Blog

  • पंजाब: सरकारी कॉलेज की दीवार पर लिखे मिले खालिस्तान के नारे, कांग्रेस को चेतावनी, देखें वीडियो

    पंजाब: सरकारी कॉलेज की दीवार पर लिखे मिले खालिस्तान के नारे, कांग्रेस को चेतावनी, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब का माहौल खराब करने के लिए शरारती अनसरों द्वारा खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे जा रहे है। वहीं आज श्री मुक्तसर साहिब स्थित सरकारी कॉलेज की दीवार पर खालिस्तान के नारे लिखे मिले हैं। जानकारी के मुताबिक, लिखा गया है कि इंदिरा को खालिस्तान जिंदाबाद ने हरा दिया और अब राहुल हारेंगे। सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर इसकी पुष्टि की है। पुलिस अधिकारी और कॉलेज प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर दीवारों पर लिखे नारे मिटा दिए। इस संबंध में पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।

    इससे पहले बठिंडा में गुरु नानक देव थर्मल प्लांट से सटी दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे हुए थे। सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसकी जिम्मेदारी ली। इसके साथ ही बठिंडा शहर में मंडल वन अधिकारी कार्यालय की बाहरी दीवार पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे मिले। ये नारे स्प्रे पेंट से लिखे गए थे।

    बता दें कि पंजाब का माहौल खराब करने के लिए शरारती तत्वों द्वारा दीवारों पर खालिस्तान के नारे लिखे जा रहे हैं। हाल ही में पंजाब के कई शहरों में खालिस्तान के पक्ष में नारे लिखे जाने की घटनाएं हुई थीं। आमतौर पर ये नारे किसी भी सरकारी या सार्वजनिक स्थान के पास लिखे जाते हैं, जबकि शरारती तत्वों द्वारा एक मंदिर की दीवार पर खालिस्तान समर्थक पोस्टर लगाने की घटना सामने आई है।

  • जालंधरः Flying Feathers Study Visa पर GST विभाग की दबिश

    जालंधरः Flying Feathers Study Visa पर GST विभाग की दबिश

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): महानगर के एजीआई बिल्डिंग की ग्राउंड फ्लोर में स्थित Flying Feathers Study Visa center पर जीएसटी विभाग ने दबिश दी है। जीसएटी विभाग द्वारा Flying Feathers Study Visa center पर सुबह 11 बजे से कार्रवाई की जा रही है। विभाग Flying Feathers Study Visa center के दस्तावेज खंगालने में जुटी हुई है। एक घंटे से अधिक समय हो गया है विभाग की ओर से मामले की जांच जारी है। हालांकि इस दौरान विभाग की ओर से मीडिया को कोई जानकारी नहीं दी जा रही।

  • पंजाबः घर से AK-56 राइफल और मैगजीन बरामद, वॉशिंग सेंटर का मालिक काबू

    पंजाबः घर से AK-56 राइफल और मैगजीन बरामद, वॉशिंग सेंटर का मालिक काबू

    डिसमिस किए गए इंस्पेक्टर का नाम आया सामने

    बटाला: जिले की पुलिस ने काबू किए चोर की निशानदेही पर घर से एके 56 असॉल्ट राइफल और मैगजीन बरामद की है। इस मामले की जांच आगे बढ़ी तो इसमें डिसमिस किए गए इंस्पेक्टर नारंग सिंह का नाम सामने आया है, जो इस समय होशियारपुर जेल में बंद है। मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले पुलिस ने पवन कुमार नाम के चोर को पकड़ा था। पुलिस चोरी के मामलों में उससे पूछताछ कर रही थी, तभी चोर ने उन्हें एक एके 56 के बारे में भी जानकारी दी।

