Blog

  • पंजाबः सरकार के खिलाफ 2.5 लाख कर्मियों ने खोला मोर्चा, देखें वीडियो

    इस दिन तक सरकारी काम रहेंगा ठप्प

    लुधियानाः पंजाब के ढाई लाख के करीब सरकारी मुलाजिम हड़ताल पर चले गए। इस दौरान सरकारी कर्मियों द्वारा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

    वहीं इस धरने को लेकर कर्मियों का कहना है कि सरकार लंबे समय से लंबित पड़ी उनकी मांगों लेकर गंभीर नहीं दिखाई दे रही। जिसके कारण उन्होंने सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने का फैसला किया है। कर्मियों ने कहा कि 20 नवंबर तक सरकारी काम ठप्प रहेंगा। इस दौरान उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही सरकार द्वारा उनकी मांगों को लेकर हल नहीं किया गया। तो उसके बाद उनकी ओर से संघर्ष ओर तेज किया जाएगा। 

  • पंजाबः विदेश में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, देखें वीडियो

    कोटकपूराः गांव ढिम्मा वाली के कनाडा के रजाइन में रहते नौजवान की अमेरिका के टेक्सास में दुर्घटना के दौरान मौत हो गई। मृतक 26 वर्षीय परमप्रीत सिंह दियोल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परमप्रीत सिंह पुत्र इकबाल सिंह दियोल की टेक्सास में ट्रॉली की दर्दनाक दुर्घटना के दौरान दर्दनाक मौत हो गई।

    इस घटना में मृतक का दोस्त सुखमन सिंह सिद्धू निवासी मूसेवाला (मानसा) गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक परमप्रीत सिंह करीब 6 साल पहले कनाडा गया था और अभी तक अविवाहित था।

  • पंजाबः पुलिस से हाथापाई कर फाड़ी वर्दी, 6 के खिलाफ मामला दर्ज

    ममदोट: गांव जामा रखईया हिठाड़ में एएसआई के साथ दुर्व्यवहार करने, हाथापाई करने और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में 06 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, थाना ममदोट के एएसआई ओम प्रकाश को सूचना मिली थी कि गांव जामा रखईया हिठाड़ में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा है और जब पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची तो कुछ लोगों ने पुलिस पार्टी के साथ बहस शुरू कर दी और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। इसी दौरान एएसआई ओम प्रकाश की वर्दी फट गई और आरोपियों ने उन पर हथियारों से वार कर दिया। थाना ममदोट की पुलिस ने सोना सिंह सोनी पुत्र मुख्तियार सिंह, पिप्पल सिंह पप्पी, संदीप सिंह शिपू पुत्र इंदर सिंह और तीन अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं 2 लोगों को काबू कर लिया है। 

  • पंजाबः सुबह-सुबह पेड़ पर लटका मिला व्यक्ति का श’व

    लुधियानाः माछिवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव काउके आज सुबह उस समय दहशत फैल गई। जहां गांव में पेड़ से लटकता हुआ व्यक्ति का शव बरामद हुआ। दरअसल, गांव वासियों ने अचानक खेत में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ देखा। जिसके बाद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। हालांकि यह हत्या है या आत्महत्या, इसका खुलासा जांच के बाद ही होगा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मरने वाला व्यक्ति हेडो बेट गांव का रहने वाला है और वह कल रात से घर से लापता था। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले मस्तिष्क में चोट लगने के कारण वह काफी परेशान भी था। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

