Blog

  • Punjab News: 7 अत्याधुनिक पिस्तौलों सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: 7 अत्याधुनिक पिस्तौलों सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    अमृतसरः क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा पाक की और से घटनाओं को अंजाम देने की कोशिशों को लगातार नाकाम किया जा रहा है। वहीं कमिश्नरेट पुलिस ने खुफिया इनपुट के आधार पर पाकिस्तान समर्थित हथियार तस्करी मॉड्यूल को नाकाम किया है। इस मामले में 2 ऑपरेटिव को पुलिस ने गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 7 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की गई हैं। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव कहा कि पाकिस्तान आधारित नेटवर्क के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    https://encounternewspaper.com/punjab/amritsar/amritsar-police-foils-major-conspiracy-arms-smuggling-gang-linked-to-pakistani-handler-exposed/

    डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी सीधे पाकिस्तानी हैंडलर के निर्देशों पर काम कर रहे थे। यह हैंडलर वाट्सऐप के जरिए उन्हें ड्रोन डिलीवरी के पिकअप पॉइंट भेजता था। रात के अंधेरे में ड्रोन सीमापार से हथियार गिराते थे और आरोपी उन्हें उठाकर आगे मॉड्यूल तक पहुंचाते थे। जांच में पता चला है कि यह मॉड्यूल लंबे समय से सक्रिय था और पंजाब में हथियारों की लगातार सप्लाई चेन बनाए रखने के लिए काम कर रहा था।

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों को हैंडलर की ओर से हर कदम पर एन्क्रिप्टेड चैट के जरिए आदेश मिलते थे। पुलिस को शक है कि यह नेटवर्क पंजाब में किसी बड़ी वारदात की तैयारी कर रहा था। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पकड़े गए दोनों ऑपरेटिव्स से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस सीमा पार से हो रही ड्रोन तस्करी को पूरी तरह समाप्त करने के लिए लगातार ऑपरेशन चला रही है। पंजाब पुलिस ने साफ कहा है कि राज्य की शांति और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी पाकिस्तान-समर्थित मॉड्यूल को जड़ से उखाड़ फेंका जाएगा।

     

  • शादी के बंधन में बंधी Samantha Ruth Prabhu, लॉन्ग टाइम Boyfriend संग लिए सात फेरे

    शादी के बंधन में बंधी Samantha Ruth Prabhu, लॉन्ग टाइम Boyfriend संग लिए सात फेरे

    मनोरंजन: साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। एक्ट्रेस ने समांथा लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड राज निदिमोरु के साथ दूसरी शादी कर ली है। पहले एक्ट्रेस की शादी को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं थी परंतु अब उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें डालकर इस बात की पुष्टि कर दी है।

    लाल रंग की साड़ी में दिखी समांथा

    समांथा ने अपने खास दिन के लिए लाल रंग की साड़ी पहनी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वह लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। तस्वीर में कपल एक-दूसरे को सगाई की अंगूठी पहनाते हुए दिख रहे हैं। समांथा और राज की केंडिड तस्वीरों पर फैंस काफी प्यार लुटा रहे हैं।

    भेरवी मंदिर में हुई दोनों की शादी

    समांथा और राज ने आज सुबह शादी कर ली है। शादी ईशा योगा सेंटर के भेरवी मंदिर में हुई है। इस शादी में सिर्फ 30 मेहमान ही शामिल हुए। समांथा ने शादी के लिए लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थी। शादी बहुत ही निजी और गोपनीय रखी गई थी। एक्ट्रेस ने अपनी शादी को ज्यादा हाइलाइट ही नहीं किया। बिना किसी शोर शराबे के अपने नए हमसफर के साथ उन्होंने शादी रचा ली है। इसमें दोनों परिवार के करीबी ही शामिल हुए थे।

    दोनों की है दूसरी शादी

    बीती रात से ही दोनों की शादी को लेकर खबरें आ रही थी। राज और समांथा दोनों की ही ये दूसरी शादी है। राज की एक्स पत्नी श्यामली दे ने अपनी इंस्टाग्राम में एक स्टोरी भी पोस्ट की थी। इस स्टोरी में उन्होंने लिखा था कि – ‘डेस्परेट लोग डेस्परेट करने वाले काम करते हैं’। इस पोस्ट के बाद से समांथा और राज की शादी की खबरें चर्चा में आ गई थी। 2022 में राज और श्यामली का तलाक हो गया था।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