    जिसे उसने बैंक कॉलोनी स्थित एक घर में छिपा रखा था। पुलिस ने जब चोर पवन से सख्ती से पूछा तो उसने चोरी की जगह एक कार वॉशिंग सेंटर का नाम लिया। पुलिस ने पवन कुमार की निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए कार वॉशिंग सेंटर के मालिक दीप राज को हिरासत में ले लिया। दीपराज ने पूरे रहस्य से पर्दा उठाया और डिसमिस किए जा चुके इंस्पेक्टर नारंग सिंह का नाम सामने आया।

    ​​​​​​​दीपराज ने पुलिस को जानकारी दी कि उसे यह हथियार पूर्व इंस्पेक्टर नारंग ने जेल जाने से पहले सौंपे थे। केंद्रीय जेल होशियारपुर में जाने से पहले इंस्पेक्टर नारंग ने उसे एके 56 संभाल कर रखने के लिए दी थी। पुलिस का कहना है कि एके 56 के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए अब डिसमिस इंस्पेक्टर नारंग को पूछताछ के लिए लाया जा सकता है।

  • जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़े ये ख़बर, क्रिसमस शोभायात्रा को लेकर पुलिस ने रूट किए डायवर्ट

    जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़े ये ख़बर, क्रिसमस शोभायात्रा को लेकर पुलिस ने रूट किए डायवर्ट

    जालंधर/वरुणः महानगर क्रिसमस को लेकर निकाली जा रही शोभायात्रा के चलते पुलिस ने रूट डायवर्ट किए है। ये रूट जालंधर से नकोदर या अन्य स्थानों की तरफ जाने वालों वाहनों के लिए होंगे। यह शोभायात्रा टीवी टावर के पास खांबड़ा में स्थित मुख्य चर्च “चर्च ऑफ शाइन एंड वडर्स” से शुरू होकर शहर के हर चौक से गुजरेगी।

    क्रिश्चियन भाईचारे द्वारा निकाली जा रही शोभायात्रा सुबह खांबड़ा स्थित मुख्य चर्च “चर्च ऑफ शाइन एंड वडर्स” से शुरू होगी और इसके बाद जीटी रोड से वडाला चौक, रविदास चौक, अड्डा भार्गव कैंप, नकोदर चौक (अंबेडकर चौक), लवली स्वीट्स वाले रोड से भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक), कंपनी बाग चौक (श्री राम चौक), लव-कुश चौक से वाया फगवाड़ा गेट मार्केट, भगत सिंह चौक पर पहुंचेगी। भगत सिंह चौक से खिंगरा गेट, अड्डा होशियारपुर, माई हीरां गेट और भगवान वाल्मीकि गेट से होते हुए पटेल चौक पर जाकर संपन्न होगी।

    ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि शोभायात्रा को लेकर सुबह 10 बजे से शहर के सभी रूट डायवर्ट कर दिए जाएंगे। नकोदर से जालंधर की तरफ आने वाले छोटे वाहनों के लिए रूट प्रतापपुरा से सिटी इंस्टीट्यूट और वहां से क्यूरो माल, समरा चौक वाला तय किया गया है। नकोदर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों के लिए नकोदर पुली से जंडियाला-जमशेर होते हुए मैकडोनल्ड से वाया रामामंडी-पीएपी वाला रूट तय किया गया है। इसी तरह जालंधर शहर से नकोदर जाने वालों को भी पीएपी-हवेली अंडरपास से वाया जमशेर-जंडियाला वाला रूट तय किया गया है।

  • पति को मारने के बाद साथ सोती रही पत्नी, बच्‍चों से कहा कि पापा को जगाना नहीं 

    पति को मारने के बाद साथ सोती रही पत्नी, बच्‍चों से कहा कि पापा को जगाना नहीं 

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पति की हत्या कर उसके साथ सोने वाली पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि पत्नी ने पति को पलंग की पट्टी से पीट पीट कर मौत के घाट उतारा था। बाद में पति के शव के साथ आराम से सो गई। सुबह उठ कर बच्चों को हिदायत दी कि पापा को जगाना नहीं और अपना ब्यूटी पार्लर में काम करने के लिए चली गई। 

