Blog

  • जालंधरः मॉडल टाउन के गुरुद्वारा में बेअदबी, देखें वीडियो

    जालंधरः मॉडल टाउन के गुरुद्वारा में बेअदबी, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में बेअदबी का मामला सामने आया है। दरअसल, आज गुरुद्वारा साहब में चल रही रिनोवेशन के काम के दौरान जो भी मजदूर लगे हुए थे। इस दौरान जहां पर लेबर काम कर रही थी वहां पर श्री गुटका साहिब और अन्य धार्मिक पोस्टर भी जमीन पर पड़े हुए पाए गए।

    जिसकी सूचना मिलते ही सिख जत्थेबंदी मौके पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो उस दौरान जमीन पर श्री गुटका साहिब और धार्मिक पोस्टर गिरे पड़े थे, जिन्हें उन्होंने आदर सम्मान के साथ वहां से उठाया। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी जगमोहन, एडीसीपी जगजीत सिंह सरोया और एसीपी मॉडल टाउन रणधीर कुमार सहित थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस मौके पर पहुंची। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के साथ इस मामले को लेकर बातचीत अभी चल रही है।

    मामले की जानकारी देते हुए वारिस पंजाब दे की जत्थेबंदी के सदस्य ओंकार सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों द्वारा इस मामले को लेकर माफी मांग ली गई है। उन्होंने कहा है कि आगे से ऐसी गलती कभी नहीं होगी। जिसके चलते उनको इस बार माफ कर दिया गया है। वहीं एडीसीपी कंवरप्रीत सिंह ने बताया कि आज वारिस पंजाब दे की जत्थेबंदी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन में पहुंची थी। जहां पर उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी हुई देखी। जिसकी सूचना मिलते ही वह अपनी पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रबंधक कमेटी और मजदूरों को चेतावनी देकर छोड़ दिया है और कहा कि आगे से ऐसी गलती ना की जाए।

  • पंजाबः चाइना डोर में युवती की कटी गले की नसे, जिंदगी और मौत की लड़ रही जंग

    पंजाबः चाइना डोर में युवती की कटी गले की नसे, जिंदगी और मौत की लड़ रही जंग

    दोराहाः जानलेवा चाइना डोर का कोहराम एक बार लगातार पंजाब में देखने को मिल रहा है। इस घातक डोर से कई लोगों के घायल होने के मामले सामने आए है। वहीं अब दोराहा की युवती चाइना डोर की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गई है। चाइना डोर से युवती की गले की नसे कट गई। लड़की को सतगुरु प्रताप सिंह अस्पताल अपोलो लुधियाना में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। परिवार के पास युवती के महंगे इलाज के लिए पास पैसे नहीं हैं। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    जानकारी के अनुसार घायल छात्रा शुभनीत कौर पढ़ाई के साथ-साथ मैकडॉनल्ड्स में काम कर अपना गुजारा करती थी। जब वह काम से घर लौट रही थी तो रास्ते में उसके गले में चाइना डोर फंस गई, जिसके बाद उसकी नसे कट गई। बच्ची जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। इस घटना के बाद पीड़ित लड़की के परिजनों ने प्रशासन से चाइना डोर बेचने और इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, लड़की की मां का कहना है कि परिवार के पास उसके इलाज के लिए पैसे नहीं हैं और उसने मदद की गुहार लगाई है। इस मामले में दोराहा पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः पुलिस और गैंगस्टर के बीच हुई मुठभेड़, एक पुलिस कर्मी घायल

    पंजाबः पुलिस और गैंगस्टर के बीच हुई मुठभेड़, एक पुलिस कर्मी घायल

    अमृतसर: पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टरों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान पुलिस की गैंगस्टरों के साथ कई बार मुठभेड़ भी हो चुकी है। वहीं देर रात जंडियाला-ब्यास के पास पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ का एक बार फिर से मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक गैंगस्टरों और पुलिस के बीच हुई फायरिंग के दौरान एक पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने एक गैंगस्टर को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

  • Influencers के लिए नए नियम लागू, नहीं तो भरना पढ़ सकता है ₹50 लाख रुपये तक जुर्माना

    Influencers के लिए नए नियम लागू, नहीं तो भरना पढ़ सकता है ₹50 लाख रुपये तक जुर्माना