    वहीं समांथा ने भी पहली शादी नागा चैतन्य के साथ की थी। उनकी ये शादी भी चल नहीं पाई थी। 2021 में दोनों ने तलाक ले लिया था। इसके बाद से दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में मूवऑन कर गए थे। नागा चैतन्य ने भी दूसरी शादी कर ली है। उनकी शादी ग्रैंड सेरेमनी के तौर पर हुई थी।  
  • Punjab News: ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनाव का बिगुल बजा, नामांकन प्रक्रिया शुरू, देखें वीडियो

    Punjab News: ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनाव का बिगुल बजा, नामांकन प्रक्रिया शुरू, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में ब्लॉक समितियों और जिला परिषद चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। आज से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है, जो 4 दिसंबर तक जारी रहेगी। चुनावी कार्यक्रम के अनुसार 5 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 6 दिसंबर को उम्मीदवार चाहें तो अपने नामांकन वापिस ले सकेंगे।

    अजनाला क्षेत्र में चुनावी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी व SDM अजनाला रविंदर सिंह अरोड़ा ने बताया कि पहले दिन अभी तक कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराए जाएंगे।
    SDM अरोड़ा ने क्षेत्र के मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील भी की।

  • Jalandhar News: लापता 328 पावन स्वरूपों को लेकर जगजीत सिंह डल्लेवाल का आया बड़ा बयान, देखें Live

    जालंधर, ENS: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के पब्लिकेशन विभाग के रिकॉर्ड से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के लापता 328 पावन स्वरूपों को लेकर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान शिरोमणि कमेटी द्वारा कार्रवाई ना किए जाने को लेकर डल्लेवाल ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर जो लोग इंसाफ की मांग कर रहे थे, उनके साथ प्रशासन से मारपीट करवाई गई और उन पर पर्चे दर्ज किए गए।

    उन्होंने कहा कि 24 अक्टूबर 2020 की यह घटना है। वहीं लापता 328 पावन स्वरूपों को लेकर कहा कि यह घटना 2015 की है। वहीं अन्य नेता ने कहा कि अकाली दल नेता द्वारा किसानों के धरने को लेकर डल्लेवाल के अनशन के दौरान कहा था कि अगर वह जींदा वापिस लौटे तो वह लापता स्वरूपों को लेकर मुद्दे को उठाएंगे। उन्होंने इस मामले को लेकर डीजीपी से मांग की है इस मामले को लेकर निष्पक्ष जांच की जाए।

  • शीतकालीन सत्र में PM Modi ने विपक्ष पर साधा निशाना, भारत की आर्थिक स्थिति पर भी की बात

    शीतकालीन सत्र में PM Modi ने विपक्ष पर साधा निशाना, भारत की आर्थिक स्थिति पर भी की बात

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद का शीतकालीन सत्र शुरु होने से पहले मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संसद को हार की बौखलाहट का मैदान नहीं बनाना चाहिए। देश की जनता ने जो भी जिम्मेदारी दी है उसको गंभीरता के साथ निभाना चाहिए। जो बुरा होता है उसमें टिप्पणी कैसे कर सकते हैं ताकि देश के नागरिकों को भी ज्ञान मिले ये मेहनत का काम है परंतु ऐसा करना चाहिए। ड्रामा करने के लिए जगह बहुत होती है परंतु यहां पर कोई ड्रामा नहीं होना चाहिए जहां हारकर आए वहां पर बोलिए जहां पराजय होना है वहां भी बोलिए यहां नारे नहीं नीति पर बल होना चाहिए।

    पीएम मोदी ने विपक्ष को दी सलाह

    संसद का शीतकालीन सत्र शुरु होने से पहले ही पीएम मोदी ने विपक्ष को सलाह दी है। उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र सिर्फ एक प्रथा नहीं है भारत ने लोकतंत्र को जिया है लोकतंत्र के उमंग और उत्साह को ऐसे प्रकट किया है जो समय-समय पर विश्वास और मजबूत होता रहता है। पिछले दिनों बिहार में जो भी चुनाव हुए हैं उसमें जो भी मतदान हुआ है वो लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। माताओं और बहनों की ताकत जो बड़ा रही है वो अपने आप में ही एक नया विश्वास पैदा करती है।

