Blog

  • जंतर-मंतर पर किसानों का प्रदर्शन, पुलिस बैरिकेड्स तोड़े, देखें VIDEO

    जंतर-मंतर पर किसानों का प्रदर्शन, पुलिस बैरिकेड्स तोड़े, देखें VIDEO

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने का आज 16वां दिन है। इस बीच पहलवानों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर पर पहुंचे सैकड़ों किसान आज बेकाबू हो गए और उन्होंने पुलिस बैरिकेड्स तोड़ डाले। पहलवान यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर WFI अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार, रविवार को खापों और किसानों द्वारा पहलवानों के समर्थन में जंतर-मंतर पर महापंचायत का आयोजित किया गया था। महापंचायत के माध्यम से किसानों ने दिल्ली पुलिस और सरकार को बृज भूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी के लिए 15 दिन का समय दिया है। बता दें कि, पहलवान 23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। उन्होंने डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। दिल्ली पुलिस ने 28 अप्रैल को एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर सिंह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की थीं।

  • जालंधर : मूसेवाला के माता-पिता को किया नजरबंद !

    जालंधर : मूसेवाला के माता-पिता को किया नजरबंद !

    जालंधर, वरुण/हर्ष : लोकसभा उपचुनाव को लेकर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता जालंधर दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने रूट प्लान भी जारी किया था। वहीं आज कांग्रेस नेता से मिलने का समय भी जारी किया गया था। लेकिन अब मूसेवाला के माता-पिता को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला सेवाला के माता-पिता को आज कांग्रेस नेता से मुलाकात से पहले ही रोक लिया गया है। पता चला है कि पुलिस ने दोनों को जालंधर के रास्ते में ही कहीं पर नजरबंद करके रखा है। इस मामले को लेकर मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बात करनी चाही, लेकिन ना तो उनसे बात हो पाई है और ना ही जिस कांग्रेस नेता को मिलने आना था उनसे बात हो पाई है।लोकसभा उपचुनाव के बीच पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता इंसाफ यात्रा निकाल रहे हैं।

    लेकिन इस यात्रा में उन्हें लोगों से मिलने नहीं दिया जा रहा। मूसेवाला के माता-पिता जहां जाते हैं, वहां पर मूसेवाला के फैंस की भीड़ जुट जाती है। पिछले दिनों जालंधर में इंसाफ यात्रा के दौरान रामामंडी फ्लाई ओवर के नीचे जुटी भीड़ को पुलिस ने तितर-बितर कर दिया था। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि मूसेवाला के माता-पिता के पास इकट्ठे करने की परमिशन नहीं थी। मूसेवाला के माता-पिता से मिलने के लिए खड़े लोगों को पुलिस ने पहले अनाउंसमेंट करके जाने के लिए कहा, लेकिन जब लोग नहीं माने तो उन्हें बलपूर्वक मौके से भगा दिया गया। कुछ युवकों को तो पुलिस ने डिटेन करने की कोशिश भी की।

  • सोने की खदान में लगी भीषण आग, जिंदा जले 27 लोग

    सोने की खदान में लगी भीषण आग, जिंदा जले 27 लोग

    पेरूः दक्षिणी पेरू के एक दूरदराज के इलाके में स्थित सोने की खदान में रविवार को आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 27 मजदूरों की मौत हो गई। इसी बात की जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी। उन्होंने इस घटना को पेरू के इतिहास की सबसे खराब खनन त्रासदियों में से एक माना है। सोने की खदान में आग लगने की खबर मिलते ही पीड़ित परिवारों के परिजन घटनास्थल पर अपनों की तलाश करने पहुंच गए। हादसे में मारे गए पीड़ितों में से एक की पत्नी का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। रोया मार्सेलिना एगुइरे नामकी महिला के 51 वर्षीय पति फेडेरिको इडमे ममानी भी हादसे के शिकार हो गए।

