Blog

  • दिन-रात खुली रहेंगी दुकानें, सरकार के प्रस्ताव को LG ने दी मंजूरी

    नई दिल्ली :  दिल्ली में रात के समय में व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ही लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मुहैया करावने के उद्देश्य से उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने 83 और प्रतिष्ठानों को 24 घंटे खोलने की मंजूरी दे दी है। अक्टूबर 2022 के बाद यह चौथा प्रस्ताव है, जिसे उपराज्यपाल ने मंजूरी दी है। उपराज्यपाल ने अक्टूबर 2022 में सुरक्षा और श्रमिक हितों को ध्यान में रखते हुए श्रम मंत्रालय के प्रस्ताव पर कुछ शर्तों के साथ दिल्ली दुकान और प्रतिष्ठान अधिनियम 1954 की धारा 14, 15 और 16 के तहत 314 प्रतिष्ठानों को छूट दी थी. इसके बाद इस साल अप्रैल में 55 और जून में 155 प्रतिष्ठानों को छूट दी गई थी अब ऐसे प्रतिष्ठानों की संख्या बढ़कर 607 हो गई है. इससे दिल्ली में रात के समय मेंआर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा

    उपराज्यपाल ने जिन 83 दुकानों और प्रतिष्ठानों को मंजूरी दी है, उनमें आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड, ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन ट्रांसपोर्टेशन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया लिमिटेड, नाइका फैशन प्राइवेट लिमिटेड, एफएसएन ब्रांड्स मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड और विकानेरवाला इंटरनेशनल आदि शामिल हैं इन दुकानों और प्रतिष्ठानों को मंजूरी देने के लिए उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री और श्रम विभाग की सराहना की इस दौरान उपराज्यपाल ने विभाग को पिछले एक साल के दौरान खारिज किए गए आवेदनों के निस्तारण नहीं किए जाने के कारण और दोबारा आवेदन करने के परिणाम का 15 दिनों के भीतर जानकारी देने के निर्देश भी दिए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के अलावा निवेशक अनुकूल माहौल बनाने और दिल्ली के आर्थिक विकास के हित में भी होगा उन्होंने कहा कि एक साल पहले उन्होंने आवेदनों के निपटान में अत्यधिक और बेवजह देरी का मुद्दा उठाया था, तब से अब तक विभाग ने एक लंबा सकारात्मक सफर तय किया है

  • आज का राशिफल, 3 दिसंबर 2023

    आज का राशिफल, 3 दिसंबर 2023

    आज का राशिफल 3 दिसंबर दिन रविवार को चंद्रमा का संचार कर्क उपरांत सिंह राशि में होने वाला है। साथ ही आज ऐन्द्र योग, आश्लेषा नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है। ग्रहों-नक्षत्रों के प्रभाव से वृषभ राशि वाले रविवार की छुट्टी की वजह से आलस्य के मूड में रहेंगे और तुला राशि वालों को अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। वहीं धनु राशि वाले अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आइए जानते हैं रविवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा।

    मेष राशि : आज ससुराल पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, से आपको आर्थिक लाभ होगा। रविवार की छुट्टी की वजह से सभी सदस्य एक जुट रहेंगे और घर में हंसी मजाक का माहौल बना रहेगा। बढ़ते घरेलू खर्चों की वजह से कुछ तनाव महसूस करेंगे और पिता की मदद से उसे कम करने का प्रयास भी करेंगे। व्यवसाय में किसी साझेदार के साथ पैसों का लेन-देन करते हैं, तो यह आज आपके लिए हानिकारक हो सकता है। शाम का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

    वृषभ राशि : आज परिवार के किसी सदस्य की स्वास्थ्य समस्या के कारण चिंतित रहेंगे। रविवार की छुट्टी की वजह से आलस्य के मूड में रहेंगे। साथ ही किसी पुराने दोस्त से मुलाकात भी हो सकती है, जिससे आप लंबे समय से मिलना चाह रहे थे। आज का दिन उन लोगों के लिए अच्छा रहेगा जो रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे हैं क्योंकि उन्हें आज कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। व्यापारियों के लिए आज लाभ के शुभ संयोग बन रहे हैं। सायंकाल का समय माता पिता के सेवा में व्यतीत करेंगे।

    मिथुन राशि : आज एकाग्र होकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें, तभी वे किसी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात आज फाइनल हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह की तारीख आज तय कर सकते हैं। व्यापारी आज पूरे दिन व्यापारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे और व्यापार विस्तार की योजना भी बनाएंगे। माता पिता के साथ किसी तीर्थस्थल पर जाने की योजना बनाएंगे। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत होगा।

    कर्क राशि: आज वह धन मिल सकता है, जो आपको अपने व्यवसाय के कुछ पुराने सौदे फाइनल होने के कारण नहीं मिला था, जिससे आपके धन में भी वृद्धि होगी और आपके मन में उत्साह बढ़ेगा। माता-पिता के लिए कोई उपहार लेंगे, जिससे वे प्रसन्न भी होंगे। नौकरी पेशा जात आज रविवार की छुट्टी का आनंद लेंगे और अगले दिन की योजना भी बनाएंगे। परीक्षा में विद्यार्थियों द्वारा किए गए प्रयास सार्थक होंगे। अगर आज आप अपने किसी काम से छोटी दूरी की यात्रा पर जाते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