    जानकारी के अनुसार, शाम को जब पत्नी घर लौटी तो बच्चों को खाना खिलाया और फिर उन्हें सुलाकर खुद जागती रही। मध्य रात्रि में जब मोहल्ले में सन्नाटा हुआ तो उसने पति के मृत शरीर को खींचा और गेट पर फेंक कर सुबह खुद ही हल्ला मचाया कि रात में शराब पीकर आए और गिर कर मर गए। शुरुआती जांच में पुलिस भी यही मानकर चल रही थी कि शराब ज़्यादा पीने से मौत हुई होगी। पुलिस उस वक्त चौंक गई, जब हत्या का कारण गला दबाना सामने आया। 

    दरअसल, अतुल शराब पीने का आदी था । उसकी पत्नी अन्नू ब्यूटी पार्लर चलाकर बच्चों का पालन पोषण करती थी। अतुल खुद भी कुछ कमाता नहीं था और अन्नू के पैसे भी शराब में उड़ाकर उसकी पिटाई भी करता था। इसी से तंग आकर अन्नू ने अपने पति मौत के घाट उतार दिया । विश्वजीत श्रीवास्तव-एडिशनल एसपी ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • खेलते-खेलते हुआ कुछ ऐसा कि 7 वर्षीय बच्चे ने गवाई जान

    खेलते-खेलते हुआ कुछ ऐसा कि 7 वर्षीय बच्चे ने गवाई जान

    नई दिल्ली: गुलाबगढ़ से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है जहां एक घर की छत से गिरकर 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान हो चुकी है, वह प्रीत नगर गली नंबर-1 निवासी छोटे लाल के 7 वर्षीय बेटे ऋतिक के रूप में हुई है। 

    जानकारी के मुताबिक वह मृतक बच्चे का पिता अपनी पत्नी और 4 बच्चों के साथ किराए के मकान में पहली मंजिल पर रहता है। सोमवार दोपहर उसकी पत्नी बच्चों के साथ छत पर बैठी थी और बच्चे वहीं खेल रहे थे। इस दौरान उसकी पत्नी किसी काम से नीचे उतरी और बच्चे छत पर ही खेल रहे थे। इसी दौरान उसका सबसे छोटा बेटा ऋतिक अचानक नीचे गिर गया। बच्चे को उठाकर डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • डिप्टी CM के काफिले की गाड़ियों की हुई टक्कर

    डिप्टी CM के काफिले की गाड़ियों की हुई टक्कर

    चंडीगढ़: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का काफिला हादसे का शिकार हो गया। हालांकि, इस दौरन उन्हें चोट नहीं आई, लेकिन काफिले में शामिल एक कमांडो घायल हो गया है। खबर है कि यह हादसा कोहरे की वजह से हुआ। हाल ही में हरियाणा के ही गृहमंत्री अनिल विज की कार भी हादसे का शिकार हो गई थी। उन्होंने ट्वीट के जरिए घटना की जानकारी दी थी।

    मंगलवार सुबह अग्रोहा के पास धंधूर गांव में चौटाला के काफिले में शामिल वाहन पुलिस जीप से टकरा गया। हादसे से समय डिप्टी सीएम हिसार से सिरसा जा रहे थे। बोलेरो कार और प्रदेश पुलिस की जीप की टक्कर में चौटाला के काफिले में शामिल एक कमांडो घायल हो गया है। घटना कम विजिबिलिटी के चलते अचानक ब्रेक लगाने की वजह से हुई।

    एक दिन पहले ही हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की केएमपी एक्सप्रेस-वे पर उनके सरकारी वाहन का ‘शॉक एब्जॉर्बर’ टूट गया था और वह भी इससे बाल-बाल बचे थे। घटना उस समय हुई थी जब विज पार्टी की एक बैठक में शामिल होने के लिए अंबाला कैंट से वह गुरुग्राम जा रहे थे। अंबाला कैंट से विधायक विज ने कहा था कि, “सौभाग्य से घटना के समय कार धीमी गति से चल रही थी।” विज ने इस हादसे की जानकारी ट्विटर ओर तस्वीर डालकर साझा की थी।