    नई दिल्ली: सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने इन्फ्लुएंसर्स के लिए नए नियम लागू किया है। अगर इस निमय का उल्लंघन किया जाता है, तो 50 हजार रुपये तक की रकम भरनी पड़ सकती है, साथ ही 6 महीने के लिए किसी भी ब्रांड का प्रचार करने से रोका जा सकता है। यह नया नियम शुक्रवार को ही लागू कर दिया गया। CCPA की प्रमुख निधि खरे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जब एक विज्ञापनदाता और एक सेलिब्रिटी या इन्फ्लुएंस करने वाले के बीच कोई डील होती है, तो उस डील को डिस्क्लोज करने की आवश्यकता होगी। सीसीपीए की ओर से ग्राहकों की सुरक्षा और पादर्शि​ता लाने के लिए ये नियम लाया गया है। अनुमान है कि 2025 तक विज्ञापन का मार्केट 2,800 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।

    किन लोगों पर लागू होंगे ये नियम 

    सीसीपीए ने अपने दिशानिर्देश में कहा कि उन सभी व्यक्तियों पर ये नियम लागू होंगे, जो लोगों को अपने काम या विज्ञापन से प्रभावित करते हैं। तस्वीर में सभी जानकारियां स्पष्ट तौर पर बताना अनिवार्य है। वहीं ​वीडियो के मामले में कोई भी जानकारी आप छिपा नहीं सकते हैं। विवरण के अलावा वीडियों में भी ब्रांड की पूरी जानकारी होनी चाहिए।

    हो सकती है कानूनी कार्रवाई  

    उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि नए दिशानिर्देश पर्सनल केयर और कपड़ों के सेगमेंट पर सबसे अधिक प्रभाव डालेंगे क्योंकि वे सबसे बड़ी कैटेगरी हैं, जो उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का चयन करती हैं। रोहित कुमार सिंह ने कहा कि अगर गैर-अनुपालन होता है, तो नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करने के लिए ग्राहकों को अधिकारियों से संपर्क करने के लिए कानून के तहत प्रावधान हैं।

    भ्रामक चीजों को डिस्क्लोज करना जरूरी 

    सीसीपीए ने अपने दिशानिर्देश में कहा कि किसी भी ब्रांड का प्रचार करने के साथ ही उसके भ्रामक चीजों का उजागर करना भी जरूरी है। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो उस ब्रांड पर जुर्माना के साथ ही कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

  • ICCW ने 56 बच्चों वीरता पुरस्कार देने का किया ऐलान, पंजाब के 3 बच्चे शामिल

    ICCW ने 56 बच्चों वीरता पुरस्कार देने का किया ऐलान, पंजाब के 3 बच्चे शामिल

    जालंधर की कुसुम कुमारी श्रवण पुरस्कार के लिए चुनी गई

    चंडीगढ़ः भारतीय बाल कल्याण परिषद (आईसीसीडब्ल्यू) ने 56 बच्चों को वीरता पुरस्कार देने की घोषणा की। जिनमें पंजाब के तीन बच्चे भी शामिल हैं। तीनों ने मुश्किल वक्त में न सिर्फ अपनी बहादुरी दिखाई बल्कि अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों की जान बचाई। कोरोना की वजह से इस बार एक साथ तीन वर्षों के विजेता बच्चों को पुरस्कार दिए जाएंगे। परिषद के मुताबिक साल 2020 के लिए 22, 2021 के लिए 16 और 2022 के लिए 18 बच्चों का चयन किया गया। इन सभी बच्चों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार दिया जाएगा। एकलव्य अवॉर्ड के लिए चुनी गई लौंगोवाल के गांव अमर सिंह पिंडी की अमनदीप कौर ने तीन साल पहले 2020 में अपनी जान पर खेलते हुए जलती स्कूल वैन से चार छात्रों को सुरक्षित निकालकर उनकी जान बचाई थी। अमनदीप उस समय नौंवी कक्षा में पढ़ रह थी।

    हादसे के वक्त वह भी वैन पर सवार थी। स्कूल से वैन निकली थी तभी उसमें आग लग गई। चालक ने वैन रोकी और उतरकर चेक करने लगा। इतने में आग फैल गई। अमनदीप ने देखा कि वैन के दरवाजे लॉक हैं। उसने एक औजार से वैन का शीशा तोड़ा और बाहर निकल गई। इसके बाद उसने चार बच्चों को वैन से निकाला, हालांकि चार बच्चे जिंदा जल गए थे। हादसे के बाद अमनदीप कौर ने बताया कि उसने कुछ नहीं सोचा, जो दिमाग में आया उसने वह किया। उसका सपना पुलिस अफसर बनकर देश की सेवा करना है। साल 2022 में अमरनाथ में आए भूस्खलन के दौरान पंजाब के आजम कपूर ने कई लोगों के जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने इसके बारे में लोगों को जागरूक किया था, जिसके बाद कई लोग अपना जीवन बचा पाए थे। इसके चलते उन्हें पुरस्कार के लिए चुना गया है।