    रोया मार्सेलिना एगुइरे अपने पति की मौत पर दहाड़े मार कर रो रही थी। वहीं पीड़ित के भाई फ्रांसिस्को ने कहा कि हम जानते हैं कि खदान के अंदर शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद विस्फोट हो गया, जो कुछ भी हुआ उससे हम बहुत सदमे में हैं। स्थानीय पुलिस ने पुष्टि की है कि आग अरेक्विपा क्षेत्र में ला एस्पेरांज़ा 1 खदान के अंदर एक सुरंग में लगी थी। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। पब्लिक प्रॉसिक्यूटर गियोवन्नी माटोस ने चैनल एन टेलीविजन को बताया कि खदान के अंदर 27 लोग मर गए। हालांकि, स्थानीय मीडिया ने पहले कहा था कि क्षेत्रीय राजधानी अरेक्विपा शहर से 10 घंटे की दूरी पर स्थित कोंडेसुयोस प्रांत में खदान में विस्फोट के बाद आग लगी।

    पेरू के स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शॉर्ट सर्किट से हुए विस्फोट से  खदान के अंदर लगे लकड़ी के खंभे में आग लग गई। वहीं खदान की गहराई 100 मीटर थी। स्थानीय मीडिया में आग लगने की खबर तभी छपी, जब पुलिस ने मरने वालों का ब्योरा जुटा लिया था। पीड़ितों के शवों को निकालने से पहले बचाव दल खदान को सुरक्षित करने की कोशिश में लगी हुई थी। इस दौरान बचाव दल से जुड़े एक व्यक्ति ने कहा कि हमें ऐसी जगह बनानी होगी जहां मृतक सुरक्षित हों, ताकि हम खदान के अंदर जा सके और लाशों को बरामद कर सकें। यानाक्विहुआ के मेयर जेम्स कैसक्विनो ने एंडीना समाचार एजेंसी को बताया कि ज्यादातर खनिक दम घुटने और जलने से मर गए होंगे। इससे पहले साल 2022 में खनन से जुड़े हादसे में कुल 39 लोगों की मौत हो गई थी।

  • ਪੰਜਾਬ: ਅੱਧਾ ਕਿੱਲੋ ਹੈਰੋਇਨ, ਤਿੰਨ ਲੱਖ ਦੀ ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਅਤੇ ਪਿਸਤੌਲ ਸਣੇ ਦੋ ਵਿਅਕਤੀ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਅੱਧਾ ਕਿੱਲੋ ਹੈਰੋਇਨ, ਤਿੰਨ ਲੱਖ ਦੀ ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਅਤੇ ਪਿਸਤੌਲ ਸਣੇ ਦੋ ਵਿਅਕਤੀ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ: ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਵਿੱਢੀ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿਚ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਸੀ.ਆਈ.ਏ. ਸਟਾਫ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਸਫਲਤਾ ਮਿਲੀ ਜਦੋਂ 2 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿਚੋਂ ਅੱਧਾ ਕਿੱਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਤੇ 3 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਅਤੇ ਇੱਕ ਨਜਾਇਜ਼ ਪਿਸਤੌਲ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ. ਡੀ. ਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਸੀਆਈਏ 2 ਦੀ ਪੁਲੀਸ ਟੀਮ ਨੇ ਥਾਣਾ ਕੈਂਟ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚੋਂ ਦੋ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਅੱਧਾ ਕਿੱਲੋ ਹੈਰੋਇਨ, ਤਿੰਨ ਲੱਖ ਦੀ ਡਰੱਗ ਮਨੀ, ਇੱਕ ਪਿਸਤੌਲ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਦੋਵਾਂ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਥਾਣਾ ਕੈਂਟ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰੀ ਅਤੇ ਅਸਲਾ ਐਕਟ ਤਹਿਤ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੁਲੀਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਬੂ ਕੀਤੇ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਦਿਉਨ, ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਤੁੰਗਵਾਲੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਬਠਿੰਡਾ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ।

    ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਡੀਐਸਪੀ ਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਦੋਂ ਸੀਆਈਏ 2 ਦੀ ਪੁਲੀਸ ਟੀਮ ਥਾਣਾ ਛਾਉਣੀ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਫੂਸ ਮੰਡੀ ਕੋਲ ਰੇਲਵੇ ਫਾਟਕ ਨੇੜੇ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕਰ ਰਹੀ ਸੀ ਤਾਂ ਸੀਆਈਏ ਦੀ ਪੁਲੀਸ ਟੀਮ ਨੇ ਸਪਲੈਂਡਰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ। ਡਰਾਈਵਰ ਨੇ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਚੈਕਿੰਗ ਲਈ ਰੋਕਿਆ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲ ਜੋ ਬੈਗ ਸੀ, ਜਦੋਂ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਸ ਵਿੱਚੋਂ ਅੱਧਾ ਕਿੱਲੋ ਹੈਰੋਇਨ, ਤਿੰਨ ਲੱਖ ਤੀਹ ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਦੀ ਡਰੱਗ ਮਨੀ, ਇੱਕ 32 ਬੋਰ ਦਾ ਪਿਸਤੌਲ ਬਰਾਮਦ ਹੋਇਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਨਾਂ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਥਾਣਾ ਕੈਂਟ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰੀ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਅਗਲੇਰੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਲਦ ਹੀ ਇਹਨਾ ਦੋਵੇਂ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਅਦਾਲਤ ਵਿਚ ਪੇਸ਼ ਕਰ ਕੇ ਪੁਲਸ ਰਿਮਾਂਡ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਦੌਰਾਨ ਹੋਰ ਵੀ ਖੁਲਾਸੇ ਹੋਣ ਦੀ ਉਮੀਦ ਹੈ।

  • कपूरथलाः गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के बाहर दो पक्षों में झड़प, 3 महिलाओं सहित युवक घायल

    कपूरथलाः गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के बाहर दो पक्षों में झड़प, 3 महिलाओं सहित युवक घायल

    कपूरथला: सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के बाहर आज सुबह दुकान पर कब्जा करने के बाद दो पक्ष आमने-सामने हो गए। जिस दौरान हिंसक झड़प की भी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के बाहर निहंग सिंह बुड्ढा दल पंचवां तख्त की दुकानें हैं. जिसको लेकर यह विवाद हुआ है। इस मौके पर निहंग सिंह और दूसरे पक्ष आमने-सामने हो गए और इस दौरान दोनों पक्षों द्वारा धारदार हथियारों का प्रयोग मारपीट की गई, जिसमें तीन महिलाएं व एक युवक घायल हो गए।

    इस मौके पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का भी प्रयास किया। वहीं घायल हुए लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दुकान का यह विवाद काफी समय से चल रहा है। सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी

    12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी

    चेन्नई: तमिलनाडु परीक्षा निदेशालय (डीजीई) ने आज प्लस टू यानि 12वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट वेबसाइट- tnresults.nic.in, dge.tn.gov.in पर देख सकते हैं। इस वर्ष प्रतिशत 94.03 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, जो कि पिछले वर्ष के 93.76% से मामूली वृद्धि है। लड़कियों ने 96.38% अंक हासिल कर लड़कों को पछाड़ दिया है, जबकि छात्रों को 91.45% अंक मिले हैं। इस साल, लगभग 8.51 लाख छात्रों ने एचएससी परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से लगभग 5.36 लाख छात्र साइंस स्ट्रीम से, 2.54 लाख छात्र कॉमर्स स्ट्रीम से और लगभग 14,000 छात्र आर्ट्स स्ट्रीम से थे।

  • मामूली विवाद पर 28 वर्षीय युवक का चाकू मारकर कत्ल, देखें CCTV 

    मामूली विवाद पर 28 वर्षीय युवक का चाकू मारकर कत्ल, देखें CCTV 

    नई दिल्लीः दिल्ली को अपराध की राजधानी यूं ही नहीं कहा जाता। आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि पुलिस के तमाम दावों के बावजूद राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बीते 24 घंटे में दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में हत्या के तीन मामले उजागर हुए हैं। मंगोलपुरी में एक युवक की रविवार तड़के चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक जितेंद्र (28) पेशे से ट्रक ड्राइवर था। शुरुआती जांच में पता चला कि भाई की रिसेप्शन पार्टी के दौरान जितेंद्र कुछ लड़कों के साथ शराब पी रहा था। उसने एक लड़के को खाने का सामान लेकर आने को कहा। मना करने पर उसने लड़के को थप्पड़ मार दिया, जिसका बदला लेने के लिए उक्त लड़के ने साथियों के साथ मिलकर घर आने के दौरान जितेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मंगोलपुरी निवासी जतिन, मोहित और एक नाबालिग को पकड़ लिया। पुलिस फरार एक आरोपी की तलाश कर रही है।