  • पंजाबः कार से टकराकर पलटी स्कूल वैन

    पंजाबः कार से टकराकर पलटी स्कूल वैन

    फरीदकोटः मानिवाला के नजदीक सादिक आदर्श स्कूल मिद्दुमान की स्कूल वैन के क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल वैन की कार के साथ भयानक टक्कर हुई है। हादसा इतना भयानक था कि इसमें कार से ट्ककर के बाद स्कूल वैन पलट गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि का नुकसान होने से बचाव रहा।

    बताया जा रहा है कि स्कूल वैन में करीब 25 बच्चे सवार थे। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं लेकिन सभी बच्चे ठीक हैं। कार चालक ने बताया कि वह थेह गुज्जर से फरीदकोट जा रहा था। इसी दौरान मानी सिंह वाला मोड़ पर हादसा हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों व कार सवार लोगों को वाहनों से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार करने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई हरविंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे।

  • जालंधर, लुधियाना समेत 17 जिलों में कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी

    जालंधर, लुधियाना समेत 17 जिलों में कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी

    जालंधर/वरुण: पंजाब के कई जिलों में कोहरे के कारण दृश्यता शून्य रही। ऐसे ही हालात आज सुबह साढ़े आठ बजे तक बने रहे। इसके बाद कुछ सुधार हुआ लेकिन फिर भी दृश्यता 50 मीटर ही रह गई। ऐसे में मौसम विभाग ने 20 दिसंबर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

    इसका मतलब है कि मौसम कभी भी गंभीर हो सकता है। मौसम विभाग ने पंजाब के माझा, दोआबा और पूर्वी मालवा के 17 जिलों के लिए मैंगलोर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में खासकर सुबह और रात में घने कोहरे के साथ शीत लहर चलेगी।
    वहीं, सोमवार को पंजाब का बठिंडा 2.6 डिग्री तापमान सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार घने कोहरे का प्रकोप फिलहाल कम नहीं होगा। विभाग ने मंगलवार के लिए पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मनसा, संगरूर, मलेरकोटला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
    विभाग की चेतावनी के अनुसार इन जिलों में मंगलवार सुबह और रात को घना कोहरा और शीत लहर चलेगी। दृश्यता शून्य तक जा सकती है। वहीं, अमृतसर का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, लुधियाना का 4.2, पटजियाला का 6.5, जालंधर का 6.8 डिग्री रहा। चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक, रेड अलर्ट जिलों में लोगों को सुबह और रात के समय घने कोहरे में धीरे-धीरे गाड़ी चलानी चाहिए, क्योंकि कोहरा अभी कुछ दिन और रह सकता है।
    हवा में नमी महज 67 फीसदी है। ओस 100 प्रतिशत तक पहुंचने तक सीमित रहेगी। इससे शुष्क ठंड का असर भी बना रहेगा। ऐसा पहली बार हुआ है कि दिसंबर के 19 दिन सूखी ठंड में गुजरे हैं।

  • पंजाबी गायक Jazzy B का सोशल अकाउंट हुआ बैन

    पंजाबी गायक Jazzy B का सोशल अकाउंट हुआ बैन

    चंडीगढ़: पंजाबी गायक जैजी बी क्या सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर बैन कर दिया गया। बताया जा रहा है कि जैजी बी के ट्विटर अकाऊंट पर भारत में पाबंदी लगा दी गई है। फिलहाल उनके टिवटर अकाऊंट बंद होने के पीछे कुछ लीगल कारण बताए जा रहे हैं, जिसके चलते भारत में उनका टिवटर अकाऊंट बन्द कर दिया गया है। गौरतलब है कि किसान आंदोलन दौरान भी जैजी बी का टिवटर अकाऊंट भारत में बंद कर दिया गया था। अब एक बार फिर उनका टिवटर अकाऊंट भारत में बंद कर दिया गया है।