    जालंधर की कुसुम कुमारी को श्रवण पुरस्कार के लिए चुना गया। 15 वर्षीय कुसुम ट्यूशन पढ़कर घर आ रही थी तभी अचानक दो बाइक सवार उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। डरने के बजाय कुसुम ने स्नैचरों का पीछा कर लोगों की मदद से स्नैचरों को दबोच लिया। इस दौरान उसे चोट भी आई, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। कुसुम ताइक्वांडो की खिलाड़ी है। स्नैचरों को पकड़ने में उसने ताइक्वांडो के दांव-पेंच का भी भरपूर इस्तेमाल किया था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। कुसुम की बहादुरी को काफी सराहा गया था। जालंधर के तत्कालीन डीसी घनश्याम थोरी ने कुसुम की बहादुरी को खूब सराहा और 51 हजार का कैश अवार्ड दिया था। 

  • पंजाबः होजरी की दुकान में लगी भीषण आग

    पंजाबः होजरी की दुकान में लगी भीषण आग

    लुधियाना: शहर के किशनगढ़ मंडी रोड के समीप पिंडी गली से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग लगने से वहां पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। वहीं सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने का काम जारी है। जिस जगह आग लगी है वहां फायर ब्रिगेड का गाड़ियों को जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

    लोगों ने भी आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बढ़ती देख फायर कर्मचारियों ने साथ की इमारतों से छत पर कूद कर हथौड़े से दीवार तोड़ी। दीवार तोड़ फायर कर्मचारी हौजरी की दुकान के अंदर दाखिल हुए। दुकान का नाम अभिनंद अपरेल है। नीचे की इमारत में कंबल व कपड़े रखे थे जो काफी राख हो गए हैं। वहीं जो तीसरी मंजिल है वहां प्लास्टिक का सामान जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार दुकान का लाखों का सामान जल कर राख हो गया है। दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी चेला राम ने बताया कि जब वह सुबह दुकान खोलने आया तो उसने देखा कि आग लगी हुई थी। धुंआ निकलता देख तुरंत चेलाराम ने शोर मचाया। लोगों ने शोर मचता देख मदद करनी शुरू की और फायर कर्मचारियों को सूचना दी।

  • जालंधरः इन जगहों पर पुलिस ने की नाकेबंदी, जायजा लेने पहुंचे पुलिस कमिशनर S Boopathi, देखें वीडियो

    जालंधरः इन जगहों पर पुलिस ने की नाकेबंदी, जायजा लेने पहुंचे पुलिस कमिशनर S Boopathi, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः गणतंत्रता दिवस के नजदीक आने से पहले जालंधर कमिश्नरेट पुलिस मुस्तैद हो चुकी है ताकि कोई भी अप्रिय घटना ना घटित हो सके इसलिए जगह-जगह पर नाकेबंदी की हुई है। जिसका जायजा लेने के लिए जालंधर पुलिस कमिश्नर डॉ एस भूपति पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 23 जगहों पर नाकेबंदी की गई। सभी पुलिस अधिकारियों को हिदायतें दे रहे हैं कि ड्यूटी के दौरान कोई कोई भी सुरक्षा व्यवस्था में कमी नहीं आनी चाहिए।

    इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन पर खुद जाकर व्यवस्था का जायजा लेकर चैकिंग की। इसके बाद वह दमोरिया पुल पहुंचे जहां उन्होंने सुरक्षा लिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील की है कि अगर आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या कुछ संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो अपने नजदीक पुलिस थाने में अधिकारियों को सूचित करें, जिससे अप्रिय घटना को रोका जा सके। 

  • टीम इंडिया को बड़ा झटकाः न्यूजीलैंड के खिलाफ ‘करो या मरो’ मुक़ाबले से पहले स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

    टीम इंडिया को बड़ा झटकाः न्यूजीलैंड के खिलाफ ‘करो या मरो’ मुक़ाबले से पहले स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

    नई दिल्लीः ओडिशा में चल रहे हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के ग्रुप स्टेज मुक़ाबले खत्म हो गए हैं और अब नॉकआउट मुक़ाबले शुरू होने वाले हैं। भारत जल्द न्यूजीलैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए क्रॉसओवर मैच खेलेगा। इससे पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख मिडफील्डर हार्दिक सिंह चोट के चलते वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। हार्दिक सिंह पूल डी में भारत के पहले दो मैचों में मिडफील्ड में लाइववायर थे और 15 जनवरी को इंग्लैंड के साथ संघर्ष के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट का सामना करना पड़ा था।