    भारत की आर्थिक स्थिति हो रही मजबूत

    संसद में ड्रामा करने वाले सांसदों को भी पीएम ने नसीहत दी। उन्होंने कहा कि ड्रामा करने के लिए जगह बहुत होती है लेकिन संसद में ड्रामा नहीं डिलिवरी होनी चाहिए। जहां पराजित होकर आए हैं वहां पर बोलिए जहां पराजय होना है वहां भी बोलिए यहां नारे नहीं नीति पर बल होना चाहिए। एक ओर लोकतंत्र की मजबूती और लोकतांत्रिक संस्थाओं के अंदर मजबूती को दुनिया बहुत ही बारीकी के साथ देख रही है। भारत ने यह साफ कर दिया है कि लोकतंत्र डिलिवर करता है जिस गति के साथ भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है यह विकसित भारत की ओर नया कदम है। इसमें सबकी भागीदारी होनी चाहिए।

    नए सभापति को दी बधाई

    पीएम ने कहा कि – ‘राजनीति में नेगेटिविटी जरुरी हो सकती है परंतु राष्ट्र निर्माण के लिए पॉजिटिव सोच भी होनी चाहिए। मैं आपसे यही अपेक्षा करता हूं कि आप नेगेटिविटी को सीमित रखें और राष्ट्र निर्माण की ओर ध्यान लगाएं। यह शीतकालीन सत्र इसलिए भी जरुरी है हमारे नए सभापति हमारे उच्च सदन का मार्गदर्शन करेंगे। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। जीएसटी सुधारों ने देशवासियों में श्रद्धा का वातावरण बनाया है। इस सत्र में भी इस दिशा में बहुत काम होगा’।  
  • मां की डांट से छत्त से कुएं में कूदा छात्र, कई घंटों के रेस्कूय के बाद निकाला शव

    मां की डांट से छत्त से कुएं में कूदा छात्र, कई घंटों के रेस्कूय के बाद निकाला शव

    छिंदवाड़ा: छत्त से कुएं में छलांग लगाने वाले छात्र का 23 घंटे चले रेस्कूय के बाद शव निकाल लिया गया है। जानकारी अनुसार न्यू बजरंग नगर कॉलोनी में रहने वाले 14 वर्षीय छात्र सार्थक ने रविवार सुबह घर की छत से कच्चे कुएं में छलांग लगा दी थी। जिससे उनकी मौत हो गई।

    एसडीईआरएफ के प्लाटून कमांडर गणेश धुर्वे ने बताया कि उन्हें कल सुबह 10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि एक बच्चा कुएं में कूद गया। इसके बाद 1 बजे हमारी टीम यहां पहुंच गई। सबसे पहले तीन मोटर लगाकर कुआं खाली करने का प्रयास किया। जिसे खाली करने में 15 से 16 घंटे लग गए। अब भी चार से पांच फीट पानी बचा हुआ है। कुएं में काफी कचरा भी था। इससे युवक के शव को ढूंढने में काफी अड़चनें आ रही थी।

    देहात थाना प्रभारी जीएस राजपूत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सार्थक को उसकी मां ने किसी बात को लेकर डांटा था। इसी बात से उसने कुएं में छलांग लगा दी। घटना के बाद परिवार में गम का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि छात्र को किन परिस्थितियों ने इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर किया।

  • Jalandhar News: कब सुधरेंगी ट्रैफिक व्यवस्था, उड़ी नियमों की धज्जियां, भीड़ में फंसी एंबुलेंस

    Jalandhar News: कब सुधरेंगी ट्रैफिक व्यवस्था, उड़ी नियमों की धज्जियां, भीड़ में फंसी एंबुलेंस