    जितेंद्र अपने पिता नंदलाल, मां मीना, बड़े भाई रत्न और रवि के साथ मंगोलपुरी के एल ब्लॉक में रहता था। पिता नंदलाल ने बताया कि शनिवार रात जितेंद्र अपने बड़े भाई की रिसेप्शन पार्टी में आया था। रात करीब तीन बजे कार्यक्रम खत्म हुआ। उसके बाद जितेंद्र घर जाने के बजाय दूसरी गली में हो रहे जागरण में चला गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जितेंद्र को 6.15 बजे मंदिर के पास चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि परिवार वाले उसे पास के अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे जयपुर गोल्डन अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। शाहदरा जिले के फर्श बाजार इलाके में शनिवार देर रात मोबाइल लूट का विरोध करने पर एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त अरुण उर्फ राहुल (30) के रूप में हुई है। वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी तलाश के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया गया है। वहीं पुलिस लूटपाट के लिए हत्या की बात से इन्कार कर रही है।

    पुलिस के मुताबिक अरुण उर्फ राहुल परिवार के साथ सी-ब्लॉक, न्यू संजय अमर कालोनी, विश्वास नगर, शाहदरा में रहता था। वह गांधी नगर इलाके में साफ-सफाई का काम करता था। शनिवार देर रात करीब 11.30 बजे खाना खाने के बाद राहुल किसी काम से घर के बाहर निकला था। राहुल के पिता राजकुमार ने आरोप लगाया कि गली से बाहर निकलते ही मोहल्ले में रहने वाले करण नामक युवक ने उसे रोक लिया। आरोपी ने उससे फोन लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने राहुल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 

    अलीपुर स्थित यमुना नदी के किनारे रविवार सुबह एक युवक का शव मिला है। उसका हाथ-पैर रस्सी से बंधा था। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। रविवार सुबह अलीपुर थाना पुलिस को झंगोला ठोकर संख्या सात के पास यमुना किनारे एक युवक के शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों ने बताया कि शव को कुत्ते नोच रहे थे। लोगों की सहायता से शव को नदी से बाहर निकाला गया। मृतक के दोनों हाथ-पैर बंधे हुए थे। साथ ही मुंह पर कपड़ा बंधा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव दो दिन पुराना है। आशंका है कि शव हरियाणा की ओर से बह कर आया है। पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे यमुना नदी में फेंका गया है।

  • पंजाबः गैस लीक मामले में ग्यासपुरा पहुंची NGT टीम

    पंजाबः गैस लीक मामले में ग्यासपुरा पहुंची NGT टीम

    लुधियानाः ग्यासपुरा में गैस लीक से 11 लोगों की मौत के मामले में जांच के लिए दिल्ली से एनजीटी की टीम घटनास्थल पर पहुंची है। टीम ने अभी हादसे वाली जगह की जांच की है वहां के सीवरेज मेन हॉल की स्थिति का जायजा लिया है। किस तरह से केमिकल युक्त पानी सीवरेज में डाला गया, उसके बारे में जानकारी ली जा रही है। इसके बाद टीम आसपास के लोगों से बातचीत करेगी और मृतकों के परिवारिक सदस्यों से भी सारे घटनाक्रम के बारे में जानकारी लेगी। इसके अलावा पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम, जिला प्रशासन व नगर निगम ने क्या-क्या किया है, उसकी भी जांच करेगी और बयान दर्ज करेगी। 

    घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस अधिकारी और जिला प्रशासन की टीमें भी आई हुई है। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अभी तक विभिन्न विभागों की चल रही जांच में घटना कैसे घटी और सीवरेज में किसने केमिकल युक्त पानी डाला, इस बारे में कुछ साफ नहीं हो पाया है। इससे लोगों में रोष है और प्रशासन की किरकिरी भी हो रही है। चार विभागों की टीम इस घटना की जांच कर रही है। अब एनजीटी की टीम भी मामले में जुड़ गई है। एनजीटी की जांच शुरू होने से लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

  • पंजाबः तेज़ रफ़्तार बाइक तथा ऑटो की भीषण टक्कर, 2 की मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः तेज़ रफ़्तार बाइक तथा ऑटो की भीषण टक्कर, 2 की मौत, देखें वीडियो

    संतपुराः रात संतपुरा रोड पर ओवरब्रिज के पास सड़क पर रखे हुए पुलिस के बेरीगेटों के समीप एक तेज रफ्तार बाइक तथा तेज रफ्तार ऑटो की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए तथा ऑटो कई पार्टियां खाते हुए रेलवे लाइनों के समीप जा गीरा। घटना में बाइक सवार 2 लोगों के सिर बुरी तरह से खुल गए तथा हाथ पैर टूट गए और वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गए। इसके साथ ही ऑटो में सवार दो सवारियां भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

    घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी की चार एंबुलेंस टीम में सदस्य नीरज सिंगला, अतुल जैन, साहिब सिंह, यादविंदर कंग, हरप्रीत सिंह नोनी, हर्षित चावला, सफल गोयल तुरंत मौके पर पहुंचे। संस्था द्वारा सभी को एम्बुलेंसों के जरिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां दो बाइक सवारों को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों की पहचान अभिषेक (25 वर्ष) पुत्र एसके शंकर (50 वर्ष) पुत्र चिंकू प्रसाद निवासी एनएफएल टाउनशिप के तौर पर हुई। जब कि मृतकों की पहचान की पहचान रंजीत कुमार (24 वर्ष) पुत्र बंटी सिंह निवासी जनता नगर तथा अनिल कुमार (26 वर्ष) पुत्र वीर सिंह निवासी जनता नगर के तौर पर हुई। ऑटो सवार दिल्ली से आए थे तथा रेलवे स्टेशन से बठिंडा एनएफएल टाउनशिप अपने घर जा रहे थे जबकि बाइक सवार स्टेशन की तरफ़ जा रहे थे। घायलों तथा मृतकों के पास से मिले दो मोबाइल, एक लैपटाप तथा बैग इत्यादि संस्था सदस्यों द्वारा उनके परिजनों के हवाले कर दिए।

  • दीदी मां ऋतंभरा का बददी पहुंचने पर हिंदू संगठनों ने किया स्वागत

    दीदी मां ऋतंभरा का बददी पहुंचने पर हिंदू संगठनों ने किया स्वागत

    लाज मोटर्स बददी के प्रांगण में दिया मानवता का संदेश

    बोली: सनातन धर्म सर्वश्रेष्ठ व सबका भला चाहने वाला

    बददी / सचिन बैंसल : देश की प्रमुख हिंदू नेत्री साध्वी ऋतंभरा का बददी पहुंचने पर राज्य के प्रमुख हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। साध्वी हिमाचल प्रदेश के चार दिवसीय प्रवास पर आई हैं जहां वह तीन दिन तक सत्संग व कई धार्मिक आयोजनों में शिरकत करेंगे। सर्वप्रथम हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार पर लाज मोटर्स में सायं छह बजे साध्वी ऋतंभरा का महिला शक्ति व स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। साध्वी ने कहा कि हिमाचल मेरे लिए नया नहीं है और यह मेरा दूसरा घर है। इसी क्रम में हमने बारियां नालागढ़ में गुरुकुल स्कूल स्थापित किया था जो कि लोगों से सहयोग से आज राष्ट्रीय स्तर पर चमक रहा है। उन्होने कहा कि सनातन धर्म सर्वश्रेष्ठ आदि काल से चला आ रहा धर्म है जिसमें कि सबके सुख की कामना की गई है।

    इस अवसर पर लाज मोर्टस के निदेशक महेश कौशल, नगर परिषद उपाध्यक्ष मान सिंह मैहता, रमन कौशल, कृष्ण कौशल, आर जी अग्रवाल, नीलम कौशल, पूजा कौशल, पंडित प्रेम प्रकाश शर्मा, योग भारती संगठन मंत्री किशोर कुमार ठाकुर, सुरेश शर्मा, सोमनाथ पाल, सौरभ, रोड सेफटी कलब प्रधान सुरेंद्र शर्मा, तरक्की लाल , भगवान दास चौधरी, मनोज कौशल, मास्टर सुरेंद्र शर्मा, अरुण चौधरी स्टीलबर्ड, चिरंजीव ठाकुर एफआईआई, राजीव कंसल, अनिल मलिक, संजीव राणा, वंदना , अंजलि, निधि, कविता कौशल, सविता, केवल, पिंटू, दीना नाथ कौशल, विजय कुमार, सुरुचि शर्मा, विनोद शर्मा, दिनेश काकू, दिनेश बंटू, बिटटू कौशल, सतीश काका, शीला कौशल, चंद्रशेखर अवस्थी, कुलवीर जमवाल, कुलवीर आर्य, राजेश शर्मा, नम्रता शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।