    यह चोट काफी गंभीर थी जिसके चकते उन्हें वेल्स के खिलाफ मैच में आराम दिया गया था। लेकिन आकलन के बाद, हार्दिक को अब टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है। यह पुष्टि हॉकी इंडिया ने शनिवार को की है। हॉकी इंडिया ने यह भी बताया कि हार्दिक की जगह वैकल्पिक खिलाड़ी राज कुमार पाल लेंगे। मुख्य कोच ग्राहम रीड ने टीम प्रबंधन के फैसले के बारे में बात करते हुए कहा, ‘रविवार के मैच बनाम न्यूजीलैंड और उसके बाद के विश्व कप मैचों के लिए हार्दिक सिंह को भारतीय टीम में शामिल करने का मुश्किल फैसला हमें रातोंरात लेना पड़ा।’

    हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपने पूल-डी में दूसरे पायदान पर रही थी। टॉप पॉजिशन हासिल नहीं कर पाने के कारण उसे डायरेक्ट क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं मिल सकी। ऐसे में अब उसके पास क्रॉसओवर मुकाबले के जरिए अंतिम-आठ में पहुंचने का मौका होगा। भारतीय टीम 22 जनवरी को शाम 7 बजे पूल-सी में तीसरे पायदान पर रही न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रॉसओवर मुकाबला खेलेगी। यह मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेला जाएगा।

  • जालंधरः निगम की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानों को किया सील

    जालंधरः निगम की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानों को किया सील

    जालंधर/वरुणः नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम लगातार अवैध इमारतों पर कार्रवाई कर रही है। वहीं आज सुबह निगम की टीम ने वडाला चौक के समीप शिव मंदिर के साथ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान एटीपी पूजा मान ने कार्रवाई करते हुए 9 दुकानों को सील कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए पूजा मान ने बताया कि उक्त दुकानों के मालिक को पहले नोटिस भेजा जा चुका है। जिसके बाद आज निगम कमिशनर अभिजीत कपिलश के आदेशों पर उन्होंने यह कार्रवाई की है।

  • जालंधरः बस अड्डे के पास अवैध खोखों पर निगम ने चलाई डिच, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधरः बस अड्डे के पास अवैध खोखों पर निगम ने चलाई डिच, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्ष: शहर में अब नगर निगम ने अवैध रूप से कब्जा करते बैठे लोगों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम की टीम ने बस अड्डे के पास अवैध रूप से बने खोखों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें तोड़ डाला।खोखों में जो सामान पड़ा था उसे भी जब्त कर लिया है। निगम की टीम जब अवैध खोखों को हटा रही थी तो वहां पर कुछ लोगों ने निगम के अधिकारियों के साथ बहस भी की और जमकर हंगामा भी किया। बस अड्डे पर अवैध खोखों को हटाने की कार्रवाई नगर निगम की तह बाजारी विभाग की टीम ने की।

    मौके पर नगर निगम से लाव लश्कर लेकर सुपरिटेंडेंट मनदीप सिंह पहुंचे हुए थे। निगम की कार्रवाई के दौरान कुछ हंगामा कर रहे लोग मनदीप सिंह के पास जा पहुंचे और उनसे खोखे गिराए जाने से पहले नोटिस दिए जाने की मांग करने लगे। यहां तक कहने लगे कि वह उन्हें खोखे गिराने के बारे में कमिश्नर की तरफ से जारी आदेश दिखाएं।जब लोग बस अड्डे के पास खोखे गिराए जाने का विरोध कर रहे थे और बार-बार नोटिस की बात कर रहे थे तो तह बाजारी विभाग के सुपरिटेंडेंट मनदीप सिंह कहा कि अवैध कब्जों पर नगर निगम नोटिस जारी नहीं करता है।

    उन पर सीधे कार्रवाई होती है। नोटिस निगम उसी सूरत में जारी करता है, जहां पर जमीन व्यक्ति की अपनी हो, लेकिन उस पर निर्माण गलत तरीके से किया जा रहा हो। जो चीज है ही पूरी तरह से अवैध उस पर कैसा नोटिस।रोडवेज की वर्कशॉप के मुख्य गेट के साथ बने खोखों में ट्रांसपोर्टरों के दफ्तर, ढाबे, टायर पंक्चर, सब्जी और बीड़ी सिगरेट बेचने की दुकानें चलती थीं। लोग यहां पर कई सालों से खोखे बनाकर अपना धंधा चलाए हुए थे। अवैध खोखों को लेकर पीआरटीसी के जीएम ने नगर निगम में शिकायत की थी कि ट्रांसपोर्टर बस अड्डे के पास खोखों में अवैध रूप से दफ्तर खोल कर अवैध रूप से सवारियां भरते हैं। जिससे सरकारी खजाने को चूना चल रहा है। जीएम की शिकायत पर नगर निगम की तह बाजारी विभाग की टीम ने कार्रवाई की।