    सिंह राशि : आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपके अच्छा फायदा भी हो सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज नौकरी में सावधानी से काम करना होगा, तभी वे अपने वरिष्ठों की नजरों में ऊपर उठ पाएंगे, अन्यथा वरिष्ठों के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में विवाह योग्य किसी सदस्य के लिए कोई अच्छा अवसर आ सकता है, जिसे परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मंजूरी भी मिल सकती है। साझेदारी में कोई बिजनस करने की योजना बना रहे हैं तो कुछ समय रुक जाएं, क्योंकि यह साझेदारी आपके लिए हानिकारक हो सकती है।

    कन्या राशि : आज व्यवसाय की दिशा में जो भी कार्य करने का प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं, इसलिए इनसे बचने के लिए खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। आज परिवार में कुछ आयोजनों की योजना बन सकती है, जिसके बारे में वरिष्ठ सदस्यों से चर्चा भी करेंगे। यदि आप आज जमीन संबंधी कोई निवेश करते हैं तो यह भविष्य में आपके लिए कोई अच्छी खबर ला सकता है। शाम के समय परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं।

    तुला राशि – आज माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। साझेदारी में बनाई गई कुछ योजनाएं आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएंगी। राजनीति की दिशा में काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा, उनके द्वारा किए गए प्रयासों में आज गति आएगी। सरकार द्वारा सम्मानित होने जैसी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, लेकिन आज आपको भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना होगा। सायंकाल के समय किसी मांगलिक समारोह में जाएंगे।

    वृश्चिक राशि : आज किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो सामान का ध्यान रखें क्योंकि खोने या चोरी होने की आशंका है। बढ़ते हुए कुछ खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को संभाल पाएंगे। जो लोग विदेश से व्यापार कर रहे हैं, उनके लिए आज कोई अच्छी खबर आएगी, जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में आज कम ही लग पाएगा। सायंकाल का समय किसी शादी विवाह में जाने का मौका मिलेगा।

    धनु राशि : आज रविवार की छुट्टी की वजह से घर के कार्यों को पूरा करेंगे। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलता नजर आ रहा है। यदि आपने पहले किसी को कुछ पैसा उधार दिया था तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। परिवार में कोई कलह उत्पन्न होती है तो आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको घर या व्यवसाय में सम्मान दिलाएगी, लेकिन आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी। शाम का समय दोस्तों के साथ किसी छोटी सी पार्टी में बिताएंगे।

    मकर राशि – वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। अगर कोई नया बिजनस शुरू करने के बारे में सोचा है तो अभी इसके लिए सबसे अच्छा समय नहीं है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह से जुड़ी बात आगे बढ़ सकती है। विद्यार्थी आज भविष्य की रणनीति बनाने में व्यस्त रहेंगे, जिसके लिए वे अपने सीनियर्स से मदद भी मांग सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन होने की आशंका बन रही है, जिससे कुछ समय के लिए बोलचाल भी बंद रहेगी। सायंकाल के समय अपने माता-पिता की सेवा में व्यस्त रहेंगे।

    कुंभ राशि: आज किसी दोस्त के लिए धन का इंतजमा करना पड़ सकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए आज कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। परिवार में वाद विवाद होने की आशंका बन रही है इसलिए अपने क्रोध पर नियंत्रण खें अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा और आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। व्यापार में आज आपको दबाव में आकर कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। शाम का समय परिवार के सदस्यों के साथ कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने में बिताएंगे।

    मीन राशि : आज लंबे समय से लंबित कार्यों के पूरा न होने से चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप अपने भाइयों से मदद भी मांग सकते हैं। अत्यधिक भागदौड़ के कारण आप सिरदर्द या बुखार से पीड़ित रह सकते हैं और थकान आदि का अनुभव भी होगा। रविवार की छुट्टी की वजह से पूरा परिवार एकजुट रहेगा, जिससे घर में शोर शराबा का माहौल भी रहेगा। व्यापारी आज लाभ प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। शाम के समय किसी दोस्त के समारोह में जाने का मौका मिलेगा।

  • शिक्षा में गुणात्मक सुधार तथा ढांचागत विकास के लिए प्रदेश सरकार उठा रही सार्थक कदम- उपमुख्यमंत्री

    ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार तथा ढांचागत विकास के लिए अनेक सार्थक कदम उठा रही है तथा गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा में समान अवसर प्रदान करने के लिए हर संभव मदद मुहैया करवा रही है। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जिला ऊना के रक्कड़ में मांउट कार्मल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में उपस्थित विद्यार्थियों, अभिवावकों तथा अध्यापकों को संबोधित करते हुए दी।

    उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि गुणात्मक शिक्षा में माउंट कार्मल स्कूल का विशेष स्थान है तथा यहां से पढ़े हुए विद्यार्थी देश-विदेश में विद्यालय के साथ-साथ जिला ऊना का नाम भी रोशन कर रहे हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि स्थाई सफलता व्यक्ति को केवल निरंतर परिश्रम व प्रयासो से ही हासिल हो सकती है इसलिए विधार्थियों को अपने जीवन में परिश्रम के साथ निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए तभी मनवांछित लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे जीवन में कभी भी नशा न करने का संकल्प लें तथा इसके बारे में अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन द्वारा नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं तथा जन सहयोग द्वारा इसके शत-प्रतिशत लक्ष्यों को हासिल किया जाएगा।


    उन्होंने कहा प्रदेश सरकार के प्रयासों से इस क्षेत्र को शिक्षा हब के रूप में विकसित किया जा रहा है तथा इस क्षेत्र में शैक्षणिक सुविधाओं में निरंतर इजाफा किया जा रहा है ताकि विकास के अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी जिला ऊना को विशेष पहचान प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि करीब दो दशक पूर्व विकास की दृष्टि से पिछड़ा कहे जाने वाला जिला ऊना का हरोली विधानसभा क्षेत्र आज विकास के मामले में न केवल हिमाचल प्रदेश में बल्कि देश के अग्रणी विधानसभा क्षेत्रों में शुमार है जिसका श्रेय इस क्षेत्र की जनता को भी जाता है जिनके निरंतर समर्थन व सहयोग से उन्हें लगातार पांचवीं बार हरोली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि एक ओर जहां दो दशक पूर्व हरोली विधानसभा क्षेत्र में केवल चार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थे वहीं आज हरोली विधानसभा क्षेत्र में 33 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, एक केंद्रीय विद्यालय तथा तीन महाविद्यालय क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव सलोह में 150 करोड रुपए की लागत से स्थापित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) की बदौलत इस क्षेत्र को देश व दुनिया में विशेष पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि सहकारिता कि क्षेत्र में स्थापित ही हिमकैप्स लॉ एंड नर्सिंग कॉलेज बढेड़ा का भी जिला ऊना के साथ साथ प्रदेश भर में विशेष स्थान है जहां से कानून तथा नर्सिंग की पढ़ाई करने बाले बच्चे देश व दुनिया में इस क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में एक ओर जहां पिछली पीढ़ी के अधिकतर लोग अशिक्षित या बहुत ही कम शिक्षित थे, वहीं वर्तमान में इस क्षेत्र के युवक युवतियां डॉक्टर, इंजीनियर, न्यायाधीश, वकील तथा नर्सिंग ऑफिसर बनकर इस क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। समारोह में उपमुख्यमंत्री ने विधालय के शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विधार्थियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने विद्यालय में नवगठित माउंट कार्मल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्लब का रिबन काटकर विधिवत्त शुभारंभ भी किया। उन्होंने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के आयोजन के लिए स्कूल प्रशासन को बधाई दी तथा स्कूल की निरंतर उन्नति व बेहतरी के लिए शुभकामनाएं दी।


    इससे पूर्व मांउट कार्मल विधालय परिसर में पहुंचने पर विधालय प्रशासन, विधार्थियों तथा अध्यापकों द्वारा उपमुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। समारोह में स्थानीय विधालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक रंग रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों व छात्रों की ओर से 3 लाख 20 हजार 810 रुपए का चेक उप मुख्यमंत्री को भेंट किया गया।
    समारोह में माउंट कार्मल स्कूल के महाप्रबंधक फादर जेम्स मनमपुरम, प्रधानाचार्य फादर अब्राहम, डायरेक्टर फादर सेबेस्टियन, वाइस प्रिंसिपल सिस्टर एलसी, हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर, कांग्रेस पार्टी के लीगल सेल के अध्यक्ष वीरेंद्र मनकोटिया, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विवेक शर्मा, एसपी मनीष डडवाल बाबा अमरजोत सिंह बेदी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