  • पंजाबः BSF का इस इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी 

    फिरोजपुरः पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर भारतीय सीमा में ड्रोन दाखिल हुआ। वहीं बीएसएफ की ओर से तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्रोन पर फायरिंग की और उल्लू बम चलाए गए। बीएसएफ द्वारा की गई कार्रवाई में ड्रोन को मार गिराया। सर्च ऑपरेशन के बाद गांव टेनडी वाला में खेतों में पाकिस्तान ड्रोन गिर पड़ा मिला। बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि उक्त ड्रोन (Model – DJI Mavic 3 Classic, made in China) चीन का बना हुआ है। बीएसएफ द्वारा इलाके में सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है। बीएसएफ के अधिकारियों का कहना है कि खेतों में चैकिंग की जा रही है कि कहीं ड्रोन के जरिए हीरोइन की खेप तो नहीं भेजी गई थी। गांव में संदिग्ध लोगों से बीएसएफ के अधिकारियों द्वारा पूछताछ की जा रही है।

  • दर्दनाक सड़क हादसे में 6 दोस्तों की मौ’त, कार के उड़े परखच्चे

    मुजफ्फरनगरः दिल्ली-देहरादून हाईवे पर छप्पर थाना क्षेत्र में ट्रक में कार की भीषण टक्कर होने के कारण 6 लोगों की मौत हुई। कर में सवार 6 दोस्त दिल्ली से हरिद्वार की तरफ जा रहे थे। मंगलवार को तड़के करीब 04.00 बजे थाना छपार क्षेत्र में शाहपुर कट के पास यह सड़क दुर्घटना हुई। क्षेत्राधिकारी सदर तथा थाना प्रभारी छपार मय पुलिस बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचे। सीओ विनय गौतम ने बताया कि सियाज कार अनियंत्रित होकर मुजफ्फरनगर से हरिद्वार की तरफ जा रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी, जिसमें कार सवार सभी छह युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

    मृतकों की पहचान कुणाल शर्मा पुत्र नवीन शर्मा निवासी, थाना मानसरोवर पार्क दिल्ली, शिवम त्यागी पुत्र योगेंद्र त्यागी, निवासी गली नंबर थाना मानसरोवर पार्क दिल्ली, पारस शर्मा पुत्र दीपक शर्मा,  थाना मानसरोवर पार्क दिल्ली, अमन पुत्र मुंशी राम, निवासी सूरजकुंड रोड आर्य नगर थाना सिविल लाइन जनपद मेरठ, धीरज पुत्र चंद्र सिंह, निवासी रामनगर थाना मानसरोवर पार्क दिल्ली,  विशाल पुत्र मिंटा, निवासी अशोक नगर थाना मंडोली नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के रूप में हुई है। थाना छपार पुलिस द्वारा मृतकों के स्वजन को सूचित करते हुए शवों को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। 

  • पंजाबः सैलून में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश करवाने को लेकर गरमाया मामला

    मंडी गोबिदगढ़ः अमलोह में एक सैलून के उद्घाटन पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश किया गया। इस दौरान भोग डालने के मौके पर एकत्रित हुई सिख संगत द्वारा सैलून में किए गए प्रकाश का विरोध किया। जिसके बाद उक्त मामला एसजीपीसी के मैंबर रविन्द्र सिंह खालसा के ध्यान में मामला लाया गया। उन्होंने मौके पर थाना अमलोह की पुलिस को बुलाया, साथ ही इस मामले की जांच के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचारक कमेटी श्री फतेहगढ़ साहिब के अधिकारियों को मौके पर बुला कर जांच के लिए अपील की।

    इस संबंधी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उप ग्रंथी ने बताया कि सैलून मालिक ने उनको केवल दुकान का उद्घाटन करने संबंधी बताया गया था, न कि सैलून में प्रकाश करने बारे में बताया गया था। सैलून मालिक ने इसके लिए माफी मांगी और कहा कि उनको इस मर्यादा बारे पता नहीं था। यदि गुरुद्वारा सिंह सभा प्रबंधक कमेटी उनको मर्यादा बारे बता देती तो वे ऐसी गलती करने से बच सकते थे। 