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के नेतृत्व में शहर की 17 सड़कों को नो-टॉलरेंस रोड और वन-वे रोड घोषित किया हुआ है। इन नो टॉलरेंस सड़कों को जोन-1, जोन-2, जोन-3 और जोन-4 में बांटा जा चुका है। जिसमें श्री राम चौक से भगवान वाल्मीकि चौक की सड़क भी शामिल है। लेकिन इस सड़क पर रोजाना भारी जाम रहता है। वहीं रविवार की बात करें तो इस सड़क पर 5 मिनट के सफर को 15 से 20 मिनट का समय लग जाता है।

    ट्रैफिक नियमों की उल्लघंना करने पर पुलिस ऑनलाइन चालान काटने में व्यस्त है, लेकिन ट्रैफिक को सुंचारू ढंग से चलाने की ओर शायद पुलिस का ध्यान नहीं है। यहीं कारण है कि इस मेन चौक पर ऑटो के ना आने की पाबंदी के बावजूद ऑटो चालकों की मनमानी चल रही है। दूसरी भगवान वाल्मीकि चौक पर पुलिस कर्मियों के तैनात होने के बावजूद ट्रैफिक व्यवस्था के हालात खराब नजर आ रहे है।

    ऐसा ही मामला रविवार को संडे बाजार के दौरान देखने को मिला। दरअसल, संडे मार्केट में हो रहे कब्जों के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल है। इसी रोड पर सिविल अस्पताल है और इस रोड़ पर रविवार को भीड़ होने के कारण एंबुलेंस फंस गई। इसकी तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें ट्रैफिक व्यवस्था के हालातों को देखा जा सकता है। भारी भीड़ में एंबुलेंस चालक को निगम चौक से लेकर अस्पताल तक एक किमी जाने में 25 मिनट लग गए।

    हालांकि 2 दिन पहले ही रोड सेफ्टी कमेटी मीटिंग में इस रोड पर ग्रीन कॉरिडोर तैयार करने की बात हुई थी। इन आदेशों की पहले ही सप्ताह नियमों की धज्जियां उड़ती हुई दिखाई दी। इस दौरान लोगों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस केवल मार्च ही निकाल रही, लेकिन पार्किंग की जगह नहीं है, जिसके कारण इतना लंबा जाम लग रहा है।

  • Ambulance और बाइक की टक्कर में 2 मौसेरे भाइयों की मौत

    Ambulance और बाइक की टक्कर में 2 मौसेरे भाइयों की मौत

    राजस्थानः एम्बुलेंस और बाइक की टक्कर में 2 मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर एम्बुलेंस समेत फरार हो गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। सेवर थाने के SI करतार सिंह ने बताया कि रूपवास रोड बहादुर और मोहन की बाइक एम्बुलेंस से टकरा गई। बहादुर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मोहन सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

    परिजनों और चश्मदीदों के अनुसार एम्बुलेंस ने बाइक को तेज रफ्तार में सामने से जोरदार टक्कर मारी और चालक तुरंत वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना सेवर थाना पुलिस को दी।

    मुकेश कुमार निवासी चक्का जी बर्रपुरा ने बताया कि मेरे चचेरे भाई बहादुर (45) और मोहन सिंह (36) कल घर के राशन का सामान लेने के लिए भरतपुर आए थे। जब वह सामान लेकर घर जा रहे थे। तब रूपवास रोड पर पंजाबी के नगला के पास एक एम्बुलेंस ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद गांव के कुछ लोग उसी रास्ते से गुजर रहे थे। उन्होंने बहादुर और मोहन को सड़क पर घायल अवस्था में देखा और तुरंत उनके परिवारों को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

  • मामूली बात को लेकर दबंगों ने गुरुद्वारे साहिब के सेवादारों पर बरसाएं डंडे और लाठियां, देखें वीडियो

    मामूली बात को लेकर दबंगों ने गुरुद्वारे साहिब के सेवादारों पर बरसाएं डंडे और लाठियां, देखें वीडियो