  • टिप्पर पलटने से 22 वर्षीय ड्राइवर की मौत

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल अम्व के अंतर्गत आते गांव स्तोथर में टिप्पर पलटने से उस के चालक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जिस की नौकरी का पहला दिन ही था पहला ही दिन उसके लिए काल बनकर आया। कि उसकी मौत हो गई। टिप्पर चालक की पहचान बलराम उर्फ मिंटू (22), पुत्र सरवण, निवासी वार्ड-9 लवाणा माजरा, गांव ईसपुर, तहसील हरोली, जिला ऊना के तौर पर हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलराम गांव लोहारली के स्टोन क्रशर में नौकरी आज ही शुरू की थी। नौकरी के पहले दिन उसे क्रशर से करीब 15 किलोमीटर दूर गांव स्तोथर की खड्ड से रेत बजरी लोड करवाकर क्रशर तक पहुंचाने के लिए भेजा गया। स्तोथर गांव में जेसीबी से टिप्पर पर रेत बजरी लोड किए जा रहे थे। बलराम भी अपनी गाड़ी को लोड करवाने के लिए स्तोथर गांव की खड्ड के करीब पहुंचा। वहां उसने किसी वाहन को पास देने के लिए अपनी गाड़ी को रास्ते के किनारे किया तो टिप्पर वहां दलदल में धंस गया। इसपर बलराम ने टिप्पर से छलांग लगा दी और जान बचाने के लिए भागने लगा। लेकिन रास्ते के किनारे लगी कांटेदार तार में वह फंस गया। जब तक कि वह उस कांटेदार तार से निकल पाता, टिप्पर उसके ऊपर पलट गया। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की और मौके पर जेसीबी मंगवाई । जिस की मदद से युवक को टिप्पर के नीचे से निकालकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर जाया गया। लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।  थाना अम्व की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। युवक का शव क्षेत्रीय अस्पताल भेजा गया यहां उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। टिप्पर चालक मिंटू माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। उसके पिता सरवण कुमार भी बद्दी में ड्राइवरी करते हैं। इकलौते बेटे की मौत से जहां घर में मातम पसरा है तो वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि स्तोथर हादसे में एक युवक की मौत हुई है।शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • महाविद्यालय बंगाणा में अंतरराष्ट्रीय राजनीति एवं समसामयिकी विषयों पर पर आधारित सेमिनार आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित: राजनीति विज्ञान विभाग अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर सिकंदर नेगी के अध्यक्षता में  अंतरराष्ट्रीय राजनीति एवं संबंधों व समसामयिकी विषयों पर पर आधारित  सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का विषय इसराइल फिलस्तीन संघर्ष और अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव और भोपाल गैस त्रासदी था। सबसे पहले फाइनल की छात्रा सपना ने इसराइल फिलस्तीन संघर्ष और अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि इज़रायली-फिलिस्तीनी संघर्ष जो अभी तक जारी है, इज़राइल और फिलिस्तिनियों के बीच का एक संघर्ष है। यह अरब-इज़राइल संघर्ष की एक लम्बी कड़ी है। वास्तव में, यह दो समूहों के एक ही क्षेत्र पर किये गए दावे का संघर्ष है। द्वि-राज्य सिद्धान्त के लिए यहाँ कई प्रयास किये गए, जिसमें इजराइल से अलग एक स्वतन्त्र फिलिस्तीन राज्य बनाने के लिए कहा गया था। इसके बाद फाइनल ईयर के छात्र पलक मान और विशाल सोनी ने भोपाल गैस त्रासदी पर अपने सेमिनार प्रस्तुत किया और कहा कि भारत के मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में 3 दिसम्बर सन् 1984 को एक भयानक औद्योगिक दुर्घटना हुई। इसे भोपाल गैस कांड या भोपाल गैस त्रासदी के नाम से जाना जाता है। भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड नामक कंपनी के कारखाने से एक ज़हरीली गैस का रिसाव हुआ जिससे लगभग 15000 से अधिक लोगों की जान गई तथा बहुत सारे लोग अनेक तरह की शारीरिक अपंगता से लेकर अंधेपन के भी शिकार हुए। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान के राजनिति विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि सेमिनार करने का उद्देश्य छात्रों को आगामी अयोजित होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा में उन्हें काफी मददगार साबित होगा। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान के महासचिव परीक्षा, सह सचिव कृति मीडिया प्रभारी रोहित और अंकिता मनकोटिया मौजूद रहे।
  • केन्द्र पाठशाला तलमेहड़ा में निपुण मेले में स्कूली छात्र छात्राओं ने अलग-अलग प्रस्तुतियों द्वारा मन मोहा

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक केन्द्र पाठशाला तलमेहड़ा स्कूल में शनिवार को निपुण मेले का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यअतिथी के रूप में सेवानिवृत्त अध्यापक रणधीर सिंह ने शिरकत की। रणधीर सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि हमें हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए। अभिभावकों से भी अनुरोध किया कि बच्चों को पढाई-लिखाई के साथ साथ खेल कूद प्रतियोगिता सहित अन्य गतिविधियों में शामिल होने के लिए आगे बढ़ने का मौका दें। रणधीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसी राणा इसी स्कूल से पढाई-लिखाई करके गई है।और आज शिक्षा के क्षेत्र के साथ साथ स्काउट एवं गाइड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सहित थ्रो बाल में दुसरी बार हिमाचल प्रदेश टीम की तरफ से राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड के चांडिल के लिए चयनित हो चुकी है। मानसी राणा के माता-पिता की तरह हर अभिभावकों को अपने-अपने बच्चों को अपनी-अपनी प्रतिभा निखारने तथा स्कूल क्षेत्र का नाम रोशन करने का मौका दें। मानसी राणा आज तलमेहडा स्कूल का नाम जिला व राज्य स्तर पर ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर चमका रही है यह हमारे लिए गर्व की बात है। इस मौके पर प्री नर्सरी से लेकर पांचवीं कक्षा तक के स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा कुछ बच्चों ने स्लोगनों द्वारा मन मोहा तो कुछ होनहार छात्र छात्राओं द्वारा सुंदर माडल प्रस्तुत किए।इस मौके पर केन्द्र शिक्षक राकेश सिंह,मुख्यापक चडोली हरनेक सिंह,राहुल सुमन,इशा शर्मा,रेणू बाला, ज्योति ठाकुर, स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष राधेश्याम, विशन दास, प्रोमिला ठाकुर, संदीप कुमारी,अंजू बाला व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
  • मुख्यमंत्री ने ऊना शहर व सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए जल निकासी योजना के निर्माण की घोषणा की