    एसजीपीसी की प्रचार कमेटी के मैंबर अत्तर सिंह, प्रचारक अवतार सिंह, कपिलदीप सिंह व सुखबीर सिंह ने कहा कि उनकी टीम ने रिपोर्ट तैयार करके श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के पास भेज दी है। रविन्द्र सिंह खालसा ने कहा कि इस मामले संबंधी गुरुद्वारा साहिब की पूरी प्रबंधक कमेटी व उप ग्रंथी जिम्मेदार है वहीं इन पर मर्यादा अनुसार पर्चा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। 

  • डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह के खिलाफ जालंधर में दर्ज मामले में हाई कोर्ट का आया फैसला

    जालंधर, ENS: पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने गुरु रविदास और संत कबीर पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत सिंह के खिलाफ दर्ज एफआइआर को रद्द करने का आदेश दिया है। याचिका में गुरमीत सिंह ने अपने खिलाफ सत्संग को लेकर दर्ज एफआइआर रद्द करने की अपील की थी। बताया था कि उसके खिलाफ आइपीसी की धारा 295ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने) के आरोप में जालंधर ग्रामीण के पतारा में 17 मार्च को एफआईआर दर्ज की गई थी।

    एफआईआर 2016 में हुए एक सत्संग को लेकर है। इतने लंबे अंतराल के बाद एफआईआर दर्ज की गई। हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि याची पर प्रवचन देते समय किसी व्यक्ति या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के द्वेष या जानबूझकर किए गए कृत्य का कोई स्पष्ट सुबूत नहीं है।

  • पंजाबः घर में घुसकर 15 वर्षीय युवक का क’त्ल

    अमृतसरः बाबा बकाला के अधीन आते गांव मुच्छल में युवक का बेहरमी से कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक जसबीर सिंह अपने परिवार के साथ डेरे पर गया हुआ था। इस दौरान घर में उनका बेटा ही था। जहां अज्ञात हमलावारों ने घर में घुसकर उनके बेटे का कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान 15 वर्षीय सुखजिंदर के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार के अनुसार उक्त हमलावार जाते समय नया स्पलेंडर बाइक भी साथ ले गए।

    जसबीर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि शाम करीब 4 बजे जब वह घर लौटे तो लड़के का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। उन्होंने जब थाना तरसिक्का पुलिस को सूचित किया गया तो एसएचओ अवतार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने परिवार और गवाहों के बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। दिनदहाड़े घर में घुसकर युवक की हत्या से लोगों में भय का माहौल है। एसएचओ अवतार सिंह ने कहा कि जांच जारी है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः इस इलाके में दोस्त ने किया व्यक्ति का क’त्ल

    मोहालीः जिले के ब्लॉक माजरी स्थित गांव खिजराबाद में खेत में काम करने वाले व्यक्ति ने अपने ही दोस्त का कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति ने अपने दूसरे के सिर पर फावड़ा मारकर हत्या की है। मृतक की भी पहचान मुनीलाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शंकर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खरड़ अस्पताल में रखवा दिया है। उसका आज पोस्टमॉर्टम होना है। 

    गांव खिजराबाद के खेत मालिक ने बताया कि दोनों गांव में खेत पर ट्यूबवेल पर रहते थे और मजदूरी का काम करते थे। मृतक मुनीलाल हर दिन उनके घर पर सुबह-सुबह चाय पीने आता था, लेकिन जब वह सुबह चाय पीने नहीं आया तो उसने खेत पर जाकर देखा। मुनीलाल का शव ट्यूबवेल के पास लहूलुहान पड़ा हुआ था। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शंकर से इसके बारे में पूछताछ की तो वह आनाकानी करने लगा।

    जब पुलिस ने उस पर सख्ती दिखाई तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल फावड़ा भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले में मोहाली के थाना माजरी के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश कुमार ने बताया कि पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है। इन दोनों के बीच में पुरानी कोई रंजिश नहीं थी। आपस में किसी बात को लेकर दोनों के बीच में झगड़ा हुआ है। बाकी पूछताछ पूरी होने पर सच सामने आएगा।