    लखीमपुर खीरीः उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। जहां दबंगों ने गुरुद्वारा साहिब के सेवादारों की डंडे और लाठियों से जमकर पिटाई की। इस घटना में 2 सेवादारों को दबंगों ने घायल कर दिया। निघासन कोतवाली क्षेत्र के लुधौरी गांव में साइड मांगने पर कुछ दबंगों ने उनकी पगड़ी उतारकर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। यह घटना एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दबंगों द्वारा सड़क पर जमकर उत्पाद मचाया गया और सेवादारों की बेरहमी से पिटाई की गई। घटना को लेकर घायलों ने पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित सेवादारों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। गोविंदपुर फार्म निवासी मनप्रीत सिंह पुत्र सरवन सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने साथी गुरविंदर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह के साथ मोटरसाइकिल से संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के महंगापुर गांव से बिरजापुरवा में एक सिख रस्म के अनुसार श्री अखंड पाठ की पूजा करके घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान लुधौरी गांव में निसार अहमद डॉक्टर के घर के पास अजय, विजय (पुत्रगण रामखेलावन यादव), अंकित, अखिलेश (पुत्रगण नंद कुमार यादव), अनुज (पुत्र देवकी नंदन), शिवम (पुत्र राम आसरे कश्यप) और बिहारीपुरवा निवासी सोनू, शुभम (पुत्रगण लेखराम) ने अपने 8-10 अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उनकी मोटरसाइकिल जबरन रोक ली। आरोपियों ने मनप्रीत सिंह और गुरविंदर सिंह को जातिसूचक गालियां दीं और लोहे की रॉड, तार व लाठी-डंडों से पीटा। आरोपियों ने उनकी पगड़ी उतार दी और उनके बाल भी खींचे। पीड़ितों ने बताया कि इस घटना से उनके धर्म और सम्मान को ठेस पहुंची है और उन्हें गंभीर चोटें भी आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी दबंग और गुंडा किस्म के व्यक्ति हैं, जिन्होंने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। निघासन कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि पीड़ित सिख युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरी ओर सिख समाज के प्रतिनिधियों ने इस हमले की निंदा करते हुए गुरुद्वारा में एक आपातकालीन बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की हिंसा से न केवल व्यक्तिगत सम्मान बल्कि पूरे समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मिलकर शीघ्र न्याय और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने कहा है कि सीसीटीवी रिकॉर्डिंग, गवाहों के बयान और चिकित्सीय रिपोर्ट के आधार पर विस्तृत जांच की जाएगी। अभी तक कुछ आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात सामने आई हैं लेकिन अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।  
  • Jalandhar News: Bath Castle Palace में गोलीबारी का मामला, घर पहुंचा नीरू छाबड़ा का शव, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Bath Castle Palace में गोलीबारी का मामला, घर पहुंचा नीरू छाबड़ा का शव, देखें वीडियो

    जालंधरः बाठ कैसल पैलेस में शनिवार रात शादी समारोह में हुई गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई थी। जिनकी पहचान वासु चोपड़ा (35) और उसकी रिश्तेदार नीरू छाबड़ा (36) के रूप में हुई। नीरू छाबड़ा जालंधर के कोट-करार खां मोहल्ले की रहने वाली थीं। परिवार में पति, बेटा और एक बेटी है। जो विदेश में रहती है।

    पड़ोसी अशोक कुमार ने बताया कि 29 नवंबर को शाम साढ़े 7 बजे दुकान बंद कर संदीप अपने बेटे और पत्नी के साथ लुधियाना में अपने भांजे की शादी में गया था। वहां हादसा हो गया। उनकी बॉडी देर रात लुधियाना से पोस्टमॉर्टम के बाद जालंधर लाई गई है। जिनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। नीरू के पति संदीप की मोहल्ले में करियाने की दुकान है। नीरू हाऊस वाइफ थीं। बेटा रिशभ जो ग्रेजुएट करने के बाद प्राइवेट जॉब करता है। साथ अपने पिता के साथ दुकान भी संभालता है।

    अशोक ने बताया कि बेटी थोड़ी ​दिन पहले विदेश में पढ़ने के लिए गई है। उनको भी आज ही पता चला है।
    उनके रिश्तेदार ने बताया कि वह नीरू छाबड़ा के पास ही खड़ा था गोली उनकी छाती में लगी। उनको पता भी नहीं लगा उनके साथ क्या हुआ। गोली लगने के बाद नीरू ने कहा मेरी छाती में कुछ गर्म गर्म सा लग रहा है। इतना बोलते ही वह गिर गई और मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसी दिन उसका जन्म दिन था जिस दिन उनकी मौत हो गई।