    ऊना शहर के बाईपास निर्माण के लिए किया जाएगा सर्वेक्षण


    कहा जल शक्ति विभाग में भरे जाएंगे 10 हजार पद


    ऊना/ सुशील पंडित: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ओल्ड बस स्टैंड ऊना में एक भारी जनसभा को सम्बोधित करते हुए ऊना शहर के बाई पास निर्माण के लिए सर्वेक्षण करवाने की घोषणा की। उन्होंने ऊना शहर के लिए जल निकासी योजना, गांव संतोषगढ़, सनोली, वीनेबाल, पूना, मलूकपूर व मजारा में जल निकासी के लिए योजना, भवौर साहिब उठाऊ सिंचाई योजना के विस्तार तथा जिला मुख्यालय के साथ लगते लोअर अरनियाला, मलामत, रामपुर व रक्कड़ के लिए मल निकासी योजना का निर्माण करने की घोषणा भी की।


    उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश चार वर्षों में आत्मनिर्भर बनेगा, जिसकी शुरूआत आज ऊना जिला से हुई है। आजादी के बाद सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना जिला ऊना में स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने ऊना में पीजीआई सेटेलाइट केंद्र बनाने की मात्र घोषणा की, लेकिन इसे आगे बढ़ाने के सार्थक प्रयास नहीं किए। वर्तमान सरकार ने एक सप्ताह में पर्यावरण स्वीकृति सुनिश्चित कर इस केंद्र का निर्माण कार्य शुरू करवाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के प्रयासों से ही बल्क ड्रग पार्क का निर्माण कार्य तीव्रता से आगे बढ़ रहा है तथा इससे लगभग 10 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।


    मुख्यमंत्री ने कहा कि एक वर्ष पहले हमीरपुर संसदीय सीट से इतिहास बना, जब मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री इसी क्षेत्र से बने। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में जब भी चुनौतियां आईं तो उप-मुख्यंमत्री के साथ मिलकर उनका सफलतापूर्वक सामना किया। सरकार बनने के बाद अधिकारियों ने अवगत करवाया कि राज्य सरकार पर 75 हजार करोड़ का कर्ज है। प्रदेश के वित्तीय कुप्रबंधन पर राज्य सरकार ने विधानसभा में श्वेत पत्र लाया जिसे उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रस्तुत किया।


    ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में जेओए (आईटी) की भर्ती रुकी रही, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसके लिए निरंतर प्रयास किए। उन्होंने स्वयं इन मामलों की निगरानी की और सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार के हक में फैसला सुनाया। उन्होंने कहा कि जल्द ही पोस्ट कोड 817 व 939 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में 2500 करोड़ का क्रिप्टोकरंसी घोटाला, 100 करोड़ का माइनिंग घोटाला व पुलिस भर्ती घोटाला हुआ। इसके अलावा कर्मचारी चयन आयोग में पेपर बेचे गए और आज भी भाजपा के नेता जनता को ठगने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चार साल तक पेपर बिकते रहे और पेपर खरीदने वालों को नौकरी मिलती रही, जबकि भाजपा सरकार मूकदर्शक बनी रही। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा राज्य चयन आयोग का गठन किया गया है, जिसमें पेपर लीक जैसी कोई घटना नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार हिमाचल को फिर से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है तथा ऐसी योजनाएं शुरू करने जा रही है जिससे युवाओं को रोजगार, किसानों व महिलाओं को सम्मान सुनिश्चित होगा।


    उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग में 10 हजार पद भरे जाएंगे। इसके साथ-साथ 7 हजार अध्यापक, 2 हजार वन मित्र तथा 1226 पद पुलिस में भरने जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती में राज्य सरकार महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर रही है।


    ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अच्छे शासन के लिए अच्छे प्रशासन का होना आवश्यक है। प्रथाओं को तोड़कर मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने टूटीकंडी बालिका आश्रम का दौरा किया। आवासियों की पीड़ा को समझा और अनाथ बच्चों की देखभाल के लिए देश का पहला कानून बनाया, जिसके तहत सभी अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा दिया गया, जिसके तहत उनकी पूरी देखभाल का जिम्मा राज्य सरकार का है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत वर्तमान राज्य सरकार 18 वर्ष तक के अनाथ बच्चों को 2500 रुपए प्रति माह तथा 27 वर्ष तक के बच्चों को 4 हजार रुपए पॉकेट मनी के रूप में दे रही है। उनकी शादी तथा स्टार्ट-अप के लिए 2-2 लाख रुपए की आर्थिक मदद प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें घर बनाने के लिए भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी और 3 लाख रुपए आर्थिक सहायता सहित अन्य सुविधाएं भी दी जा रही है।


