ਬੁੱਢਾ ਜੀ ਨਾਲ ਸਨ 1570 ਵਿੱਚ ਨਗਰ ਦੀ ਨੀਂਹ ਰੱਖੀ, ਨਵਾਂ ਧਰਮ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕੇਂਦਰ ਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਸਥਾਪਿਤ ਕਰਨ ਲਈ ਉਤਪੰਨ ਹੋਈ ਪਾਣੀ ਦੀ ਲੋੜ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਰੱਖ ਕੇ ਪਹਿਲਾਂ ਸੰਤੋਖਸਰ ਸਰੋਵਰ ਦੀ ਖੁਦਾਈ ਆਰੰਭੀ ਤੇ ਹੋਰ ਸਰੋਵਰ ਵੀ ਸਥਾਪਤ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਨੇ ਗੁਰੂ ਬਣਨ ਪਿੱਛੋਂ ਮਾਝੇ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖੀ ਦੇ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਜ਼ੋਰ ਦਿੱਤਾ। ਬਾਈ ਮੰਜਿਆਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਮਿਸ਼ਨ ਮਸੰਦ ਪ੍ਰਥਾ ਕਾਇਮ ਕੀਤੀ।

    ਉੱਚੇ ਸੁੱਚੇ ਗੁਰਸਿੱਖ ਆਪਣੀ ਕਿਰਤ ਕਾਰ ਕਰਦੇ ਮਸੰਦਾਂ ਦੀ ਸੇਵਾ ਨਿਭਾਉਣ ਲੱਗੀ ਕਾਰ ਭੇਟ ਪਹੁੰਚਣ ਤੇ ਸਿੱਖੀ ਦਾ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕਰਨਾ, ਮਸੰਦਾਂ ਦਾ ਕੰਮ ਸੀ। ਗੁਰੂ ਕੇ ਚੱਕ ਵਿਖੇ ਆਪਣੇ ਵੱਸੋਂ ਕਰਾਉਣੀ ਆਰੰਭੀ, ਇਸ ਲਈ ਆਪ ਨੂੰ ਥਾਂ-ਥਾਂ ਤੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਕੰਮ ਕੀਤਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਬੰਦੇ ਮੰਗਵਾ ਕੇ ਇੱਥੇ ਵਸਾਏ । ਇਸ ਪਾਵਨ ਦਿਹਾੜੇ ਤੇ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ਤੋਂ ਸੰਗਤਾਂ ਗੁਰੂ ਘਰ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਲਈ ਪਹੁੰਚ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਰਾਤ ਨੂੰ ਸੰਗਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦੀ ਆਤਿਸ਼ਬਾਜ਼ੀ ਵੀ ਕੀਤੀ ਜਾਏਗੀ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਬੜੇ ਭਾਗਾਂ ਵਾਲੇ ਹਾਂ ਜੋ ਗੁਰੂ ਘਰ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਦਾ ਸਾਨੂੰ ਮੌਕਾ ਮਿਲਿਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੱਥੇ ਆ ਕੇ ਮਨ ਨੂੰ ਸ਼ਾਂਤੀ ਤੇ ਸਕੂਨ ਮਿਲਦਾ ਹੈ ਜੋ ਵੀ ਗੁਰੂ ਘਰੋਂ ਸੱਚੇ ਮਨ ਨਾਲ ਮੰਗੋ ਉਹ ਜਰੂਰ ਮਿਲਦਾ ਹੈ।

  • बड़ा हादसाः स्कूल वैन और बस की टक्कर में 4 बच्चों समेत ड्राइवर की मौत, कई घायल, देखें तस्वीरें

    बदायूंः उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें स्कूली बस और वैन आपस में टकरा गई। हादसे में तीन स्कूली बच्चों और एक ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। दर्जन भर से ज्यादा बच्चे घायल भी हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। उधर, एक्सीडेंट की खबर मिलते ही मृत बच्चों के घर में कोहराम मच गया। मौके पर जिले के आला अधिकारी पहुंच गए हैं।

    एम्बुलेंस से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। जबकि सीरियस बच्चों मेडिकल कॉलेज के लिए रेफ़र किया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक वैन ड्राइवर की बेटी की भी हादसे में मौत हुई है। वह हादसे के वक्त स्कूल वैन में सवार थी। जानकारी के मुताबिक, दोनों वाहन (बस और वैन) स्कूली ही थे। उनके ड्राइवर अपने-अपने क्षेत्रों से बच्चों को लेकर कस्बा म्याउं के एसआरपीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल जा रहे थे। 

    तभी उसावा थाना क्षेत्र के म्याउं-नबीगंज रोड पर दोनों स्कूली वाहन आपस में टकरा गए। जिससे मौके पर ही वैन ड्रावर और एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि हादसे में करीब 20 बच्चे घायल हो गए।घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान तीन और बच्चों की मौत हो गई। इस तरह हादसे में 4 बच्चे और एक ड्राइवर समेत कुल 5 मौतें हुई हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है।   

    हादसे की सूचना पर डीएम मनोज कुमार समेत बड़े अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए। डीएम ने घायलों के बेहतर इलाज के लिए अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया है। गंभीर हालत छात्रों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफ़र किया गया है। बताया जा रहा है दोनों वाहन की स्पीड काफी तेज थी और दोनों की भिड़ंत आमने-सामने से हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बदायूं में हुए सड़क हादसे पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के परिवार वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

  • मोबाइल छीनने के मामले में आरोपी का एनकाउंटर

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हाल ही में मोबाइल छीनने का एक मामला सामने आया था। इस केस में जिस लड़की से मोबाइल छीनने की कोशिश की गई थी उसकी मौत हो गई। अब गाजियाबाद की पुलिस ने मोबाइल छिनैती में शामिल आरोपी का एनकाउंटर कर दिया है। इसमें से एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और दूसरे की मौत हो गई है। लड़की का मोबाइल छीनने की यह घटना 27 अक्टूबर को हुई थी। इसी मामले के बाद मसूरी थाने में काम करने वाले तीन इंस्पेक्टर को वहां से हटा दिया गया है और एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड भी कर दिया गया है। मामला गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के गंगनहर पटरी का है। यहीं पर पुलिस और आरोपी जितेंद्र के बीच मुठभेड़ हुई थी।

    इस एनकाउंटर में आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू को गोली लगी थी और अब उसकी मौत हो गई है। ये मुठभेड़ सोमवार तड़के 5 बजे के आसपास मसूरी इलाके में हुआ है। एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। आरोपी जितेंद्र के खिलाफ पहले से भी 9 मुकद्दमें दर्ज है। 27 अक्टूबर को बी टेक की छात्रा कीर्ति सिंह ऑटो से कहीं जा रही थी। रास्ते में इन आरोपियों ने उसका मोबाइल छीनने को कीशिश की। कीर्ति ने मोबाइल बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसका हाथ झटक दिया और वह ऑटो से गिर गई। ऑटो से नीचे गिरने के बाद कीर्ति लगभग 15 मीटर तक जमीन पर घिसटती रही। कीर्ति को गंभीर चोट लगी थी और उसे आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।