    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक तंगहाली के बावजूद राज्य सराकर ने 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल की, ताकि वे वृद्धावस्था में सम्मानजनक जीवनयापन कर सकें। उन्होंने कहा कि मैं भी एक कर्मचारी बेटा हूं तथा मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए ओपीएस लागू कर अपनी चुनावी गारंटी पूरी की है। इसके साथ ही शिक्षा क्षेत्र में व्यापक स्तर पर व्यवस्था परिवर्तन किया जा रहा है। राज्य सरकार प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों को भी सुदृढ़ कर रही है।


    ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने दस में से तीन गारंटियों को पूरा कर दिया है। 680 करोड़ रुपए की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना का पहला चरण आरंभ कर दिया गया है। इसके तहत युवाओं को आय का साधन प्रदान करने के लिए ई-टैक्सी खरीद पर 50 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है। वर्तमान राज्य सरकार 100 किलोवाट से लेकर 1 मैगावाट तक की सौर परियोजनाओं की स्थापना पर युवाओं को 40 प्रतिशत सब्सिडी की एक योजना जल्द ही शुरू करने जा रही है। किसानों को खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए, दूध का उचित मूल्य प्रदान करने के लिए वर्तमान सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने युवाओं से इन योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।


    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष बरसात में भारी बारिश एवं भूस्खलन से आई आपदा से हिमाचल प्रदेश में 16 हजार घरों को नुकसान पहुंचा। लोगों के दर्द से वे वाकिफ हैं, इसलिए आर्थिक तंगी के बावजूद व नियमों में बदलाव कर राज्य सरकार ने 4500 करोड़ रुपए का विशेष पैकेज आपदा प्रभावितों को दिया। उन्होंने कहा कि इसके तहत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त घर के लिए 1.30 लाख रुपये के मुआवजे को साढ़े पांच गुणा बढ़ाकर सात लाख रुपये किया गया है। कच्चे मकान के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने पर मुआवजे को 25 गुणा बढ़ाते हुए 4000 रुपये से एक लाख रुपये तथा पक्के घर को आंशिक क्षति होने पर मुआवजे को साढ़े 15 गुणा बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया है। इसके साथ-साथ बिजली व पानी का फ्री कनेक्शन तथा 280 रुपए प्रति बोरी की दर से सीमेंट उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से इस आपदा में आर्थिक मदद की उम्मीद थी लेकिन, वह पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जब विधानसभा में प्रदेश सरकार ने हिमाचल की इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए प्रस्ताव लाया तो भाजपा के विधायक आपदा में भी लोगों के साथ खड़े नहीं हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ राजनीति करती है जबकि वर्तमान राज्य सरकार लोगों की निस्वार्थ सेवा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के तीन भाजपा सांसदों ने कभी भी केंद्र सरकार से विशेष पैकेज की पैरवी नहीं की और वह सिर्फ चुनाव में वोट मांगने आएंगे।


    ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के अंतर्गत वित्त वर्ष 2021-22 के लिए हिमाचल प्रदेश में 10वीं व 12वीं तथा कॉलेज स्तर के 25 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए। जिला में कुल 10552 मेधावी विद्यार्थियों को इस वर्ष टैबलेट वितरित किये जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के अंतर्गत 10 अनाथ बच्चों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।


    उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज ऊना जिला के लिए एक नई शुरूआत है क्योंकि यहां पहली बार सौर संयंत्र से वृहद स्तर पर विद्युत उत्पादन होने जा रहा है। इससे राज्य की आय भी बढ़ेगी। वर्तमान राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का अधिकार दिया लेकिन, पिछली भाजपा सरकार में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मांगने पर प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार कर्मचारियों की हितैषी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकारी कर्मचारियों की पेंशन के लिए कानून बनाया जाएगा, ताकि कोई भी उनके हक न छीन सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार अपनी सभी गारंटियों को चरणबद्ध ढंग से पूरा करेगी।


    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार का अड्डा बने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को भंग किया गया और नए चयन आयोग का गठन किया गया है। उन्होंने कहा सरकार 10 हजार पद जल शक्ति विभाग में भरने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पांच वर्ष तक दृढ़ता से कार्य करेगी। उन्होंने विपक्ष से हिमाचल प्रदेश के विकास में राज्य सरकार का साथ देने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य कर रही है, जिसमें आम आदमी के लिए काम करने का जज्बा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से आपदा के लिए कोई आर्थिक मदद नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में वर्तमान राज्य सरकार ने बल्क ड्रग पार्क की पैरवी की और अब उसके लिए धनराशि मिल रही है। पीजीआई सैटेलाइट केंद्र ऊना के लिए पर्यावरण स्वीकृति मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के दृढ़ प्रयासों से मिली है।


    उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 दिसंबर को पांच राज्यों में कांग्रेस पार्टी की सरकार का गठन होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता के आशीर्वाद से हिमाचल से चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी की जीत होगी।
    विधायक सुदर्शन बबलू ने कहा कि आपदा के दौरान मुख्यमंत्री ने हर क्षेत्र में जाकर स्वयं राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं के हिमाचल की मदद के लिए केंद्र सरकार से आर्थिक सहायता की कोई बात नहीं की। उन्होंने कहा कि 75 हजार रुपये का कर्ज होने के बावजूद मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं।


    विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि आपदा के कारण पूरे प्रदेश तथा कुटलैहड़ में भी भारी नुकसान हुआ है लेकिन राज्य सरकार ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी प्रभावितों तक मदद पहुंचाई। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया।


    विधायक चौतन्य शर्मा ने कहा कि आपदा के कारण प्रदेश में बहुत क्षति हुई लेकिन मुख्यमंत्री ने अपने स्वास्थ्य की परवाह न करते हुए सशक्त नेतृत्व प्रदान किया और प्रभावित परिवारों की मदद की। उन्होंने कहा कि राज्य में आपदा से 12 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है लेकिन केंद्र सरकार ने कोई मदद नहीं की। उन्होंने गगरेट में राजीव गांधी राजकीय डे-बोर्डिंग का शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।


    पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत करते हुए जिला ऊना के लिए सभी परियोजनाओं की सौगात के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार नेक नीयत और संवदेनशीलता के साथ काम कर रही है तथा आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए विशेष राहत पैकेज लेकर आई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर कर्मचारियों के साथ किए गए वादे को निभाया है।
    इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, कांग्रेस नेता विवेक शर्मा, उपायुक्त राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • शिक्षा सुधार समिति द्वारा संचलित विशेष प्रशिक्षण केन्द्रों की खेलकूद प्रतियोगिता  आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: डाइट देहलां व शिक्षा सुधार समिति द्वारा संचलित दस गैर आवसीय विशेष प्रशिक्षण केन्द्रों की खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को नोन मंदिर इसपुर के प्रागण में आयोजन किया गया। जिसमें चमच रेस, सेक रेस, मेढ़क रेस, दौड़, कबिता, सोलो सांग, सोलो डांस व ग्रुप डांस करवाया गया कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में समाजसेवी डॉक्टर सूरज पाठक ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई  व कार्यक्रम की अध्य्क्षता शिक्षा सुधार समिति के महासचिव सुच्चा सिंह कंग द्वारा की गईं। मुख्यतिथि ने शिक्षा सुधार समिति के कार्य की सरहाना की उन्होंने कहा की एन आर एस टी सेंटरों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है उनको सिर्फ एक अच्छा  मार्गदर्शन वाला मिल जाए तो बच्चे अच्छे राह और अच्छे पदो पर जा सकते है मुख्यतिथि ने एन आर  एस टी सेंटरो को चला रहे अध्यापको की भी सरहाना की सुच्चा सिंह  कंग ने बताया को यहां से यह बच्चे चयनित होकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे प्रतियोगिता में चमच रेस में प्रथम स्थान पर वावल, द्वितीय आदित्य, तृतीय स्थान स्नोवर ने प्राप्त किया , सेक रेस में प्रथम राहुल, द्वितीय विवेक, तृतीय स्थान मुराद ने चटका दौड़ में प्रथम राहुल, भावना, द्वितीय रिलेश, फूलवती, तृतीय आशिक, खुसबू ने हासिल किया इस प्रतियोगिता ने जज की भूमिका पी टी सतपाल शर्मा ने निभाई इस अवसर पर समासेवी जगत राम शास्त्री, वेद प्रकाश, नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष नवीन महेश, अश्वनी कुमार, के जे भारद्वाज, सुभाष स्वामी, अधपिकाओ में राधा रानी, रजनीश, रीना, कंचन, मंजू, सुनीता, पूनम, कृष्णा सुनीता रानी, दर्शना सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 
  • अनुराग ठाकुर की पहल, इंदिरा ग्राउंड ऊना में बुधवार 6 दिसंबर को कबड्डी और कुश्ती के ट्रायल: राजकुमार पठानिया

    खेल और खिलाड़ियों के लिये अनुराग ठाकुर सदा समर्पित: राजकुमार पठानिया


    20 चयनित खिलाड़ियों को पायलट प्रोजेक्ट के अनुरूप अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप निशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा, रहना खाना भी मुफ्त:


    अनुराग ठाकुर ने कार्यक्रम की सफलता हेतु भारतीय क्रिकेट टीम की स्पॉन्सर ड्रीम स्पोर्ट्स फाऊंडेशन को साथ जोड़ा है:


    ऊना/सुशील पंडित: हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एक नया प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके तहत हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कबड्डी व कुश्ती  में नए खिलाड़ियों को तराशा जाएगा। बिलासपुर, हमीरपुर के बाद अब ऊना में भी कबड्डी और कुश्ती के ट्रायल होने जा रहे हैं। यह जानकारी ऊना भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार पठानिया ने दी है। 


    योजना की जानकारी साझा करते हुए राजकुमार पठानिया ने बताया, “हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश में खेल सुविधाओं को बढ़ाने, इंफ़्रास्ट्रक्चर डेवलप करने में अच्छे खिलाड़ियों को तलाशने और उन्हें तराशने की दिशा में पिछले काफ़ी लंबे समय से कार्यरत हैं। अब केंद्रीय मंत्री के दिशा निर्देश में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कबड्डी, कुश्ती, जूडो व बॉक्सिंग में नए खिलाड़ियों को तराशने के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया को स्पॉन्सर कर रही ड्रीम स्पोर्ट्स फाउंडेशन के माध्यम से एक नई योजना की शुरुआत हो रही है। इस योजना के प्रथम चरण की शुरुआत कबड्डी और कुश्ती से की जा रही है जिसके बिलासपुर व हमीरपुर में ट्रायल्स हो गये। अब बारी ऊना की है और  ट्रॉयल्स आगामी 6 दिसंबर दिन बुधवार को 10 बजे इंदिरा ग्राउंड ऊना में कुश्ती और कबड्डी के ट्रायल्स होने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के लिये  कोचिंग के लिए प्रशिक्षकों समेत अन्य जरूरी स्टाफ की नियुक्ति भी कर दी गई है।”


    ट्रायल की जानकारी देते हुए राजकुमार पठानिया बताया, ” इसमें चयनित होने वाले 20 बच्चों को जिनमें कुश्ती के 6 लड़कों व कबड्डी की 14 लड़कियों को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप कोचिंग देने के साथ ही उनके रहने व खान आदि की व्यवस्था भी निशुल्क की जाएगी।लड़कियों को कबड्डी की ट्रेनिंग हरनोड़ा में दी जाएगी। नेशनल कबड्डी खिलाड़ी महिमा को कोच, जबकि सुभाष ठाकुर को असिस्टेंट कोच बनाया गया है। आकांक्षा शर्मा बतौर फिजियोथैरेपिस्ट अपनी सेवाएं देंगी, वहीं चांदपुर में कुश्ती अकादमी चला रहे विवेक ठाकुर को कुश्ती  का कोच बनाया गया है। इस अकादमी के कई खिलाड़ी नेशनल लेवल पर गोल्ड व अन्य मेडल जीत चुके हैं। नवजोत को ट्रेनर तथा सचिन को प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंप गई है।”


    राजकुमार पठानिया ने आगे कहा, “ट्रेनिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। कम आयु के खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि उन्हें राष्ट्रीय और फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा सके।”

  • अग्निशमन कर्मचारी यूनियन ने की सीएम  सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट

    ऊना में  यूनियन ने सौंपा मांगपत्र 
    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश के आपात अग्रिशमन विभाग के कर्मचारियों ने  ऊना में मुख्यमंत्री सुक्खबिंद्र सिंह सुक्खू के साथ अपनी  मांगों को उठाया है । इसी संदर्भ में शनिवार को फायर बिग्रेड यूनियन ऊना के एक प्रतिनिधिमंडल ने विश्रामगृह में सीएम  सुक्खू से भेंट की। इस मौका पर ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा भी उपस्थित थे । फायर बिग्रेड कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान मुकेश जसवाल की ओर से सीएम को मांगपत्र भी सौंपा गया। इस मौका पर फायर यूनियन की ओर से लीडिंग फायरमैन राकेश कुमार, अश्वनी कुमार, दक्ष कुमार, मनोहर लाल, रणजीत सिंह, राजेश कुमार, दौलतराम  आदि मौजूद रहे। यूनियन के जिला प्रधान मुकेश जसवाल ने पत्रकारों  से वार्ता में बताया कि मुख्यमंत्री को दिए ज्ञापन में अग्रिशमन विभाग के कर्मचारियों की वेतन विसंगति को दूर करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि अग्रिशमन विभाग के कर्मचारियों को सितंबर 2012 से संशोधित वेतनमान 10300-34800 व ग्रेड-पे 3200 जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में फायर कर्मचारियों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बराबर वेतन मिल रहा है, जो कि न्यायसंगत नही है। उन्होंने ये भी मांग की है कि प्रदेश में अग्रिशमन विभाग के तमाम उपदमकल केंद्रों व दमकल चौकियों में विभाग के अनुबंध व नियमित चालक कम पंप ऑप्रेटरों की नियुक्तियां की जाएं। उन्होंने कहा कि तीन मार्च 2022 को जारी एक अधिसूचना के अनुसार अग्रिशमन उपकेंद्रों में विभाग के चालकों की नियुक्तियां नही की जा रही हैं, जो कि विभाग के ही चालकों के साथ अन्याय है। उन्होंने इस मसले पर भी मुख्यमंत्री से सकारात्मक कार्यवाही की मांग की है। मुकेश जसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री  ने फायर कर्मचारियों की मांगों को जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया है।